• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

धर्मेंद्र बोले- सायरा ने जब कहा, देखो धर्म, साहब ने पलक झपकाई.. मेरी जान निकल गई

Writer D by Writer D
08/07/2021
in Main Slider, मनोरंजन
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय सिनेमा को अपनी बेहतरीन अदाकारी से नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने वाले महान अभिनेता और ‘ट्रैजेडी किंग’ दिलीप कुमार का लंबी बीमारी के बाद 7 जुलाई की सुबह मुंबई के एक अस्पताल में इंतकाल हो गया। शाम के समय पूरे राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई और इस तरह भारतीय सिनेमा के एक युग का अंत हो गया। उनके निधन के बाद बॉलीवुड शोक की लहर में डूब गया। दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर दिलीप कुमार की आखिरी तस्वीर शेयर की है और लिखा- ‘मालिक मेरे प्यारे भाई को जन्नत नसीब करे।’

धर्मेंद्र ने ट्विटर पर दिलीप कुमार संग उनकी आखिरी तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘सायरा ने जब कहा, धरम, देखो साहब ने पलक झपकी है, दोस्तों जान निकल गई मेरी। मालिक मेरे प्यारे भाई को जन्नत नसीब करे।’ 85 वर्षीय अभिनेता ने दिलीप कुमार को अंतिम सम्मान देने और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए आवास का दौरा किया। धर्मेंद्र ने दिलीप कुमार के साथ बंगाली फिल्म ‘परी’ और इसके हिंदी रीमेक ‘अनोखा मिलन’ में स्क्रीन साझा की थी।

‘साहेब’ के लिए सायरा का प्यार देख कर फैंस हुए इमोशनल, देखें तस्वीरें

धर्मेंद्र ने ये भी लिखा- ‘दोस्तों, मुझे दिखावा नहीं आता, लेकिन मैं अपने जज्बात पर काबू भी नहीं पाता.. अपने समझ के कह जाता हूं…’

Dharmendra shared the last picture of Dilip Kumar death body Saira Banu  said this

दिलीप कुमार 98 वर्ष के थे। वो पिछले मंगलवार से हिंदुजा अस्पताल की गैर-कोविड गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती थे। बीते बुधवार को उनके घर के बाहर बेहद भावुक धर्मेंद्र ने पत्रकारों से कहा था, ‘‘ मैं आज बहुत दुखी हूं, मैं कुछ नहीं कह सकता। मैंने अपने भाई को खो दिया।’’

दिलीप कुमार के पार्थिव शरीर को देख जब सायरा ने कहा: 'धरम, देखो साहब ने पलक  झपकाई.. मेरी जान ही निकल गई'-dharmendra shares last photo with dilip kumar  wrote Saira ne jab

दिलीप कुमार का असली नाम युसूफ खान था। उनका जन्म 11 दिसम्बर 1922 को देश के बंटवारे से पूर्व पेशावर (अब पाकिस्तान में) में हुआ था। उन्हें पद्म भूषण और पद्म विभूषण, दादा साहब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया था। उन्होंने कई जबानों पर उन्हें कमाल की महारत हासिल थी। वह उर्दू, हिंदी, पंजाबी, अवधी, भोजपुरी, मराठी, बंगाली और अंग्रेजी में धाराप्रवाह बोलते थे।

हिंदी फिल्मों के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में गिने जाने वाले दिलीप कुमार ने 1944 में ‘ज्वार भाटा’ फिल्म से अपने कॅरियर की शुरुआत की थी और अपने पांच दशक लंबे कॅरियर में ‘मुगल-ए-आजम’, ‘देवदास’, ‘नया दौर’, ‘राम और श्याम’, ‘क्रांति’ और ‘कर्मा’ जैसी अनेक सुपरहिट फिल्में दीं। वह आखिरी बार 1998 में आई फिल्म ‘किला’ में नजर आए थे।

Tags: Dharmendradharmendra dilip kumardilip kumarentertainmentLata Mangeshkarsaira banusaira banu and dilip kumarShah Rukh Khan
Previous Post

‘साहेब’ के लिए सायरा का प्यार देख कर फैंस हुए इमोशनल, देखें तस्वीरें

Next Post

प्राची सिंह के वीडियो ने बढ़ाया Instagram का पारा, फैंस भी हुए मदहोश

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post

प्राची सिंह के वीडियो ने बढ़ाया Instagram का पारा, फैंस भी हुए मदहोश

यह भी पढ़ें

Jacqueline Fernandez

जैकलीन फर्नांडीज को बड़ी राहत, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मिली अंतरिम जमानत

26/09/2022
Salman Khan, Salim Khan

वेंटिलेटर सपोर्ट पर सलीम खान, डॉक्टर्स ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन

18/02/2026
kajol 24

जनवरी में आएगी काजोल की त्रिभंगा, एक्ट्रेस का होगा ऑनलाइन डेब्यू

24/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version