• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गेल, कीरोन और रसेल जैसे धुरंधरों के बावजूद लुईस ने खेली ताबड़तोड़ पारी

Desk by Desk
27/06/2021
in Main Slider, खेल
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारियों की खातिर वेस्टइंडीज टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की टी-20 सीरीज में शानदार शुरुआत की है। स्टार खिलाड़ियों से सजी वेस्टइंडीज ने एविन लुईस की 71 रनों की जोरदार पारी के बदौलत प्रोटियाज टीम को आठ विकेट से करारी मात दी। इसी के साथ टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। लुईस ने 35 गेंदों में 4 चौके और 7 छक्कों की मदद से 71 रन की पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 202.86 का था।

लुईस की पारी की खासियत यह रही कि उन्होंने क्रिस गेल, कीरोन पोलार्ड और आंद्रे रसेल जैसे धुरंधरों के टीम में होने के बावजूद सबसे ज्यादा रन और छक्के लगाए। इस मैच में दिग्गज क्रिकेटर गेल 24 गेंदों में 32 रन बनाकर नाबाद रहे, वहीं रसेल ने 12 गेंदों पर 23 रन बनाए। इसके अलावा पोलार्ड को बैटिंग करने का मौका नहीं मिला। जहां गेल-रसेल ने मिलकर कुल 55 रन बनाए और 6 छक्के लगाए, वहीं लुईस ने अकेले दम पर ही वर्ल्ड क्रिकेट के इन दो धुआंधार बल्लेबाजों से ज्यादा रन और छक्के लगाए।

भारतीय टीम के सपोर्ट में उतरे बीसीसीआई प्रेसिडेंट सौरव गांगुली

उनको इस शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। बल्लेबाजों के शानदार खेल के दम पर वेस्टइंडीज टीम ने 161 रनों का लक्ष्य मात्र 15वें ओवर में ही हासिल कर लिया। इस मैच में वेस्टइंडीज के कप्तान कीरोन पोलार्ड ने टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीकी टीम को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए।

टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन रासी वैंडर डुसैन ने बनाए, जिन्होंने 38 गेंदों पर 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 56 रन की पारी खेली। उनके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने 37 और कप्तान तेंबा बावूमा ने 22 रन बनाए। वेस्टइंडीज टीम की ओर से फेबियन एलेन और ड्वेन ब्रावो ने दो-दो विकेट हासिल किए।

 

Tags: 24ghante online.comGaylehindi newsIndia News in HindiKieronLatest India News Updateslatest newsLewisRussellWI
Previous Post

भारतीय टीम के सपोर्ट में उतरे बीसीसीआई प्रेसिडेंट सौरव गांगुली

Next Post

इस राज्य ने रिआयत के साथ बढ़ाया लॉकडाउन, जानें क्या खुलेगा, क्या रहेगा बंद

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

Delhi Train Cancelled:10 अक्टूबर को दिल्ली की 28 ट्रेनें रद्द, सफर से पहले यहां देखें पूरी लिस्ट

09/10/2026
Internet
Main Slider

जंतर-मंतर के 4 KM दायरे में इंटरनेट बंद, इन इलाकों में रहेगी पाबंदी

09/10/2026
Main Slider

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले UP पुलिस हाई अलर्ट, तीन जिलों से फोर्स दिल्ली रवाना

09/10/2026
Main Slider

हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पंजाब तैयार, CM मान ने सुविधाएं बेहतर बनाने के दिए निर्देश

09/10/2026
Main Slider

राष्ट्र की प्रगति को नई गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे नवनिर्वाचित सदस्य: मुख्यमंत्री

09/10/2026
Next Post
weekend lockdown in hariyana

इस राज्य ने रिआयत के साथ बढ़ाया लॉकडाउन, जानें क्या खुलेगा, क्या रहेगा बंद

यह भी पढ़ें

shot

शिक्षक और उसके भतीजे की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

10/05/2021
Valentine's Day

गर्मियों में वर्किंग वुमेन फॉलो करें ये ब्यूटी टिप्स, स्किन रहेगी ठीक

10/04/2025

इस इंडस्ट्री को मिली मोदी सरकार की बड़ी सौगात, इन राज्यों को भी मिलेगा लाभ

08/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version