• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

केदारनाथ हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद एक्शन, DGCA ने Kestrel Aviation को किया निलंबित

Writer D by Writer D
09/06/2025
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
DGCA suspends Kestrel Aviation

DGCA suspends Kestrel Aviation

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर सेवाओं से जुड़ी कई घटनाओं के बाद नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने सुरक्षा मानकों को लेकर सख्त रुख अपनाया है। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए DGCA ने तुरंत कई अहम कदम उठाए हैं। DGCA ने पिछले दिनों केदारनाथ धाम के लिए उड़ान भरने वाले हेलिकॉप्टर की सड़क पर इमरजेंसी लैंडिंग करने वाले Kestrel Aviation (M/s Kestrel Aviation Pvt. Ltd.) की हेलीकॉप्टर सेवाओं को तुरंत निलंबित कर दिया।

हेलीकॉप्टर से जुड़ी हर घटना की सुरक्षा जांच शुरू कर दी गई है। इसमें तकनीकी खराबी, संचालन में गलती और मौसम जैसी चुनौतियों को कारण माना जा रहा है। उत्तराखंड में शटल और चार्टर हेलीकॉप्टर सेवाएं देने वाले सभी ऑपरेटरों पर विशेष ऑडिट और बढ़ी हुई निगरानी लागू की गई है। सभी ऑपरेटरों को निर्देश दिए गए हैं कि वे फिलहाल केवल OGE (Out of Ground Effect) स्थितियों में ही हेलीकॉप्टर उड़ा सकते हैं। अगर जरूरी हुआ तो चारधाम के लिए हेलीकॉप्टर संचालन में कटौती पर भी विचार किया जा रहा है।

SOP उल्लंघन पर तुरंत कार्रवाई

केदारनाथ में उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA) द्वारा लगाए गए लाइव कैमरा फीड के जरिए हेलीकॉप्टर संचालन की निगरानी की जा रही है। SOP (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) का उल्लंघन करते पाए गए 2 ऑपरेटरों की सेवाएं 2 घंटे के लिए निलंबित कर दी गईं। DGCA ने M/s Kestrel Aviation Pvt. Ltd. की हेलीकॉप्टर सेवाओं को तुरंत निलंबित कर दिया। इससे पहले मई 2025 में एक और ऑपरेटर की सेवाएं भी सुरक्षा उल्लंघन के कारण सस्पेंड की गई थीं।

DGCA ने साफ कर दिया है कि हेलीकॉप्टर संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बिलकुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सुरक्षा मानकों का पालन हर ऑपरेटर की जिम्मेदारी है और किसी भी चूक पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

Tags: Kestrel AviationUttarakhand News
Previous Post

प्रदेश में बिजली की मांग ने इस साल का बनाया नया रिकॉर्ड: एके शर्मा

Next Post

सीएम विष्णुदेव साय ने शहीद एएसपी गिरपुंजे को दी श्रद्धांजलि

Writer D

Writer D

Related Posts

Paneer Tikka Roll
Main Slider

घर पर आसानी से बनाये लाजवाब ‘पनीर टिक्का रोल’, झटपट नोट करें इसकी रेसिपी

28/08/2026
Rakhi
Main Slider

रक्षाबंधन के बाद राखी कब उतारनी चाहिए? जानिए नियम और परंपरा

28/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर करें ये उपाय, धन से भर जाएगा भाई का घर

28/08/2026
Paneer Kheer
Main Slider

रक्षाबंधन पर पनीर की खीर से कराएं भाई का मुंह मीठा, खाकर कहेंगे वाह

28/08/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई रफ्तार

27/08/2026
Next Post
CM Vishnu Dev Sai

सीएम विष्णुदेव साय ने शहीद एएसपी गिरपुंजे को दी श्रद्धांजलि

यह भी पढ़ें

New record of public service under the leadership of CM Dhami

सीएम धामी के नेतृत्व में जनसेवा का नया रिकॉर्ड, 484 कैम्पों से 3.89 लाख से अधिक लोग लाभान्वित

28/01/2026
Nirhua

बीजेपी ने जारी की लोकसभा उपचुनाव की लिस्ट, आजमगढ़ से फिर लड़ेंगे दिनेश लाल निरहुआ

04/06/2022
Murder

सास की हत्या के दोषी को सजा-ए-मौत

26/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version