• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किसान नेताओं के खिलाफ दिल्ली पुलिस का एक्शन जारी, राकेश टिकैत को सौंपा नोटिस

Desk by Desk
28/01/2021
in Main Slider, क्राइम, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
राकेश टिकैत Rakesh Tikait

राकेश टिकैत

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली में ट्रैक्टर परेड के दौरान हुए बवाल के मुकदमे को लेकर गुरुवार को दिल्ली पुलिस थोड़ी देर पहले यूपी गेट पहुंची। जहां पर राकेश टिकैत के टेंट के बाहर नोटिस चस्पा कर दिया है। राकेश टिकैत ने पुलिस से व्हाट्सएप पर नोटिस मांगा है। वहीं, गाजियाबाद पुलिस-प्रशासन ने यूपी गेट पर फोर्स बढ़ा दी है। अलग-अलग टुकड़ियों की जिम्मेदारी अलग-अलग अधिकारियों को सौंपी गई है। भाकियू के पंचायत घर पर पुलिस वीडियो के जरिए हर गतिविधि पर नजर रख रही है।

Delhi Police has put up notice outside Bharatiya Kisan Union spokesperson Rakesh Tikait's tent at Ghazipur border. pic.twitter.com/OzRQM8tJKJ

— ANI (@ANI) January 28, 2021

पौष पूर्णिमा पर पांच लाख श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी

बता दें कि बीते 26 जनवरी के दिन ट्रैक्टर रैली के दौरान दिल्ली में हुई हिंसा के बाद से पुलिस-प्रशासन किसान आंदोलनकारियों पर काफी सख्ती कर रही है। एक ओर जहां मेरठ के बड़ौत में 40 दिन से चल रहे प्रदर्शन को पुलिस ने बीती रात खत्म कराया है। वहीं यूपी गेट पर आंदोलन स्थल की बिजली काट दी गई है। बिजली कटने के बाद अंधेरा होने के चलते गिरफ्तारी के डर से किसानों ने खुद रात में जागकर पहरा दिया है।

बुधवार को दिल्ली पुलिस द्वारा किसान नेताओं पर एफआईआर दर्ज करने के बाद रात को यूपी गेट का नजारा कुछ अलग ही दिखाई दिया। बुधवार की रात 50-60 किसान पूरी रात बारी-बारी से पहरा देते रहे। वहीं किसान नेता और भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत व गाजीपुर आंदोलन कमेटी के सदस्य जगतार सिंह बाजवा भी यूपी गेट पर रात भर किसानों के साथ मौजूद रहे। दोनों नेता किसानों के साथ अलाव तापते नजर आए। वहीं किसान लगातार ‘टिकैत अमर रहें’ और ‘किसान एकता जिंदाबाद’ के नारे लगाते रहे। इस दौरान यूपी पुलिस और प्रशासन की टीम लगातार निगरानी करती रही। डीएम और एसएसपी के नेतृत्व में कई बार पुलिस आंदोलनस्थल के पास से भी गुजरी लेकिन किसान नेताओं को गिरफ्तार करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया।

कृषि कानूनों के खिलाफ टिकरी बॉर्डर पर किसानों का विरोध प्रदर्शन आज 64वें दिन भी जारी है। आज यहां किसानों ने अर्धनग्न प्रदर्शन किया है। एडीजी, आईजी, डीएम, एसएसपी समेत भारी पुलिस बल गाजीपुर बॉर्डर पहुंचा है, जहां किसानों का आंदोलन चल रहा है। माना जा रहा है कि आज यहां से प्रदर्शन खत्म कराया जा सकता है।

किसान नेताओं के खिलाफ जारी होगा लुकआउट नोटिस

दिल्ली पुलिस ने जिन किसान नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है उनके खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी करेगी। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस किसान नेताओं के पासपोर्ट सरेंडर करने की प्रक्रिया शुरू करेगी।

दिल्ली पुलिस ने  योगेंद्र यादव समेत 20 नेताओं को पुलिस ने भेजा नोटिस

दिल्ली पुलिस ने योगेंद्र यादव, बलदेव सिरसा और बलबीर एस राजेवाल समेत कम से कम 20 किसान नेताओं को ट्रैक्टर रैली के समझौते को तोड़ने को लेकर नोटिस भेजा है। इस पर उन्हें जवाब के लिए तीन दिन दिए गए हैं।

Tags: delhi fogDelhi Hindi Samachardelhi news in hindiDelhi temperatureDelhi Weatherdelhi weather todayfarm act 2020Farm bill 2020farm laws 2020farmers protestGhazipur borderLatest Delhi News in HindiNotice to Rakesh TikaitRakesh Tikaitup gateweather todayweather today in delhiराकेश टिकैत को नोटिस
Previous Post

पौष पूर्णिमा पर पांच लाख श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी

Next Post

31 जनवरी से पहले फ्री बुक कर सकते हैं LPG सिलेंडर, जानिए इस खास ऑफर के बारें में

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

पंचायत सहायकों को मुख्यमंत्री योगी की बड़ी सौगात, मानदेय में 50 फीसदी की बढ़ोतरी

16/09/2026
Main Slider

शी जिनपिंग की तबीयत पर बड़ा दावा, BRICS से लौटते ही अस्पताल ले जाने की बात; आधिकारिक पुष्टि नहीं

16/09/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

जन्मदिन पर मुख्यमंत्री धामी को प्रधानमंत्री, शाह, राजनाथ, योगी समेत कई नेताओं की बधाई

16/09/2026
CM Dhami celebrated his birthday among divang children
Main Slider

दिव्यांग बच्चों के बीच मुख्यमंत्री धामी ने मनाया जन्मदिन

16/09/2026
Main Slider

माफिया और मच्छर की तरह समाप्त हो गया इंसेफेलाइटिस : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

16/09/2026
Next Post

31 जनवरी से पहले फ्री बुक कर सकते हैं LPG सिलेंडर, जानिए इस खास ऑफर के बारें में

यह भी पढ़ें

Saurabh Joshi

BJP के सौरभ जोशी बने चंडीगढ़ के नए मेयर, कांग्रेस और आप को दी मात

29/01/2026
Maha Kumbh

महाकुम्भ 2025 के लिए योगी सरकार ने तैयार की जल पुलिस योजना

04/01/2025
arrested

25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, फुफरे भाई की हत्या में था वांछित

01/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version