• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने किया 1 अरब से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास

Writer D by Writer D
31/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, राजनीति
0
Keshav Maurya

Keshav Maurya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार का खजाना बुन्देलखण्ड के विकास के लिए खुला है । विकास हमारी प्राथमिकता है। बुन्देलखण्ड व प्रदेश के विकास के बिना देश का विकास संभव नहीं है।

उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री केशव प्रसाद मौर्य ने उपरोक्त विचार चित्रकूट इंटर कालेज में सम्पन्न जनसभा को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये। जनसभा से पूर्व श्री मौर्य ने जनपद चित्रकूट में 1 अरब रूपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। उन्होंने 1107.68 लाख रूपये की लागत से  बनाये जाने वाले तरौंहा-गोबरिया-दिव्यांग विश्वविद्यालय मार्ग पर मंदाकिनी नदी पर दीर्घ सेतु, 892.33 लाख रूपये की लागत से सगवारा भटरी मार्ग पर वाल्मीकि नदी पर दीर्घ सेतु तथा 1154.14 लाख की लागत से बनने वाले महादेवन – नागरपुरवा मार्ग पर वाणगंगा नदी पर दीर्घसेतु, पहुंचमार्ग तथा सुरक्षात्मक कार्य का शिलान्यास किया।

उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने कहा कि  हमारी सरकार ने दलाली व कमीशनबाजी बंद कर दी है इसलिए विकास कार्यों का लाभ समाज के गरीब से गरीब व्यक्तियों को प्राप्त हो रहा है।  सरकार द्वारा हर घर तक नल , हर खेत तक पानी पहुंचाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। शीघ्र ही पूरे बुन्देलखण्ड में प्रत्येक घर तक शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में गरीब से गरीब व्यक्ति को आवास मिल रहा है तथा उसके घर तक बिजली पहुॅंच रही है।

ऑनलाइन ठगी करने वाले ‘हेलो गैंग’ के मास्टरमाइंड समेत आठ सदस्य गिरफ्तार

उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने कहा कि प्रदेश में देश व दुनिया के उद्योगपति अपने उद्योग स्थापित कर रहे हैं। इससे बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्राप्त हो सकेगा तथा प्रदेश का सर्वांगीण विकास संभव हो सकेगा। श्री मौर्य ने कहा कि चित्रकूट में चार लेन का राम वनगमन मार्ग का भी शीघ्र निर्माण पूर्ण कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बुन्देलखण्ड में विकास के कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता पर कराये जा रहे हैं तथा चित्रकूटधाम का उतना ही महत्व है जितना प्रयागराज व अयोध्या धाम का है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि चित्रकूट में संचालित सभी विकास कार्यों को गुणवत्ता पूर्ण ढंग से निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किया जाय। श्री मौर्य ने कहा कि चित्रकूटधाम मण्डल में 600 करोड़ रूपये के पुलों के निर्माण की  योजनाएं संचालित हैं तथा प्रदेश सरकार द्वारा प्रतिदिन लगभग 11 किलोमीटर सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। श्री मौर्य ने कहा कि मऊ में महिलाघाट पर पुल का कार्य प्रारम्भ करा दिया गया है तथा इस पुल का कार्य शीघ्र पूर्ण हो सकेगा। इससे अयोध्याधाम तक जाने में किसी प्रकार की कठिनाई नही होगी।

पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात अशोक दीक्षित गैंग के पांच सदस्य गिरफ्तार, हथियार बरामद

उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी की जयंती पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत 18 हजार करोड़ रूपये की धनराशि सीधे किसानों के खातों में भेजी गई है। वर्तमान सरकार द्वारा 40 करोड़ गरीब व्यक्तियों के जनधन खाते खोलने का कार्य किया गया है। इसी प्रकार आयुष्मान भारत योजना में 60 करोड़ लोगों के इलाज की व्यवस्था की गई है तथा कोई भी गरीब व्यक्ति इलाज के अभाव में नहीं मरेगा।

उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।  उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश बोर्ड की हाई स्कूल व इंटर की परीक्षा में टाॅप 20 स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के घरों तक डा0 ए.पी.जे.अब्दुल कलाम गौरव पथ योजना के अंतर्गत सड़कों का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसी प्रकार सेना व पुलिस में शहीद होने वाले व्यक्तियों के घरों तक भी सम्पर्क मार्ग निर्माण कराये जा रहे हैं। इसके साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों के घर तक सम्पर्क मार्ग का निर्माण कराया जा रहा है। श्री मौर्य ने कहा कि आज देश का सिर किसी के सामने नहीं झुकता है, यह न केवल मोदी का सम्मान है अपितु देश के 125 करोड़ लोगों का सम्मान है।लोक निर्माण राज्यमंत्री श्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय ने उप मुख्यमंत्री जी का स्वागत करते हुए कहा कि कर्वी नगर के चारों ओर रिंगरोड का निर्माण कराया जाये। विधायक मऊ-मानिकपुर श्री आनन्द शुक्ला ने भी उप मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

Tags: Keshav mauryaup news
Previous Post

योगी बोले- जनजातीय समाज के युवाओं को रोजगार से जोड़ने का चलेगा अभियान

Next Post

जिस आईटी का लालू ने उड़ाया मजाक, राजग ने उससे ही गरीबों की मदद की : सुशील

Writer D

Writer D

Related Posts

Plastic Bottles
Main Slider

प्लास्टिक की पुरानी बोतल से करें घर की सजावट, हर कोई करेगा तारीफ

02/08/2026
Cow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की गो संरक्षण नीति से निकला गो सेवा के साथ रोजगार का नया रास्ता

01/08/2026
Mukhyamantri Shikshak Cashless Medical Scheme
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, 42% शिक्षक-कार्मिकों की पूरी हुई ई-केवाईसी

01/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मत्स्य पालन को गति देने के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश : केशव मौर्य

01/08/2026
rooftop solar plants
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर ऊर्जाः देश में लखनऊ का पहला स्थान, शीर्ष 100 में उत्तर प्रदेश के 17 जनपद

01/08/2026
Next Post
susheel modi

जिस आईटी का लालू ने उड़ाया मजाक, राजग ने उससे ही गरीबों की मदद की : सुशील

यह भी पढ़ें

Governor Deka and CM Sai reached Bilaspur

राज्यपाल डेका और सीएम साय पहुंचे बिलासपुर, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

31/08/2024

ग्‍लोइंग स्किन के लिए इस्तेमाल करें हेजलनट्स, जानें और भी फायदें

19/01/2022
CJ Surya Kant became a fan of UP

जिस भी प्रदेश में जाऊंगा, यूपी सरकार का उदाहरण दूंगा : मुख्य न्यायाधीश

17/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version