• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Dev Diwali: 12 लाख दीयों से रोशन होंगे घाट, सीएम योगी पहला जलाएंगे दीपक

Writer D by Writer D
27/11/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, धर्म, वाराणसी
0
Dev Diwali

Dev Diwali

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। काशी में आज जोर-शोर से देव दीपावली (Dev Diwali) मनाई जाएगी। इस मौके पर वाराणसी के घाटों पर 12 लाख दीये जलाए जलाएंगे। 70 देशों के राजदूत और 150 विदेशी डेलिगेट्स इस अलौकिक क्षण के साक्षी बनेंगे। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) नमो घाट पर देव दीपावली पर पहला दीपक जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ विदेशी मेहमानों का स्वागत करेंगे और उनके साथ संवाद भी करेंगे। इसके बाद सीएम योगी क्रूज पर सवार होकर दीयों से टिमटिमाते गंगा घाटों को देखने निकलेंगे। शाम लगभग 6:15 बजे सीएम योगी क्रूज से दशाश्वमेध घाट पर पहुंचेंगे और गंगा की विशेष आरती में हिस्सा लेंगे। इसके बाद चेत सिंह घाट पर लेजर प्रोजेक्शन शो होगा। सीएम योगी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार को देखने के बाद रात लगभग 8:30 बजे नमो घाट पहुंचेंगे और वहां से लखनऊ के लिए निकलेंगे।

योगी सरकार देव दीपावली(Dev Diwali) को भव्य बनाने के लिए 12 लाख दीपों से घाटों को रोशन करेगी। इनमें एक लाख दीप गाय के गोबर के बने होंगे। इस कार्यक्रम से पहले तिरंगा स्पायरल लाइटिंग से शहर और घाटों को सजाया गया है। माना जा रहा है कि इस खास नजारे को देखने के लिए 8-10 लाख पर्यटक पहुंचेंगे। इसके मद्देनजर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

गंगा पार रेत पर भी दीपक होंगे रोशन

गंगा के 85 घाटों पर इस साल योगी सरकार की ओर से 12 लाख और जन सहभागिता से मिलकर कुल लगभग 21 लाख से अधिक दीप घाटों, कुंडों, तालाबों और सरोवरों पर जलाए जाएंगे। गंगा पार रेत पर भी दीपक रोशन होंगे। काशी के घाटों की इस अद्भुत दृश्य को देखने देश विदेश से पर्यटक काशी पहुंच रहे हैं।

चीतों के इलाकें में रणथम्भौर से आए टाइगर ने की चहलकदमी, बाड़े के करीब में मिले पगमार्क

योगी सरकार चेत सिंह घाट पर लेजर शो कराएगी। काशी के घाटों के किनारे सदियों से खड़ी ऐतिहासिक इमारतों पर धर्म की कहानी लेजर शो के माध्यम से जीवंत होती दिखेगी। पर्यटक गंगा पार रेत पर शिव के भजनों के साथ क्रैकर्स शो का भी आनंद ले सकेंगे। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर को विशाखापट्टनम के एक भक्त द्वारा 11 टन फूलों से सजाया जा रहा है। गंगा द्वार पर लेजर शो के जरिए काशी विश्वनाथ धाम पर आधरित काशी का महत्व और कॉरिडोर के निर्माण संबंधित जानकारी दिखाई जाएगी।

देव दीपावली (Dev Diwali) का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व

दीपावली के 15 दिन बाद कार्तिक पूर्णिमा पर देवताओं की दीपावली (Dev Diwali) होती है। ऐसी मान्यता है कि इस पर्व को मनाने के लिए देवता स्वर्ग से काशी के पावन गंगा घाटों पर अदृश्य रूप में अवतरित होते हैं और महाआरती में शामिल श्रद्धालुओं के मुक्ति का मार्ग प्रशस्त करते हैं। ये पर्व काशी की प्राचीन संस्कृति का खास अंग है। देव दीपावली का वर्णन शिव पुराण में मिलता है कि जब कार्तिक मास में त्रिपुरासुर नामक राक्षस ने देवताओं पर अत्याचार शुरू किया और उनको मारने लगा तब भगवान विष्णु ने इस क्रूर राक्षस का वध इसी दिन किया था और देवताओं ने दीपावली मनाई थी।

Tags: cm yogiDev DiwaliDev Diwali 2023namo ghatvaranasi news
Previous Post

चीतों के इलाकें में रणथम्भौर से आए टाइगर ने की चहलकदमी, बाड़े के करीब में मिले पगमार्क

Next Post

गुजरात टाइटन्स को मिला नया कैप्टन, इस प्लेयर को मिली टीम की कमान

Writer D

Writer D

Related Posts

Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
Sonam Wangchuk
Main Slider

सोनम वांगचुक ने इलाज लेने से किया इनकार, बढ़ा कीटोन लेवल

18/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कहा- संस्कृत केवल भाषा नहीं, भारत की सनातन ज्ञानधारा की वाहिका

18/07/2026
Next Post
Shubman Gill

गुजरात टाइटन्स को मिला नया कैप्टन, इस प्लेयर को मिली टीम की कमान

यह भी पढ़ें

guruwar

समस्याओं का समाधान पाने के लिए गुरुवार के दिन करें ये उपाय

17/03/2022
Sakhi Niwas

नारी सुरक्षा को संबल देंगे ‘सखी निवास’, प्रदेश के नौ जिलों में जल्द स्थापित होंगे आवासीय केंद्र

20/04/2025
Jaish-e-Mohammed leader Hidayatullah arrested

सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, जैश ए मोहम्मद का सरगना हिदायतुल्ला मलिक गिरफ्तार

06/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version