• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महाकुम्भ में 2 लाख से अधिक श्रद्धालु ले चुके हैं लेजर लाइट शो का आनंद

Writer D by Writer D
20/02/2025
in Mahakumbh 2025, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज
0
Maha Kumbh

Maha Kumbh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महाकुम्भ नगर। प्रयागराज में सनातन संस्कृति के सबसे बड़े समागम, महाकुम्भ (Maha Kumbh) का दिव्य – भव्य आयोजन पिछले 38 दिनों से चल रहा है। महाकुम्भ के अवसर पर प्रयागराज में कई तरह के भव्य आयोजन हो रहे हैं। इसी क्रम में प्रयागराज में यमुना बोट क्लब के काली घाट पर लेज़र लाइट शो (Laser Light Show) का प्रदर्शन 11 जनवरी से हो रहा है। अब तक लगभग 2 लाख से अधिक श्रद्धालु लेजर लाइट शो का आनंद ले चुके हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में पर्यटन विभाग की ओर से ये लेजर शो प्रयागराजवासियों के लिए एक सौगात है। प्रयागराज के महात्म और महाकुम्भ (Maha Kumbh) की गाथा पर आधारित लेजर शो शहर में आने वाले तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन चुका है। इसका प्रदर्शन महाकुम्भ के बाद भी नियमित तौर पर होता रहेगा।

5 हजार से अधिक श्रद्धालु प्रत्येक दिन देखते हैं लेजर शो

महाकुम्भ (Maha Kumbh) का दिव्य – भव्य आयोजन एक ओर तो प्रयागराजवासियों के लिए आत्मसम्मान और गौरव का विषय है, साथ ही महाकुम्भ शहर वालों को कई तरह की सौगात भी दे जाता है। महाकुम्भ की ऐसी ही सौगात है लेजर लाईट शो। जिसका प्रदर्शन यमुना बोट क्लब के पास काली घाट पर शाम 7 बजे और 8 बजे नियमित तौर पर हो रहा है। 40 मिनट की अवधि का लेजर शो तीर्थराज प्रयागराज के महात्म और महाकुम्भ की पौराणिक कथा पर आधारित है।

शो की आर्गनाइजर टेम्फ्लो सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजर अंकुर चौधरी का कहना है कि 11 जनवरी से लेजर शो का नियमित प्रदर्शन हो रहा है। प्रत्येक दिन कम से कम 5 से 6 हजार लोग शो का आनंद लेते हैं। कभी – कभी ये संख्या 10 हजार से भी अधिक हो जाती है। अब तक महाकुम्भ में लगभग 2 लाख से अधिक श्रद्धालु लेजर शो को देख और सराह चुके हैं।

महाकुम्भ (Maha Kumbh) के बाद भी चलता रहेगा लेजर लाइट शो

अंकुर चौधरी का कहना है कि लेजर शो का आयोजन उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से हो रहा है। प्रयागराज के महात्म की गाथा का ये लेजर शो महाकुम्भ (Maha Kumbh) के बाद भी नियमित तौर पर चलता रहेगा। प्रयागराज में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आने वाले दिनों में भी ये शो आकर्षण का केंद्र होगा। काली घाट, यमुना जी के तट पर इस शो का प्रदर्शन दर्शकों के लिये पूरी तरह फ्री आफ कॉस्ट है।

57 करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान के बाद भी अल्कलाइन वाटर से भी बेहतर गंगा जल

उन्होंने बताया कि शाम के समय फ्लोटिंग रेस्टोरेंट कालिंदी और बोट क्लब के पास शो का प्रदर्शन प्रयागराजवासियों और यहां आने वाले पर्यटकों को एक नया अनुभव दे रहा है। वाटर स्क्रीन पर लेजर लाइट से प्रयागराज और महाकुम्भ की कथा का प्रदर्शन दर्शकों को आस्था, भक्ति के साथ सुखद अनुभूति भी दे रहा है। साथ ही ये शो युवा पीढ़ी को नई तकनीकी के माध्यम से सनातन आस्था की प्राचीन परंपरा से जोड़ने का एक अनूठा और सफल प्रयास भी साबित हो रहा है।

Tags: maha kumbhMaha Kumbh 2025mahakumbh2025
Previous Post

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने मंत्रियों संग की यमुना घाट पर आरती

Next Post

कुंभ में अमृत की तलाशने वालों को मिलता है अमृत, अव्यवस्था और गंदगी ढूंढने वालों को वही मिलता: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

योगी का मंदिर मॉडल और आस्था का अर्थशास्त्र

21/10/2026
Main Slider

देव दीपावली-2026: दीपों की आभा से जगमगाएगी वाराणसी, पर्यटकों को मिलेगा ‘दिव्य काशी अनुभव’

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी पुलिस बनी संकटमोचक, 4 हजार से ज्यादा लोगों की बचाई जान

21/10/2026
Main Slider

यूपी MLC चुनाव में आज थमेगा प्रचार, 11 सीटों पर दिग्गजों की साख दांव पर

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का डिजिटल एजुकेशन पर जोर, खान एकेडमी से बेटियों को मिलेगा लाभ

21/10/2026
Next Post
AK Sharma

कुंभ में अमृत की तलाशने वालों को मिलता है अमृत, अव्यवस्था और गंदगी ढूंढने वालों को वही मिलता: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

AAP MLA Mahendra Goyal attacked during rally

AAP विधायक के ऊपर रैली के दौरान हमला, महेंद्र गोयल हुए बेहोश

01/02/2025

ईशान आनंद को मिला बुआ का आशीर्वाद, मायावती ने बनाया नेशनल कोऑर्डिनेटर

23/09/2026

राजन पाठक को कांग्रेस ने बनाया प्रत्याशी, क्षेत्र में दौड़ी खुशी की लहर

04/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version