• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने फतेहपुर को दी 289 करोड़ की 165 परियोजना की सौगात

Writer D by Writer D
09/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, फतेहपुर, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फतेहपुर जिले में गुरुवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या का धार्मिक नगरी भृगुधाम भिटौरा स्थित ओमघाट आश्रम में आगमन हुआ। आश्रम में पूजा-अर्चना करने के बाद 134 करोड़ रुपये की लागत से 1.5 किमी के गंगा पुल की घोषणा की।

वहीं कलक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी मैदान में सभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने जिले में 289 करोड़ की 165 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी किया।

आज पूर्वाह्न 11.30 जिले की धार्मिक नगरी भृगुधाम भिटौरा स्थित स्वामी विज्ञानानन्द महाराज के आश्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या का जैसे ही हेलीकॉप्टर उतरा। पार्टी कार्यकर्ताओं के जयघोष व नारों से आसमान गूंज गया। कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने स्वामी विज्ञानानन्द महाराज से आशीर्वाद लिया और आश्रम स्थित प्रसिद्ध शिवलिंग के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

मां गंगा और यमुना के मध्य बसे फतेहपुर जनपद के सर्वांगीण विकास हेतु कुल 165 विभागीय परियोजनाओं (लंबाई- 270 कि0मी0 व लागत 28947 लाख रुपये) का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
इस परियोजनाओं से फतेहपुर की विभिन्न विधानसभाओं के सर्वांगीण विकास को बल मिलेगा। pic.twitter.com/fYhUFfFBbz

— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) September 9, 2021

इस मौके पर स्वामी विज्ञानानन्द महाराज की बहुप्रतीक्षित गंगा पुल के मांग की घोषणा कर पूरा किया। यह पुल 134 करोड़ रुपये की लागत से डेढ़ किलोमीटर लम्बा बनने वाला है। यह गंगा पुल भिटौरा के बलखण्डी से रायबरेली के बरुआ को जोड़ेगा। दोपहर बाद 01 बजे कलक्ट्रेट परिसर स्थित गांधी मैदान में सभा को सम्बोधित करते हुए 289 करोड़ रुपये की 165 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रिकवरी दर 98.7 प्रतिशत : सीएम योगी

उन्होंने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि 165 परियोजनाओं में 100 परियोजनाओं का आज जिले की जनता को समर्पित किया जाता है जिनका लोकार्पण मैंने किया है। वहीं 65 परियोजनाओं का शिलान्यास कर उनके निर्माण की नींव रखी गई है। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से जिले का चहुंमुखी विकास होगा। सड़कों, उपरिगामी पुल, नदियों के पुल बनने से हर गांव को जोड़ दिया जायेगा।

इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, कारागार राज्यमंत्री जयकुमार सिंह जैकी, राज्यमंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक करण सिंह, विधायक विकास गुप्ता, विधायक कृष्णा पासवान, विधायक विक्रम सिंह, जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा सहित तमाम पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Tags: fatehpur newsKeshav mauryaup news
Previous Post

T20 World Cup : शानदार फॉर्म में चल रहे इस खिलाड़ी को नहीं मिली टीम में जगह

Next Post

साइबर क्राइम रोकथाम के लिए बनाएं ठोस रणनीति : सीएम पुष्कर

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

उत्तरकाशी में बर्फबारी के बीच फंसे ट्रैकर्स की सुरक्षित वापसी सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री धामी

28/09/2026
Main Slider

UPITS में दिखा परिवहन विभाग का सड़क सुरक्षा पर जोर, 28 से 30 सितंबर तक चलेगा ऑपरेशन कवच

28/09/2026
उत्तर प्रदेश

नियुक्ति पत्र मिला तो छलकी खुशी, अपनी कहानी बताते हुए रुंधा युवाओं का गला

28/09/2026
Main Slider

नए स्लोगन के साथ गिरगिट की तरह रंग बदल रही सपा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

28/09/2026
Main Slider

शांति, खुशहाली व सुदृढ़ कानून व्यवस्था नए यूपी की पहचान, इसमें बाधा डालने वालों को सिखाएं सबकः मुख्यमंत्री

28/09/2026
Next Post

साइबर क्राइम रोकथाम के लिए बनाएं ठोस रणनीति : सीएम पुष्कर

यह भी पढ़ें

Ileana Dikruz इलियाना डिक्रूज

इलियाना डिक्रूज ने उनकी फिजी छुट्टियों कि तस्वीरें की सांझा

08/10/2020
NEET UG

NEET UG रिजल्ट घोषित, प्रांजल अग्रवाल और प्रबंजन जे बने टॉपर

13/06/2023
प्रियंका गांधी Priyanka Gandhi

अन्नदाता के बारे में सोचने की सरकार को फुर्सत नहीं है : प्रियंका

07/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version