• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

DG जेल की गला रेतकर हत्या, TRF आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी

Writer D by Writer D
04/10/2022
in Main Slider, क्राइम, जम्मू कश्मीर, राष्ट्रीय
0
Murder

DG Jail murdered by slitting his throat

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

श्रीनगर। जम्मू के उदयवाला में जम्मू कश्मीर के DG जेल हेमंत के लोहिया (Hemant K Lohia) की हत्या (Murder) से हड़कंप मच गया।  DG जेल हेमंत के लोहिया का शव उनके घर पर मिला। उनकी गला रेतकर हत्या की गई। इसके अलावा उनके शरीर पर चोट और जलने के निशान भी मिले हैं। आतंकी संगठन टीआरएफ (TRF) ने लोहिया की हत्या की जिम्मेदारी ली है। यह संगठन पिछले कुछ सालों से जम्मू कश्मीर में एक्टिव है और आतंकी घटनाओं को अंजाम देता रहा है।

बताया जा रहा है कि लोहिया उदयवाला में दोस्त के घर पर थे। उनके साथ उनका नौकर यासिर भी मौजूद था। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में पता चला है कि नौकर ने ही इस हत्या (Murder)  को अंजाम दिया है। इसके बाद वह फरार हो गया। यासिर जम्मू कश्मीर के रामबन का रहने वाला है।

पुलिस के मुताबिक, लोहिया का शव उनके घर पर संदिग्ध परिस्थिति में मिला था। इसके बाद पुलिस जांच में पता चला कि उनकी हत्या की गई है। डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि नौकर को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है।

दिलबाग सिंह ने बताया कि आरोपी ने हेमंत के लोहिया के शव को जलाने की कोशिश की। जम्मू के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, मुकेश सिंह ने लोहिया के घर का दौरा किया। उन्होंने बताया कि लोहिया के शरीर पर जलने के निशान और उनका गला कटा हुआ पाया गया। पुलिस के मुताबिक, घटना स्थल की प्रारंभिक जांच से पता चला है कि लोहिया के शरीर पर तेल भी लगा हुआ पाया गया है। उनके पैर पर सूजन थी। पहले लोहिया की हत्या की गई। उनका गला काटने के लिए केचप की बोतल का इस्तेमाल किया गया। बाद में शव को आग लगाने की कोशिश की गई।

लोहिया 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी थे। लोहिया काफी लंबे समय तक केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहे लेकिन फरवरी 2022 में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के पद पर जम्मू-कश्मीर लौट आए थे। वे होमगार्ड्स/नागरिक रक्षा/राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) में कमांडेंट जनरल के रूप में तैनात थे। वे अगस्त 2022 में प्रमोट करके DG जेल के पद पर तैनात किए गए थे। हेमंत लोहिया की पत्नी, एक बेटा और बेटी है। बेटी की शादी हो चुकी है, वो लंदन में रहती है। जबकि बेटे की शादी इसी साल दिसंबर में होनी थी।

आतंकी संगठन टीआरएफ ने ली जिम्मेदारी

आतंकी संगठन टीआरएफ ने एचके लोहिया की हत्या की जिम्मेदारी ली है। टीआरएफ का पीपुल्स एंटी फासिस्ट फोर्स नया आतंकी संगठन है। यह हाल ही में कश्मीर में गैर स्थानीय की हत्या समेत तमाम हमलों के लिए जिम्मेदार है। टीआरएफ ने बयान जारी कर कहा कि हमारे स्पेशल स्क्वायड ने जम्मू के उदयवाला में खुफिया ऑपरेशन को अंजाम देते हुए डीजी पुलिस जेल एचके लोहिया की हत्या कर दी। आतंकी संगठन ने कहा कि यह हाई प्रोफाइल ऑपरेशन्स की शुरुआत है। यह हिंदुत्व शासन और उनके सहयोगियों को चेतावनी है कि हम कहीं भी किसी पर भी हमला कर सकते हैं। यह गृह मंत्री को उनके दौरे से पहले छोटा सा गिफ्ट है। हम भविष्य में ऐसे ऑपरेशन्स जारी रखेंगे।

Tags: crime newsJammu-Kashmir newsNational newstrf terrorist organization
Previous Post

4 अक्टूबर राशिफल: आज इन राशि वालों को मिलेगा विशेष लाभ

Next Post

पांव पखार मातृशक्ति के सम्मान को सीएम योगी ने किया प्रतिष्ठित

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
divyangjan
Main Slider

बढ़ेगी दिव्यांगजन की जीवन सुगमता, सीएम योगी करेंगे उपकरण वितरण

29/09/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री घोषणाओं पर मुख्य सचिव का सख्त रुख, 303 लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

29/09/2026
Main Slider

UPITS 2026: यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड, आधुनिक तकनीक बनी आकर्षण

29/09/2026
Main Slider

सनातन के बगैर भारत की कल्पना नहीं: मुख्यमंत्री योगी

29/09/2026
Next Post
CM Yogi

पांव पखार मातृशक्ति के सम्मान को सीएम योगी ने किया प्रतिष्ठित

यह भी पढ़ें

Pandey-Chintu-film-Piya-Milan-Chauraha

भोजपुरी फिल्म पिया मिलन चौराहा का ट्रेलर यू ट्यूब पर रिलीज

10/04/2021
vaccination

16 मार्च से शुरु होगा 12-14 उम्र के किशोरों के लिए वैक्सीनेशन

14/03/2022
CM Dhami

धामी कड़े तेवर में बोले- समस्याओं को लंबित रखने की आदत छोड़ें अधिकारी

12/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version