• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हैदराबाद के खिलाफ प्लेऑफ में जगह पक्की करने उतरेगी दिल्ली

Desk by Desk
27/10/2020
in Categorized
0
Delhi Capitals

दिल्ली कैपिटल्स

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| दिल्ली कैपिटल्स पिछले दो मैचों की हार को भुलाकर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मंगलवार को होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के महत्वपूर्ण मैच में जीत दर्ज करके प्लेऑफ में जगह पक्की करने की कोशिश करेगा। कोलकाता नाइटराइडर्स और किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ हार के बाद दिल्ली को अब अपने प्वॉइंट्स की संख्या 16 पर पहुंचाने के लिए दो प्वॉइंट्स की दरकार है।

इससे वह प्वॉइंट टेबल में भी टॉप पर पहुंच जाएगा। दूसरी तरफ से सनराइजर्स की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें अगर-मगर पर टिकी हैं। डेविड वॉर्नर की अगुवाई वाली टीम के 11 मैचों में आठ प्वॉइंट्स हैं और वह प्वॉइंट टेबल में सातवें स्थान पर है।

प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उसे न सिर्फ अपने सभी मैच जीतने होंगे बल्कि बाकी मैचों में भी अनुकूल परिणाम की उम्मीद करनी होगी। दिल्ली के पास आक्रामक बल्लेबाजी ओर मजबूत गेंदबाजी है। वे किसी एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं हैं क्योंकि अलग-अलग समय पर उसके किसी न किसी खिलाड़ी ने बेहतर खेल दिखाकर टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचाया है। लेकिन पिछले तीन मैचों में शिखर धवन को छोड़कर दिल्ली के बाकी बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।

लोकेश राहुल के सेलेक्शन को लेकर BCCI पर भड़के संजय मांजरेकर

चेन्नई के खिलाफ शतक जड़कर टीम को जीत दिलाने वाले धवन ने किंग्स इलेवन के खिलाफ भी सैकड़ा जड़ा लेकिन अन्य बल्लेबाजों की नाकामी से टीम को हार झेलनी पड़ी।

सनराइजर्स इस मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मनोबल तोड़ने वाली हार के साथ उतरेगा। उसकी टीम पिछले मैच में 127 रन के छोटे लक्ष्य को हासिल करने में भी नाकाम रही थी। सलामी बल्लेबाज वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो के आउट होने के बाद मैच का पासा पलट गया था। इस पूर्व चैंपियन ने आखिरी दो ओवरों में पांच विकेट गंवाए और उसे शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। टीम बल्लेबाजी में बेयरस्टो, वॉर्नर और मनीष पांडे पर बहुत अधिक निर्भर है। विजय शंकर ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन पंजाब के खिलाफ वह इसे नहीं दोहरा पाए थे। आइए नजर डालते हैं आईपीएल के इस मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है-

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग XI: शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेटमायर, आर अश्विन,  इनरिच नॉर्टजे, अक्षर पटेल, कगिसो रबाडा।

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग XI: डेविड वॉर्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, मनीष पांडे, जेसन होल्डर, प्रियम गर्ग, विजय शंकर, राशिद खान, संदीप शर्मा, खलील अहमद, टी नटराजन, शाहबाज़ नदीम।

Tags: cricketcricket newsDavid Warnerdc vs srhDelhi CapitalsDelhi Capitals Playing XIDelhi Playing xiDisneyHotstarHotstar DisneyHyderabad XI PlayingIPL 2020IPL 2020 Scheduleipl 2020 teamsipl newsIPL ScheduleRashid Khanrishabh pantshikhar dhawanShreyas Iyersrh vs dcSunRisers HyderabadSunrisers Hyderabad Playing XIआईपीएल 2020आईपीएल न्यूजक्रिकेटडेविड वॉर्नरदिल्ली कैपिटल्सदिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग इलेवनदिल्ली कैपिटल्स सनराइजर्स हैदराबाद लाइव स्कोरदिल्ली प्लेइंग xiराशिद खानसनराइजर्स हैदराबादसनराइजर्स हैदराबाद प्लेइंग इलेवनहैदराबाद की प्लेइंग XI
Previous Post

केएल राहुल ने कहा- मनदीप सिंह की पारी से हर कोई भावुक हो गया

Next Post

केकेआर के खिलाफ किंग्स XI पंजाब की जीत के बाद बदले समीकरण

Desk

Desk

Related Posts

forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
CM Yogi
Categorized

दिल्ली अग्निकांड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया गहरा शोक

03/06/2026
Sawan
Categorized

कब शुरू होगा भगवान शिव का प्रिय महीना? जानिए सावन सोमवार और पूजा का महत्व

02/06/2026
Peanut
Categorized

मूंगफली से बनाएं ये टेस्टी डिश, कभी भी उठाए इसका लुत्फ

21/05/2026
Next Post
IPL point table

केकेआर के खिलाफ किंग्स XI पंजाब की जीत के बाद बदले समीकरण

यह भी पढ़ें

share market

शेयर बाजार में 44596 पर कारोबार कर रहा है Sensex

02/12/2020
LPG gas cylinder

नए साल के पहले दिन आम आदमी को बड़ी राहत, इतने रुपए सस्ता हो गया गैस सिलेंडर

01/01/2025
Tejas

‘भारत को छेड़ोगे, तो छोड़ेंगे नहीं…’, ‘तेजस’ का धांसू टीजर रिलीज

02/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version