• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रक्षाबंधन पर धामी सरकार की सौगात, 28-29 अगस्त को रोडवेज बसों में महिलाओं का सफर मुफ्त

Writer D by Writer D
19/08/2026
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
Dhami government's gift on Raksha Bandhan

Dhami government's gift on Raksha Bandhan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। रक्षाबंधन के पर्व पर उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर 28 और 29 अगस्त 2026 को उत्तराखंड की महिलाएं प्रदेश के भीतर उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। इस दौरान महिलाओं से बस किराया नहीं लिया जाएगा।

इस संबंध में उत्तराखंड शासन की ओर से आदेश जारी कर उत्तराखंड परिवहन निगम को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। शासनादेश के अनुसार रक्षाबंधन के अवसर पर दो दिनों तक निगम की बसों में प्रदेश के भीतर यात्रा करने वाली महिलाओं को 100 प्रतिशत किराया छूट का लाभ मिलेगा।

मायके जाने वाली महिलाओं को मिलेगी राहत

रक्षाबंधन के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं अपने मायके और परिजनों से मिलने के लिए यात्रा करती हैं। ऐसे में सरकार के इस फैसले से महिलाओं को पर्व के दौरान आवागमन में आर्थिक राहत मिलेगी। साथ ही सार्वजनिक परिवहन के माध्यम से उनके लिए यात्रा को अधिक सुगम बनाने में मदद मिलेगी।

सरकार करेगी परिवहन निगम के खर्च की भरपाई

शासनादेश में अपर सचिव उत्तराखंड शासन रीना जोशी ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं को निशुल्क यात्रा की सुविधा देने से उत्तराखंड परिवहन निगम पर आने वाले व्ययभार की प्रतिपूर्ति राज्य सरकार द्वारा की जाएगी।

परिवहन विभाग ने निगम को शासनादेश के अनुरूप तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं, ताकि रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं को निशुल्क यात्रा की सुविधा का लाभ समय से मिल सके।

सरकार के इस निर्णय को रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं के आवागमन को आसान बनाने और उन्हें आर्थिक राहत देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Tags: Uttarakhand News
Previous Post

विकास और संरक्षण विरोधी नहीं, दोनों साथ चल सकते हैं: उपराष्ट्रपति

Next Post

नदी बचेगी तो जल बचेगा और जल बचेगा तो जीवन बचेगा : मुख्यमंत्री साय

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Main Slider

नवरात्र-दिवाली में ‘भारत टैक्सी’ आसान करेगी यूपी का सफर

03/10/2026
Next Post
CM Vishnudev Sai

नदी बचेगी तो जल बचेगा और जल बचेगा तो जीवन बचेगा : मुख्यमंत्री साय

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

हाथरस गैंगरेप केस : FSL जांच रिपोर्ट में रेप की पुष्टि नहीं, एडीजी बोले- गले में लगी चोट से हुई मौत

01/10/2020
सीएम योगी

सीएम योगी बोले- प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना पर मिशन मोड पर काम करें जिले

20/10/2020
Durga Chalisa

गुप्त नवरात्रि में जरूर करें इस चालीसा का पाठ, घर में आएगी सुख-शांति

21/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version