• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डिप्रेशन से इस तरह उभारें खुद को

Writer D by Writer D
12/04/2023
in Main Slider, फैशन/शैली
0
depression

depression

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

डिप्रेशन (Depression) आज के समय की बड़ी चिंता बना हुआ हैं। कई लोग इसकी चपेट में आकर सुसाइड जैसे गलत कदम भी उठा लेते हैं। डिप्रेशन, जितना सुनने में आसान लगता है, असल में ये उससे कहीं ज्यादा भयानक होता है। इंसान के जीवन में कई बार ऐसे हालात बनते हैं कि मानसिक तनाव बढ़ते हुए वह डिप्रेशन अर्थात अवसाद का शिकार हो जाता हैं। ऐसे में किसी व्यक्ति के पास उसे अवसाद से निकालने वाले लोग नहीं हैं या फिर उसकी परेशानी को कोई नहीं समझ पा रहा है, तो चिंता और बढ़ जाती है। लेकिन समय रहते खुद भी प्रयास किए जाएं तो डिप्रेशन (Depression) से उभरा जा सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह खुद को डिप्रेशन से उभारा जाएं।

खुद को व्यस्त रखें

डिप्रेशन (Depression) से निपटने के लिए खुद को व्यस्त रखना बेहद जरूरी है। इसलिए सबसे पहला काम यही करें कि खुद को व्यस्त रखने का तरीका ढूंढें। डिप्रेशन से परेशान शख्स अक्सर निराशावादी और हताश हो जाता है। इसलिए जरूरी है कि उन बातों को खुद पर हावी न होने दिया जाए। दिन भर में ढेर सारा काम कीजिए, इतना जो दिन भर व्यस्त रखे। खुद को बुरी तरह थका डालिए। ताकि जब थककर बेड पर जाएं, उस वक्त लेटते ही नींद आ जाए।

सुनें म्यूजिक

म्यूजिक सुनना भी एक मददगार टिप है, जो आपके तनाव और अवसाद को कम करने में मदद करता है। आप म्यूजिक की सहायता से अपना मूड बेहतर बना सकते हैं और इसकी मदद से मेडिटेशन भी कर सकते हैं। बस ध्यान रखें कि हैप्पी और प्यारा म्यूजिक सुनें, दर्द या गम वाला नहीं।

तलाशें एक पॉजिटिव दोस्त

डिप्रेशन (Depression) होने पर बहुत ज्यादा जरुरी हो जाता है कि आपके पास एक पॉजिटिव विचारों वाला दोस्त हो। हर किसी को पता है कि डिप्रेशन बहुत गंभीर समस्या है। भरोसा जताएं, खुलकर बातें करें। उसे बताएं कि आप कैसा महसूस कर रहे हैं? वो आपको बचपन से जानते हैं। उन्होंने आपको हर मुश्किल से निकलते देखा है। वे आपसे प्यार करते हैं। आपको मुश्किल से निकालने के लिए वे एक बार फिर से आपकी मदद जरूर करेंगे। वे आपको याद दिलाएंगे कि आपमें इस छोटी सी प्रॉब्लम से निपटने के लिए कितनी ताकत बाकी है।

पालतू जानवर का मिलेगा साथ

कई शोध में यह बात सामने आई है कि जो लोग अपने पास पालतू जानवर रखते हैं, वह मानसिक स्तर पर ज्यादा मजबूत होते हैं। पालतू जानवर आपका अकेलापन दूर करने में काफी सहायक होता है और आपको बेशर्त प्यार देता है।

देखें एवरग्रीन कॉमेडी फिल्में

जब भी आप खुद को अकेला महसूस करें, टीवी या मोबाइल पर कुछ फनी देखना शुरू कर दें। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि जिंदगी कितनी बेरंग है। लेकिन कुछ चीजें हमेशा ही फनी रहती हैं। एक पल के लिए भूलने की कोशिश कीजिए कि जिंदगी में क्या उथल-पुथल चल रही है। सिर्फ रिलैक्स करें और आनंद लेने की कोशिश करें। मुझे पता है कि ये कहना आसान है, लेकिन करना बहुत मुश्किल। फिर भी, कोशिश करने में क्या हर्ज़ है।

मेडिटेशन से होगा फायदा

आपको मेडिटेशन करना चाहिए। इसका अभ्यास करने से दिमाग से नकारात्मक विचार निकल जाते हैं। अध्यात्म के सहारे आप खुद को अकेला नहीं समझते हैं और धीरे-धीरे उबरने लगते हैं।

Tags: causes of depressioncure fromDepressionhealth newshealth updates
Previous Post

रात में ना करें इन चीजों का सेवन, सेहत और नींद होती हैं खराब

Next Post

इन तरीकों से मिलेगी पसीने की बदबू से राहत

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi led the Tiranga Yatra in Gorakhpur.
Main Slider

गोरखपुर में गूंजा ‘भारत माता की जय’, CM योगी बोले- तिरंगा बलिदान की पहचान

10/08/2026
JPSC-JSSC Protest
Main Slider

झारखंड में JPSC-JSSC विवाद गरमाया, बाबूलाल मरांडी समेत BJP नेता हिरासत में

10/08/2026
CM Yogi writes a letter to the people of the state regarding the Kanwar Yatra.
Main Slider

कांवड़ यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेशवासियों को लिखी पाती, की ये खास अपील

10/08/2026
Stone-pelting at Kanwariyas in Lakhimpur
Main Slider

लखीमपुर में कांवड़ियों पर पथराव, एक घायल; कई संदिग्ध हिरासत में

10/08/2026
tasty snacks for kids using semolina
Main Slider

बच्चों को खिलाएं ये 4 हेल्दी स्नैक्स, टेस्टी भी हेल्दी भी

09/08/2026
Next Post
bad odour

इन तरीकों से मिलेगी पसीने की बदबू से राहत

यह भी पढ़ें

fire brokeout

घर में लगी भीषण आग, दमकलकर्मी सहित छह लोग झुलसे

03/07/2021
answer key

BPSC ने जारी की शिक्षक भर्ती परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी, ऐसे करें चेक

16/09/2024

एक्शन मोड में BJP, CM योगी ने लिया सांसदों-विधायकों से फीडबैक

09/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version