• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

धार्मिक कार्यक्रम में  अराजक तत्वों ने फेंके देसी बम, चार लोग घायल

Writer D by Writer D
17/03/2022
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
A family troubled by land dispute attempted suicide

A family troubled by land dispute attempted suicide

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के रजपलिया गांव में बुधवार देर रात हुए एक धार्मिक कार्यक्रम (Religious program) और भंडारे के बीच अराजक तत्वों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान देसी बम (Desi Bombs) भी फेंके गए। इसमें 4 लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। इस घटनाक्रम के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से एक गंभीर युवक को लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

फिलहाल पुलिस ने आयोजक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।साथ ही पुलिस ने एक अन्य युवक को भी हिरासत में लिया है। बताया जाता है कि उपद्रवी युवक इसी युवक के जान पहचान वाले हैं।

गोसाईगंज थाना क्षेत्र के रजपलिया गांव में बाराबंकी जिले की एक नामी-गिरामी नौटंकी कंपनी को कार्यक्रम के लिए बुलाया गया था। यह नौटंकी राम भवन प्रजापति के यहां श्रीमद् भागवत कथा के बाद भंडारे भोज के दौरान हो रही थी। इस नौटंकी कार्यक्रम के बीच नशे में धुत कुछ युवकों ने बुधवार की रात 10:00 बजे हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा मारपीट में बदल गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। स्थानीय पुलिस और डॉयल 112 लगभग एक साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद पूरा विवाद लगभग शांत हो गया, लेकिन जैसे ही पुलिस वहां से निकली वैसे ही किसी अराजक युवक ने भीड़ में एक सुतली से बना हुआ देसी बम फेंक दिया।

दस देसी बम बरामद, दो अभियुक्त गिरफ्तार

देसी बम भीड़ के बीच फटा, जिससे स्थानीय निवासी सूरज सैनी, बाबू राम, श्याम नारायण सिंह और मंगल निषाद इसकी चपेट में आकर जख्मी हो गए। लिहाजा एक बार फिर वापस लौटी स्थानीय पुलिस ने इन सभी को अस्पताल भेजा। एसएसपी शैलेश पांडे ने कहा कि इस मामले में आयोजक को गोसाईगंज थाने लाकर पूछताछ की जा रही है।

CAA: प्रदर्शन के दौरान फेंके गए देसी बम और चली गोलियां, दो की मौत, एक घायल

एक अन्य स्थानीय युवक को भी पुलिस ने पकड़ा है और उससे भी पूछताछ हो रही है। वही घायलों में मंगल निषाद की स्थिति अधिक खराब थी इसलिए अस्पताल से उसे उपचार के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए रेफर किया गया है। एसएसपी शैलेश पांडे ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ पुलिस शराब के नशे में धुत उन युवकों की भी पहचान कर रही है, जिन्होंने इस पूरे उपद्रव की शुरुआत की। पुलिस को आशंका है कि विवाद शांत होने के बाद भीड़ पर सुतली से बना देसी बम इन्हीं लोगों में से किसी ने फेंका है।

Tags: ayodhya newscrime news
Previous Post

उप्र में एक अप्रैल से होगी गेहूं खरीद, पंजीकरण शुरू

Next Post

कैंची धाम पहुंचे कार्यवाहक सीएम धामी, दर्शन के बाद खेली होली

Writer D

Writer D

Related Posts

Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अखिलेश यादव, बोले- सनातन को अधर्मियों के चंगुल से मुक्त कराने पर हुई चर्चा

09/07/2026
Brajesh Pathak
उत्तर प्रदेश

बाबरी के चंदे और मदरसों के कदाचार पर भी बोल दें अखिलेश : ब्रजेश पाठक

08/07/2026
EV purchase subsidy scheme
उत्तर प्रदेश

ईवी क्रय सब्सिडी योजना से यूपी में इलेक्ट्रिक वाहनों को मिली रफ्तार, आवेदन के मामले में लखनऊ सबसे आगे

08/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने आषाढ़ में ‘शिक्षा परिवार’ पर की ‘समृद्धि की बारिश’

08/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

प्रदेश सरकार शिक्षकों के सम्मान और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध: ए. के. शर्मा

08/07/2026
Next Post

कैंची धाम पहुंचे कार्यवाहक सीएम धामी, दर्शन के बाद खेली होली

यह भी पढ़ें

SS Sandhu

सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की तर्ज पर कार्य करें: मुख्य सचिव

25/05/2022
Prabhat Jayasuriya

प्रभात जयसूर्या ने तोड़ा 71 साल पुराना रिकॉर्ड, सबसे तेज 50 टेस्ट विकेट लेने वाले स्पिनर बने

28/04/2023
cm yogi

सीएम योगी ने ईद-उल-फितर की प्रदेशवासियों को दी बधाई

21/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version