• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देशमुख ने मांगे थे दो करोड़, शरद पवार का दिया था हवाला : वाजे

Writer D by Writer D
07/04/2021
in Main Slider, क्राइम, महाराष्ट्र, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Sachin Wajhe

Sachin Wajhe

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एंटीलिया केस के आरोपी सचिन वाज़े ने आरोप लगाया है कि 2020 में उन्हें बहाल किए जाने के बाद तत्कालीन गृह मंत्री अनिल देशमुख ने उन्हें बताया था कि शरद पवार चाहते थे कि उनकी बहाली रद्द कर दी जाए। गृह मंत्री ने मुझे यह भी बताया कि वो पवार साहब को मना लेंगे और उन्होंने मुझसे इस काम के लिए दो करोड़ रुपये की मांग की थी। लेकिन इतनी बड़ी रकम का भुगतान करने में मैंने असमर्थता जताई थी। इस पर गृह मंत्री ने मुझे बाद में भुगतान करने के लिए कहा था।

सचिन वाज़े ने कहा कि अक्टूबर 2020 के महीने में तत्कालीन गृह मंत्री ने उसे सह्याद्री गेस्ट हाउस में बुलाया था और उसे शहर के 1,650 बार और रेस्तरां से पैसा इकट्ठा करने के लिए कहा था। उसने यह कहते हुए मना कर दिया कि यह उसकी क्षमता के बाहर है।

वाज़े के मुताबिक “जुलाई-अगस्त 2020 में मुझे मंत्री अनिल पीराब ने उनके सरकारी बंगले में बुलाया था। यह वही सप्ताह था जब 3-4 दिनों में डीसीपी के आंतरिक तबादलों में फेरबदल होना था। बैठक में, परब ने मुझे प्रारंभिक जांच के तहत शिकायत को देखने और जांच के लिए कहा था। साथ ही बातचीत के लिए SBUT के ट्रस्टियों को उनके पास लाने के लिए कहा था।

मुख्तार अंसारी की बढ़ी मुश्किलें, विधानसभा सदस्यता रद्द कराएगी योगी सरकार

मंत्री ने उक्त जांच को बंद करने के लिए SBUT से 50 करोड़ रुपये लेने के लिए पहले बातचीत शुरू करने पर जोर दिया था। वाज़े ने ऐसा कोई भी काम करने में असमर्थता जताई थी, क्योंकि उसे एसबीयूटी के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। साथ ही पूछताछ करने के मामले में भी उसका कोई नियंत्रण नहीं था।

जनवरी 2021 में, मंत्री अनिल परब ने उसे (वाज़े) को फिर से अपने आधिकारिक बंगले पर बुलाया और उसे बीएमसी में सूचीबद्ध कुछ ठेकेदारों के खिलाफ जांच के लिए कहा। उन्होंने मुझसे कहा कि ऐसे 50 ठेकेदारों से कम से कम 2 करोड़ रुपये वसूलो। बेनामी शिकायत के आधार पर इस मामले में पूछताछ चल रही थी। ठेकेदारों के खिलाफ CIU की जांच में कोई नतीजा नहीं निकाला।

जनवरी 2021 में, वाज़े होम मनिस्टर से उनके आधिकारिक बंगले पर मिला। वहां उनके पीए कुंदन भी मौजूद थे। उन्होंने मुझे 1650 बार और रेस्तरां में से 3-3.5 लाख रुपये इकट्ठा करने के लिए कहा था।

सुरक्षाबलों के काफिले पर हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत, 18 घायल

उसके बाद मैं पुलिस कमिश्नर से मिला और उनसे कहा कि मैंने इस बारे में अपनी आशंका व्यक्त की है। मैंने उनसे कहा कि निकट भविष्य में मैं किसी झूठे विवाद में फंस जाऊंगा। सीपी ने मुझे प्रोत्साहित किया और स्पष्ट रूप से मुझे निर्देश दिया कि मैं किसी से और किसी के लिए भी इस तरह की अवैध वसूली में खुद को शामिल न करूं।

पूर्व एपीआई सचिन वाज़े को अब 9 अप्रैल तक एनआईए की कस्टडी में रहना होगा। स्पेशल कोर्ट ने एनआईए की मांग पर उसकी हिरासत के दो दिन और बढ़ा दिए हैं। वाज़े के वकील अबाद पोंडा ने अदालत को बताया कि एनआईए की मौजूदगी में सीबीआई की पूछताछ दोनों एजेंसियों के लिए फायदेमंद होगी।

Tags: Anil Deshmukhcrime newsentilia caseMaharashtra Newsmansukh hiren murder caseNIAsachin vajeSharad Pawar
Previous Post

यूपी में कोरोना की रफ्तार तेज, 24 घंटे में 6 हजार से ज्यादा नए मामले, 40 मौतें

Next Post

कोरोना से जान गंवाने वाले आठ लोगों का एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार, जानें पूरा मामला

Writer D

Writer D

Related Posts

हरयाणा

सिंगापुर में उद्योगपतियों संग CM सैनी की बैठक, हरियाणा के विकास और निवेश पर चर्चा

07/10/2026
हरयाणा

सिंगापुर से हरियाणा के लिए 5,500 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

07/10/2026
हरयाणा

सिंगापुर के अनुभव से हरियाणा के विकास को मिलेगी नई रफ्तार: CM सैनी

07/10/2026
Main Slider

Nobel Chemistry 2026: रसायन विज्ञान का नोबेल हेनरी कागन-केन्सो सोई को, दवाओं के निर्माण में अहम खोज

07/10/2026
पंजाब

पंजाब में CBI रेड पर सियासत गरम, भगवंत मान बोले- ‘चुनाव आ गए’

07/10/2026
Next Post
corona in maharashtra

कोरोना से जान गंवाने वाले आठ लोगों का एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार, जानें पूरा मामला

यह भी पढ़ें

Style

पार्टी में दिखेंगी बेहद खूबसूरत, आजमाएं ये स्टाइल

31/05/2026

IPL 2022: जोस बटलर का कहर, लगाया 101 मीटर लंबा छक्का

02/04/2022
Bihar DECE LE

Bihar DECE LE एग्जाम की दूसरी काउंसिलिंग रद्द, चेक करें नया शेड्यूल

30/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version