• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम आवास का घेराव करने पहुंचे 69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी, पुलिस को नहीं लगी भनक

Writer D by Writer D
13/10/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
69000 Teacher Recruitment

69000 Teacher Recruitment

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शिक्षक भर्ती के लिए लगातार प्रदर्शन हो रहा है। इस बीच आज सुबह लखनऊ में 69000 शिक्षक भर्ती (69000 Teacher Recruitment)  के अभ्यर्थी मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने पहुंच गए। अचानक बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से मौके पर अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। अभ्यर्थियों ने चौराहे पर जमकर प्रदर्शन किया जिसके चलते कुछ समय के लिए सड़क जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। गौर करने वाली बात है कि लखनऊ पुलिस को इस प्रदर्शन की भनक तक नहीं लगी। हालांकि, बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने अभ्यर्थियों को हिरासत में लेकर दूसरी जगह पहुंचा दिया है।

गौरतलब है कि यूपी में 69 हजार शिक्षक भर्ती का मामला ((69000 Teacher Recruitment) ) ठंडा होने का नाम नहीं ले रहा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद राहत नहीं पा सके अभ्यर्थियों ने गुरुवार को लखनऊ में प्रदर्शन किया। फिर आज सुबह सीएम आवास का घेराव करने पहुंच गए। अभ्यर्थियों ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लागू करने की मांग की है। प्रदर्शन करने वाले लोग कट ऑफ लिस्ट में एक नंबर कम कर अभ्यर्थियों को शामिल करने के सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का हवाला दे रहे हैं।

69000 शिक्षक भर्ती: धरना स्थल पर ही अभ्यर्थियों ने मनाया रक्षा बंधन

इससे पहले (कल) शिक्षक भर्ती से जुड़े अभ्यर्थियों ने बेसिक शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव किया था। कल 12 अक्टूबर की दोपहर को बेसिक शिक्षा मंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शनकारी जुटे थे। जहां उन्होंने भर्ती प्रक्रिया पूरी करने की मांग करने के साथ नौकरी देने की आवाज उठाई थी।

अभ्यर्थियों का कहना है कि वो पिछले दो महीने से धरना दे रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट का आदेश आए भी एक साल हो गया है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। सरकार से सिर्फ आश्वासन मिल रहा है। आखिर कोर्ट के आदेश का क्यों पालन नहीं किया जा रहा। अब पुलिस बल का प्रयोग करके हमें भगाया जा रहा है।

Tags: 69000 teacher recruitment69000 teacher recruitment ac post69000 teacher recruitment candidates69000 Teacher Recruitment CaseCM residenceLucknow Newsup news
Previous Post

बॉलीवुड इंडस्ट्री को बड़ा झटका, ‘ताल’ फेम एक्ट्रेस ने दुनिया को कहा अलविदा

Next Post

कल लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें सूतक काल

Writer D

Writer D

Related Posts

Vanilla Oreo Ice Cream
Main Slider

आज बच्चों के लिए बनाएं वनीला ओरियो आइस्क्रीम

26/06/2025
CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी ने कहा- संविधान हत्या दिवस पर सपा एवं आरजेडी का नहीं आया कोई बयान

25/06/2025
CM Vishnu Dev Sai
Main Slider

बस्तर की बदलेगी पहचान… अगली मध्य क्षेत्रीय परिषद बैठक यहीं होगी आयोजित

25/06/2025
Farmer
उत्तर प्रदेश

62 जिलों में आधुनिक कृषि यंत्रों से रफ्तार भरेंगे यूपी के किसान

25/06/2025
AK Sharma
Main Slider

कांग्रेस द्वारा लगाया गया आपातकाल लोकतंत्र का काला अध्याय: एके शर्मा

25/06/2025
Next Post
Surya Grahan

कल लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें सूतक काल

यह भी पढ़ें

Water Drainage

योगी सरकार की पहल पर प्रदेश के 10 प्रमुख शहरों की जल निकासी की समस्या जल्द होगी हल

22/04/2025
beaten

चुनावी रंजिश में दबंगों ने दो महिलाओं समेत तीन को पीटा

21/01/2022
income tax

तय समय के बाद भी नहीं आया आपका इनकम टैक्स रीफंड? यह हो सकती है गलती

18/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version