• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नहीं रहा बॉलीवुड का ‘हीमैन’, धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन

Writer D by Writer D
24/11/2025
in Main Slider, मनोरंजन
0
Padma Awards

dharmendra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर और ‘हीमैन’ के नाम से पहचान बनाने वाले मशहूर एक्टर धर्मेंद्र का निधन हो गया है। 89 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। वो कुछ दिनों से ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे लेकिन रिकवर होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। वो उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। सोमवार दोपहर अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने की खबर आई जिसके बाद एक एंबुलेंस को घर के अंदर जाते देखा गया। इसके बाद से सनी विला के आस-पास हलचल तेज हो गई थी। वहीं अब उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

फिल्ममेकर करण जौहर ने दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) के निधन की पुष्टि कर दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें कहा है कि धर्मेंद्र के जाने से एक युग का अंत हो गया है। कई और हस्तियों ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

धर्मेंद्र (Dharmendra) के घर के बाहर पुलिस बल के अलावा, लगभग 50 प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड की टीम भी मौजूद है। घर के बाहर की सुरक्षा चाक चौबंद कर दी गई है और किसी को भी आने जाने की इजाजत नहीं दी जा रही। कई परिवार वाले भी धर्मेंद्र के घर जाते हुए देखे गए हैं। हालांकि एक्टर की हालत को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक बयान परिवार या डॉक्टरों की ओर से सामने नहीं आया है।

धर्मेद्र (Dharmendra) का परिवार श्मशान घाट पहुंचा

धर्मेंद्र के घर से एंबुलेंस समेत कई गाड़ियां विले पार्ले के श्मशान घाट पहुंच गई हैं। सफेद कपड़ों में ईशा देओल और हेमा मालिनी भी अपनी गाड़ी से श्मशान घांट पहुंची हैं। उनकी गाड़ी के अलावा भी कई और करीबियों की गाड़ियों को श्मशान घाट में देखा गया है। सनी देओल और बॉबी देओल भी श्मशान घाट पहुंच गए हैं। हालांकि परिवार ने अब धर्मेंद्र के निधन की पुष्ट नहीं की है।

ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुए थे भर्ती

कुछ दिनों पहले धर्मेंद्र (Dharmendra) की हालत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उनका कई दिनों तक इलाज चला था। रिपोर्ट्स में बताया गया था कि उन्हें आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया था। हालांकि तबीयत में सुधार दिखने पर परिवार ने उनका घर पर ही आगे का इलाज कराने का फैसला किया था। अस्पताल से डिस्चार्ज मिलने के बाद घर पर ही कई दिनों से उनका इलाज जारी था कि अचानक आज घर के बाहर गहमा गहमी बढ़ गई।

Tags: DharmendraRIP Dharmendra
Previous Post

आप हमारी गैलेक्सी…90 साल के हुए सलीम खान, बेटी अर्पिता ने दी बर्थडे पर बधाई

Next Post

जनपद में प्रत्येक पीड़ित की शिकायत सुन, समाधान करें डीएम-एसएसपीः मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

Kapal Kriya
Main Slider

अंतिम संस्कार के दौरान न करें ये काम, वरना हो जाएगा अनर्थ

03/02/2026
Tomato Garlic Chutney
Main Slider

किसी भी खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए परफेक्ट ये चटनी

03/02/2026
face cleanser
फैशन/शैली

इस चीज के इस्तेमाल से बनी रहेंगी फेस की चमक

03/02/2026
salt
Main Slider

ज्यादा नमक ने बिगाड़ दिया है सब्जी का स्वाद, तो ऐसे करें ठीक

03/02/2026
Korean Chili Potato Balls
खाना-खजाना

घर पर बनाएं ये कोरियन डिश, बनाने में आसान और स्वाद में जबरदस्त

01/02/2026
Next Post
CM Yogi

जनपद में प्रत्येक पीड़ित की शिकायत सुन, समाधान करें डीएम-एसएसपीः मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

Supreme Court

प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षा कराने को लेकर सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी

03/09/2020
Donald Trump

डोनाल्ड ट्रंप की बढ़ गई मुश्किलें, पोर्न स्टार केस में दोषी करार

31/05/2024
Arrested

बच्ची से बलात्कार कर हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

19/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version