• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बृजभूषण पर दिल्ली पुलिस ने कसा शिकंजा, सांसद के घर पहुंची टीम

Writer D by Writer D
06/06/2023
in उत्तर प्रदेश, गोंडा, नई दिल्ली, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
Brij Bhushan Singh

Brij Bhushan Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली/लखनऊ। कुश्ती संघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह (Brijbhushan Sharan Singh) के खिलाफ यौन उत्पीड़न के केस में दिल्ली पुलिस ने एक्शन तेज कर दिया है। दिल्ली पुलिस की एक टीम सोमवार रात को बृजभूषण सिंह के लखनऊ और गोंडा स्थित घर पर पहुंची। SIT ने बृजभूषण के घर पर मौजूद 12 लोगों के बयान दर्ज किए हैं।

दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण (Brijbhushan Sharan Singh) के घर और उनके साथ काम करने वाले लोगों के नाम-पते और पहचान पत्र साक्ष्य के तौर पर जुटाए हैं। हालांकि, इस पूछताछ के बाद पुलिस की टीम वापस दिल्ली लौट आई।

विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया के नेतृत्व में तमाम पहलवानों ने कुश्ती संघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।

137 लोगों के बयान हो चुके दर्ज

बृजभूषण (Brijbhushan Sharan Singh) के खिलाफ 7 महिला पहलवानों ने 21 अप्रैल को कनॉट प्लेस थाने में बृजभूषण के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इन शिकायतों के आधार पर 28 अप्रैल को दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण के खिलाफ यौन उत्पीड़न के दो मामले दर्ज किए हैं। पहली प्राथमिकी नाबालिग द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर है। इसमें पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं, दूसरी FIR अन्य पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों से संबंधित है। इन मामलों में पुलिस की जांच जारी है। पुलिस ने अब तक 137 लोगों के बयान दर्ज किए हैं।

UPSC ESE एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

सांसद के एक करीबी ने भी नाम न छापने की शर्त पर दिल्ली पुलिस द्वारा विश्नोहरपुर आने की पुष्टि की है। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने तो कहा कि यह बड़े स्तर की जांच है, गोंडा पुलिस का इसमें कोई इन्वॉल्वमेंट नहीं है। गांव के एक व्यक्ति ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने बयान लिया है। जांच टीम ने नाम-पता और मोबाइल के अलावा पहचान पत्र भी साक्ष्य संकलन के तौर पर जुटाया है।

Tags: Brij Bhushan Sharan Singhbrij bhushan sharan singh newsbrij bhushan singh newsBrijbhushanDelhi PoliceWrestlers ProtestWrestlers protest hindi
Previous Post

UPSC ESE एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Next Post

रिटायर्ड डीजी ने गोली मारकर की आत्महत्या, नोट में लिखी ये बात

Writer D

Writer D

Related Posts

Sonam Wangchuk Hunger Strike
Main Slider

20वें दिन भी अन्न का एक दाना नहीं खाया! सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल जारी

17/07/2026
PM Modi
Main Slider

जींद से जुड़ेगा भारत के रेलवे इतिहास का नया अध्याय: प्रधानमंत्री

17/07/2026
Two criminals killed in Shikohabad encounter
उत्तर प्रदेश

शिकोहाबाद में एनकाउंटर, बच्चों को बंधक बनाने वाले दोनों बदमाश मिट्टी में मिले

17/07/2026
CM Nayab Saini
राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री के नेतृत्व ने हरियाणा में विकास की परिभाषा को बदला: नायब सैनी

17/07/2026
Order to demolish 70 year old mosque
उत्तर प्रदेश

कलेक्ट्रेट परिसर की 70 साल पुरानी मस्जिद हटाने के आदेश, जानें पूरा मामला

17/07/2026
Next Post
Dinesh Sharma

रिटायर्ड डीजी ने गोली मारकर की आत्महत्या, नोट में लिखी ये बात

यह भी पढ़ें

karishma tanna

करिश्मा तन्ना बनी वरुण बंगेरा की दुल्हनियां, ब्राइडल लुक में एक्ट्रेस ने ठाया सितम

05/02/2022

मानव तस्कर गिरोह के एक और सदस्य को ATS  ने हैदरबाद से किया गिरफ्तार

06/08/2021
UPSC Pre Exam 2020

प्रारंभिक परीक्षा सामान्य अध्ययन के पहले पेपर में उलझे अभ्यर्थी

05/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version