• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री ने पुलिस मुख्यालय का किया औचक निरीक्षण

Writer D by Writer D
04/09/2024
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को पुलिस मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया और पुलिस व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने जरुरतमंद लोगों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि देवभूमि के मूलस्वरूप को किसी भी हालत में बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। पुलिस अवांछित तत्वों से सख्ती से निपटे।

इस दौरान मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पुलिस मुख्यालय से पुलिस व्यवस्था चलती है। इसी को देखते हुए आज पुलिस अधिकारियों से बातचीत की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य में महिला अपराध कम हो, कानून व्यवस्था बेहतर और अच्छी हो, जरुरतमंद लोगों को तत्काल पुलिस की सहायता मिलने के साथ ही डेमोग्राफी चेंज, धर्मांतरण, लव जेहाद के प्रकरणों पर त्वरित गति से कार्रवाई को लेकर चर्चा हुई है। यातायात की समस्या कैसे कम किया जाए इस पर भी बातचीत हुई।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि कहा कि आने वाले समय में पुलिस और अच्छे से तरीके से काम करेगी। पुलिस के रहने के लिए आवास बने और समय-समय पर अच्छी प्रशिक्षण उन्हें मिले इस पर काम किया जा रहा है। अधिकारी जहां से प्रशिक्षण लिये हैं, उन थानों को जाकर देखें अब तक वहां कितना परिवर्तन हुआ है और आगे क्या सहयोग किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि यातायात की समस्या कैसे कम किया जाए इस पर बातचीत हुई। सीमावर्ती इलाकों में पुलिस को और गश्त बढ़ाने को कहा गया है। एक सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि का मूल स्वरुप किसी भी कीमत पर बिगड़ना नहीं चाहिए। इसको लेकर सरकार प्रतिबद्ध है। राज्य में वेरिफ़िकेशन ड्राइव चलेगा। इस पर पुलिस और गृह विभाग संयुक्त रुप से काम करेगा।

व्यवस्था पटरी पर आने तक हाेगी कार्रवाई

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने अपराध कंट्राेल पर कहा कि शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाती है। जब तब व्यवस्था पटरी पर नहीं आती, तब तक कार्रवाई होती रहेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में ऐसी कोई घटना न हो, ऐसा प्रयास रहता है। अगर होता है तो इस पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर डीजीपी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

दरअसल, महिलाओं और बेटियों के साथ हो रही घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने सख्त रुख अख्तियार किया है। इस संबंध में पुलिस और उच्चधिकारी के साथ पहले ही बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए हैं।

Tags: cm dhamiUttarakhand News
Previous Post

हरियाणा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की पहली सूची, सीएम सैनी को दिया यहां से टिकट

Next Post

धामी ने खेली मंत्री से की बात, 38वें राष्ट्रीय खेलों की तिथि जल्द होगी घोषित

Writer D

Writer D

Related Posts

PM Modi
नई दिल्ली

‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश

24/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड के 500 नर्सेज और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य

23/10/2026
Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड में विकास कार्यों के लिए ₹496 करोड़ की स्वीकृति

23/10/2026
पंजाब

आपत्तिजनक शब्दावली पर घिरे सुखपाल खैहरा, पंजाब विधानसभा से हुए निलंबित

23/10/2026
Next Post
CM Dhami

धामी ने खेली मंत्री से की बात, 38वें राष्ट्रीय खेलों की तिथि जल्द होगी घोषित

यह भी पढ़ें

team yogi

गुजरात उद्योगपतियों को यूपी में निवेश के लिए आमंत्रित करने अहमदाबाद पहुंची योगी की टीम

19/01/2023
uddhav thackeray

हॉस्पिटल में भर्ती हुए सीएम उद्धव ठाकरे, जनता से की ये अपील

10/11/2021
Corona

देश में कोरोना का रौद्र रूप, 24 घंटे में 1.84 लाख नए मामले

14/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version