• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विवाहिता ने दो बच्चियों संग नहर में कूद कर दे दी जान

Writer D by Writer D
05/01/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, रायबरेली
0
Suicide

suicide

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रायबरेली। जिले के महराजगंज क्षेत्र में घरेलू झगड़े से नाराज एक विवाहिता ने अपनी दो दुधमुंही बच्चियों के साथ नहर में छलांग लगा कर जान (Suicide) दे दी।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि कोतवाली क्षेत्र के नयापुरवा मजरे चंदापुर गांव निवासी मोहम्मद इस्माइल (28) की पत्नी जहरुम निशा (26) का आपस मे किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। मंगलवार रात करीब 12 बजे महिला ने अपने दो बच्चियों इरम 10 माह व आयशा बानो (2) के साथ चंदापुर नहर में छलांग लगा दी।

बताया जाता है कि छलांग लगाने के पहले मृतका ने अपने पति के मोबाइल से देवर को फोन करके बताया कि वह अब जा रही है और पति का मोबाइल जिसे वह साथ ले गयी थी, नहर के किनारे छोड़ दिया। मृतका के घर से नहर महज करीब 200 मीटर पर है। फोन आने से घबराए देवर ने मृतका के पति से उसके बारे में पूछा और घर मे और नहर तक मृतका की तलाश की लेकिन वह नही मिली। जिसके बाद उन्होंने आज सुबह थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी खोजबीन की लेकिन पहले किसी का कोई अता पता नहीं चला। आज सुबह कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस को जुड़ाई का पुरवा के पुल के पास महिला का शव बरामद हुआ लेकिन अभी तक दोनो बच्चियों के कोई सुराग नही मिला है।

पुलिस ने दोनों बच्चियों की तलाश के लिए गोताखोरों का दल भी बुलाया है और उनकी खोजबीन चल रही है।

Tags: rai bareilley news
Previous Post

नेपाली श्रद्धालु के साथ बदमाशों ने की लूटपाट

Next Post

दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को फांसी की सजा

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

योगी सरकार शनिवार को 818 अभ्यर्थियों को देगी नौकरी की सौगात, मुख्यमंत्री देंगे नियुक्ति पत्र

18/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

भूजल स्रोतों की जांच में यूपी ने देश में पहला स्थान हासिल किया, पंजाब-आंध्र प्रदेश को भी पीछे छोड़ा

18/09/2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में यूपी राइज 2026: युवाओं को जॉब क्रिएटर बनाने की सार्थक पहल

18/09/2026
Main Slider

एनसीआर की हवा को शुद्ध बनाने के लिए यूपी में बड़ा प्लान

18/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS 2026: अंतरराष्ट्रीय बाजार में चमकेगा मेरठ का स्थानीय कारोबार

18/09/2026
Next Post
sentenced to death

दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को फांसी की सजा

यह भी पढ़ें

Actor Riz Ahmed angry over misrepresenting Muslims in films

अभिनेता रिज अहमद फिल्मों में मुसलमानों को गलत दिखाने को लेकर नाराज

12/06/2021

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने ”ग्राम्य श्री” विक्रय केंद्र का किया लोकार्पण

02/09/2021
Horoscope

Valentine’s Day: क्या आज आपको अपना प्यार मिलेगा? जानें क्या कहते है आपके सितारें

14/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version