• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तराखंड का विकास हम सबकी सामूहिक यात्रा: सीएम धामी

Writer D by Writer D
05/07/2022
in उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
cm dhami

cm dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहारादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को राजपुर रोड स्थित स्थानीय होटल में दैनिक जागरण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित जागरण एक्सलेंस अवार्ड 2022 कार्यक्रम में स्वास्थ्य शिक्षा उद्योग समाज सेवा आदि क्षेत्रों में सराहनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि सम्मानित होने वाले लोग समाज हित में व्यक्ति नही संस्था की तरह है। उन्होंने इस प्रकार के आयोजन को समाज को दिशा देने के साथ संस्कार और संस्कृति से परिचित कराने वाला बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 3 साल बाद जब उत्तराखण्ड 25 वर्ष की यात्रा पूर्ण करेगा तब हमारा राज्य देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो इसमें सबकी भागीदारी होगी। उत्तराखण्ड के विकास की यात्रा हम सबकी है, इस दिशा में हम सबकी भूमिका भी बढ़ जाती है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में एक नई कार्य संस्कृति एवं कार्य व्यवहार आया है। हम उत्तराखण्ड में भी कार्यसंस्कृति में सुधार ला रहे हैं। राज्य सरकार पारदर्शिता के साथ  विकल्प रहित संकल्प के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम अपने हर वादे को पूरा करने में जुटे हैं। हमारी सरकार ने उत्तराखंड राज्य के लिए ’यूनिफॉर्म सिविल कोड’ का ड्राफ्ट तैयार करने हेतु कमेटी का गठन करा है, जो की जल्द ही अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।  इस यूनिफॉर्म सिविल कोड का दायरा सभी नागरिकों के लिये समान क़ानून चाहे वे किसी भी धर्म में विश्वास रखते हों, होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के 08 वर्ष के कार्यकाल में उत्तराखण्ड के लिये सवा लाख करोड़ रूपए से अधिक की विभिन्न परियोजनाएं प्रदेश के लिए स्वीकृत हुई हैं। इनमें बहुत सी योजनाओं पर काम ते से हो गया है या चल रहा है।  केदारपुरी का पुनर्निर्माण आदरणीय प्रधानमंत्री  के विजन, नेतृत्व एवं संकल्प का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है। बद्रीनाथ धाम के मास्टर प्लान पर भी काम हो रहा है। 16,216 करोड़ रूपए की 125 किमी लम्बी ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना पर ते से काम चल रहा है। परियोजना को 2024-25 तक पूरा करने का लक्ष्य है। देहरादून दिल्ली एलेवेटेड रोड बनने के बाद यह दूरी 02 घंटे में पूरी की जायेगी।

cm dhami

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दो वर्षों में हमने प्रधानमंत्री  के नेतृत्व में कोरोना महामारी का डटकर मुकाबला किया, वहीं विकास की गति को भी आगे बढ़ाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  के कुशल नेतृत्व का ही परिणाम है कोरोना के समय में जब विश्व के अधिकांश देशों की अर्थव्यवस्था चरमरा गई उस समय भी प्रधानमंत्री  के नेतृत्व में संपूर्ण देशवासियों ने साथ मिलकर महामारी पर विजय पाई है। आजादी के बाद पहली बार प्रत्येक व्यक्ति के लिए पाँच लाख रुपए तक का निशुल्क इलाज आयुष्मान योजना के ज़रिए दिया जा था जा रहा है। आज प्रधानमंत्री  के नेतृत्व में भारत आज निर्यात में भी अपनी पहचान बना रहा है। स्किल इंडिया स्टार्टअप इंडिया से जुडने का अवसर मिला है। समाज के अन्तिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुचाना हमारा लक्ष्य है।

cm dhami

मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम सड़क बेहतर होने से यहा आने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ी है। अब तक 34 लाख लोग यात्रा पर आ चुके है। कांवड़ यात्रा भी शुरू होने वाली है। उसमें भी करोड़ो लोग यहां आयेंगे। उन्होंने कहा कि यहां आने वाले यात्री वृक्षारोपण में भी सहयोगी बन सकते है। यह उनका पर्यावरण संरक्षण में योगदान होगा।

Tags: cm dhami
Previous Post

क्या इच्छा है? तुम्हारा भी सिर तन से जुदा हो जाए!, फिल्म काली की निर्माता को अयोध्या के महंत ने दी धमकी

Next Post

अकांक्षात्मक ब्लॉकों के विकास में आईआईटी-आईआईएम के छात्रों का लें सहयोग : योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

पंजाब

पंजाब में CBI रेड पर सियासत गरम, भगवंत मान बोले- ‘चुनाव आ गए’

07/10/2026
cm bhagwant mann
पंजाब

CBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं

07/10/2026
उत्तराखंड

सरकारी खरीद में BIS मानकों का अनिवार्य अनुपालन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

07/10/2026
Main Slider

भाजपा की ‘सेवा ज्योति यात्रा’ 7 अक्टूबर को, प्रदेश प्रभारी, सीएम धामी और प्रदेश अध्यक्ष करेंगे नेतृत्व

07/10/2026
Main Slider

PM मोदी के 25 साल के राष्ट्रसेवा सफर पर CM धामी ने काशी विश्वनाथ में की पूजा

07/10/2026
Next Post
cm yogi

अकांक्षात्मक ब्लॉकों के विकास में आईआईटी-आईआईएम के छात्रों का लें सहयोग : योगी

यह भी पढ़ें

Armaan Malik

मुश्किलों में फंसे यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियां, जानें पूरा मामला

13/08/2025
Jaya Ekadashi

पत्नी की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है अशून्य शयन व्रत, जानें सही तिथि और पूजा विधि

23/05/2024
Vande Mataram Vatika

पर्यावरण संरक्षण के साथ ही राष्ट्रभक्ति का भी संदेश देगी ‘वंदे मातरम वाटिका’

13/08/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version