• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एलेक्सी नावालानी की रिहाई के लिए देश भर में प्रदर्शन, पत्नी हुई गिरफ्तार

Writer D by Writer D
31/01/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, क्राइम, राजनीति
0
Alexei Navalani's wife arrested

Alexei Navalani's wife arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रुस में विपक्ष के नेता एलेक्सी नावालनी की पत्नी युलिया नावालनी को मास्को में अनाधिकृत विरोध प्रदर्शन में भाग लेने के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया है।

राष्ट्रीय मीडिया ने रविवार को इस आशय की जानकारी दी। रिपोर्ट के मुताबिक जेल में बंद श्री नावालनी की गिरफ्तारी के विरोध में उनके समर्थकों ने रविवार काे कई शहरों में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में भाग लेने वाले कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

इससे पहले रूस की एक अदालत ने शुक्रवार को श्री नावालनी के करीबी सहयोगियों लुबोव सोबोल, मॉस्को में उनकी टीम के समन्वयक ओलेग स्टेपानोव, एलेक्सी के भाई ओलेग नावालनी और पुस्सी रोट की सदस्य मारिया एलोखिना को कोरोना महामारी के दिशा निर्देशों के उल्लंघन के आरोप में घर में नजरबंद करने का आदेश दिया।

अदालत के प्रवक्ता ओल्गा बोंदरेवा ने बताया कि मास्को के टावर्सकोय जिला अदालत ने संदिग्ध लुबोव सोबोल को महामारी के दिशा निर्देशों के उल्लंघन में 23 मार्च 2021 तक घर में नजरबंद करने का फैसला किया है।

श्री बोंदरेवा ने बताया कि ओलेग नवेलनी, स्टेपानोव और एलोकिना, साथ ही डॉक्टर्स एलायंस के निदेशक अनास्तासिया वासिलिएवा को भी 23 मार्च तक घर में नजरबंद रखा गया है। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने घरों से बाहर निकलने या वकील या करीबी संबंधियों को छोड़कर किसी अन्य से बातचीत करने की अनुमति नहीं है।

गत 28 जनवरी को रूस की एक अदालत ने विपक्ष के नेता एलेक्सी नावालनी की 30 दिन की गिरफ्तारी को गैरकानूनी करार देने से इनकार कर दिया। माॅस्को क्षेत्र के खिमकी सिटी कोर्ट के जज मुसा मुसायेव ने कहा कि नावालनी के मामले में अदालत की ओर से दिए गए फैसले में कोई बदलाव नहीं होगा।

नावालनी के वकील वादिम कोबजेव ने बताया कि उनकी टीम अदालत के फैसले को चुनौती देना जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से इस मामले को लेकर अपीलीय अदालत में जायेंगे और यूरोपीय मानवाधिकार अदालत में भी अपील की जायेगी।

दरअसल, 17 जनवरी को जर्मनी से लौटने के तुरंत बाद एलेक्सी नावालनी को गिरफ्तार कर लिया गया था। उन्हें गबन के एक आरोप में दोषी ठहराया गया था।

मास्को की एक अदालत दो फरवरी को नवेलनी के ऊपर लगे धोखाधड़ी के मामले में सजा देने पर विचार करेगी।

गौरतलब है कि रूस में विपक्षी नेता एलेक्सी नावालनी की गिरफ्तारी के विरोध में पिछले शनिवार को देश के कई हिस्सों में उनके समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किए थे। सरकार ने इन विरोध प्रदर्शनों में शामिल होने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।

Tags: Alexei NavalaniAlexei Navalani's wife arrestedinternational NewsRussia
Previous Post

कुंडली बार्डर पर धरने पर बैठे किसान की संदिग्ध अवस्था में मौत, जांच में जुटी पुलिस

Next Post

यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षाएं दो चरणों में

Writer D

Writer D

Related Posts

'Himala water' will be available in the market from August 15
Main Slider

UCF की नई पहल, 15 अगस्त से बाजार में उतरेगा ‘हिमाला जल’

15/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार

15/07/2026
Preparations to hold simultaneous Lok Sabha and Assembly elections in 2029 intensified: PP Choudhary
Main Slider

2029 में लोकसभा व विधानसभा चुनाव साथ कराने की तैयारी तेज: पीपी चौधरी

15/07/2026
43.218 km long Varuna Elevated Corridor will be constructed
Main Slider

वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर: वाराणसी को मिलेगी 43 किमी लंबी नई शहरी यातायात व्यवस्था

15/07/2026
CM Yogi
Main Slider

यूपी में पहली बार कोई सरकार तीसरी बार लगातार रिपीट होगी : योगी आदित्यनाथ

15/07/2026
Next Post

यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षाएं दो चरणों में

यह भी पढ़ें

गुजरात की तर्ज पर यूपी के हर जिले में होगा भूसा बैंक

24/04/2022
panchayat election

दूसरे चरण में इन जिलों के 39 बूथों पर 29 अप्रैल को होगा पुनर्मतदान

21/04/2021
dr. kafeel khan

डॉ. कफील को योगी सरकार ने किया बर्खास्त, बच्चों की मौत के बाद हुए थे निलंबित

11/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version