• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आगामी चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं को न हो परेशानी: सीएम धामी

Writer D by Writer D
28/03/2023
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
cm dhami

cm dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। धामी सरकार (Dhami Government) आगामी चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) को सरल, सुगम और सुरक्षित बनाएगी ताकि उत्तराखंड आने वाले हर यात्री सुखद संदेश लेकर जाए। इसी के तहत देवभूमि आने वाले सभी श्रद्धालुओं को चारधाम यात्रा में दर्शन कराए जायेंगे। इसके साथ ही स्थानीय लोगों के चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण की अनिवार्यता को खत्म किया जाएगा। जो भी श्रद्धालु होटलों और होमस्टे में बुकिंग पहले से करा ली है उन्हें भी दर्शन की व्यवस्था की जाएगी।

सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को यह निर्देश दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को समय रहते चारधाम यात्रा की सभी तैयारियों को पूरा करने को कहा।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि चारधाम यात्रा में आए श्रद्धालुओं को असुविधा से न होकर गुजरना पड़े, इसका पूरा ख्याल रखा जाए। यात्री देवभूमि से सुखद संदेश लेकर जाए ऐसी व्यवस्था हो। यात्रा मार्गों पर पार्किंग स्थलों पर वाहन चालकों की रहने और सोने की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

देवभूमि उत्तराखंड आने वाले श्रद्धालु चारधाम यात्रा के साथ राज्य के अन्य प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटक स्थलों पर भी जाएं। इसके लिए राज्य के प्रमुख धार्मिक और पर्यटक स्थलों के बारे में व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने पर जोर दिया। इसके लिए पर्यटन, पुलिस और परिवहन विभाग की ओर से विभिन्न माध्यमों से जागरूकता अभियान चलाया जाए।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पिछले साल अपने उत्तराखंड दौरे पर वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने के लिए श्रद्धालुओं से अपने यात्रा व्यय का 05 प्रतिशत स्थानीय उत्पादों पर खर्च करने की अपील की है। राज्य के स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए कुछ उत्पादों को व्यापक स्तर पर प्रमोट किया जाए। जीएमवीएन में भी स्थानीय उत्पादों को रखा जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा के लिए जिन-जिन विभागों से कार्मिकों की ड्यूटी लगती है, उन विभागों से जो कार्मिक स्वेच्छा से चारधाम ड्यूटी पर जाना चाहते हैं, उन्हें पहले प्राथमिकता दी जाए।

चारधाम यात्रा पर जो भी स्वास्थ्य शिविर लगाये जा रहे हैं, उन्हें व्यवस्थित तरीके से लगाया जाए। चारधाम यात्रा के लिए यात्रा मित्र के तौर पर कुछ स्थानीय लोगों को रखा जाए।

एन्ट्री प्वाइंट पर ही ली जाएगी जानकारी –

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि आगामी चारधाम यात्रा के लिए पुलिस की ओर से भीड़ प्रबंधन के लिए समुचित व्यवस्था की जाए। श्रद्धालुओं से जो भी आवश्यक जानकारी लेनी है, केवल एक बार राज्य के एन्ट्री प्वाइंट पर ली जाय। यह सुनिश्चित किया जाए कि देवभूमि उत्तराखंड आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो।

वाहनों की फिटनेस के लिए राज्यों से बनाए समन्वय –

चारधाम यात्रा मार्गों पर क्रैश बैरियर की समुचित व्यवस्था की जाए। चारधाम यात्रा पर आने वाले वाहनों की फिटनेस का विशेष ध्यान रखा जाए, इसके लिए अन्य राज्यों से भी समन्वय करने को कहा।

G-20 Summit: सीएम धामी पहुंचे रामनगर, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

बैठक में मुख्य सचिव डॉ. एस.एस.संधू अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, सचिव आर.मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगोली, अरविंद सिंह ह्यांकी, सचिन कुर्वे, एच.सी. सेमवाल,गढ़वाल आयुक्त सुशील कुमार, आईजी गढ़वाल के.एस. नगन्याल,आईजी रिद्धिम अग्रवाल, अपर सचिव सी.रविशंकर, एमडी जीएमवीएन विनोद गिरी गोस्वामी, वर्चुअल माध्यम से जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग मयूर दीक्षित, जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुराना एवं जिलाधिकारी उत्तरकाशी अभिषेक रुहेला उपस्थित थे।

Tags: Chardham yatracm dhamiUttarakhand News
Previous Post

700 साल बाद महाअष्टमी पर बन रहा ग्रहों का महासंयोग, इन राशियों को लाभ

Next Post

स्वदेश दर्शन योजना में उत्तराखंड सम्मानित

Writer D

Writer D

Related Posts

Transfer
Main Slider

यूपी में 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 को निर्वाचन कार्यालय में तैनाती

22/10/2026
Earthquake
Main Slider

तिब्बत में भूकंप के तेज झटके, 7.0 तीव्रता से दहला इलाका

22/10/2026
Main Slider

पंजाब विधानसभा के दरवाजे विद्यार्थियों के लिए खुले, CM मान ने बढ़ाया हौसला

22/10/2026
Main Slider

कुछ लोग भारत को भी नेपाल और बांग्लादेश बनाना चाहते थे : धामी

22/10/2026
Main Slider

अखिलेश ने आजम खान के साथ किया सबसे बड़ा अन्याय: राजभर

22/10/2026
Next Post
Uttarakhand

स्वदेश दर्शन योजना में उत्तराखंड सम्मानित

यह भी पढ़ें

Omicrone variant

Omicron वेरिएंट को लेकर केंद्र लिखी चिट्ठी, राज्यों में शुरू हुआ बैठकों का सिलसिला

28/11/2021
सीएम योगी CM Yogi

सीएम योगी ने स्टेट बैंक द्वारा दी गईं पांच एम्बुलेंस को किया रवाना

11/11/2020

ससुर ने तलवार से काटे बहू के दोनों हाथ, कड़ी मशक्कत के बाद डॉक्टरों ने जोड़ा

18/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version