• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘साहेब’ के लिए सायरा का प्यार देख कर फैंस हुए इमोशनल, देखें तस्वीरें

Writer D by Writer D
08/07/2021
in Main Slider, मनोरंजन
0
saira bano

saira bano

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

7 जुलाई की सुबह बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार दिलीप कुमार का निधन हो गया। दिलीप कुमार के निधन के साथ एक युग का अंत हो गया। यूसुफ खान से दिलीप कुमार बने ट्रेजेडी किंग जाते जाते हर किसी को रुला गए। दिलीप कुमार पिछले काफी सालों से बीमार थे और उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हालांकि हर बार दिलीप साहब मौत को मात देकर खुशी खुशी घर लौट आते थे। इस महीने भी उन्हें दो बार अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन 7 जुलाई को दिलीप साहब ने हमेशा-हमेशा के लिए अपनी आंखें बंद कर ली। उनके निधन ने बॉलीवुड को गहरा सदमा दे दिया। बड़े से बड़े स्टार इस बात की खबर पाते उनके घर की ओर दौड़ पड़े।

सायरा को देख निकले फैंस के आंसू

दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो उनके पार्थिव शरीर के साथ अस्पताल से बाहर निकलीं, लेकिन जैसे ही वो घर पहुंची उनके सब्र का बांध टूट गया। अपने कोहिनूर के साथ हंसते हंसते घर में कदम रखने वाली सायरा आज अकेली थीं और उनके पति किसी दूसरी दुनिया में खो चुके थे। उनके निधन से सायरा बेसुध हो गईं। अपने साहेब को आखिरी बार गले लगाते, चूमते हुए सायरा के आंसू उनकी आंखों से बहते रहे और जिस किसी ने उनकी ये तस्वीर देखी वो भी अपने आंसू नहीं रोक पाया।

दिलीप कुमार, सायरा बानो

सायरा बानो और दिलीप कुमार ने साल 1966 में शादी की थी। शादी के वक्त सायरा 22 साल की थीं तो वहीं दिलीप कुमार 44 साल के थे, लेकिन जब मोहब्बत सच्ची होती है तो उम्र का फासला मायने नहीं रखता। हीर-रांझा, लैला मजनू की दास्तान सुनने वालों ने सायरा और दिलीप की सच्ची मोहब्बत अपनी आंखों से देखी है। दिलीप कुमार का पार्थिव शरीर जब उनके घर लाया गया तो ये दृश्य बेहद भावुक कर देने वाला था। सायरा अपने हमसफर, अपने कोहिनूर के शरीर से लिपट लिपट कर रो रही थीं।

दिलीप के निधन से फैंस के आंसू निकल रहे थे और बॉलीवुड सदमे में था। अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र जैसे सितारों की आंखें भी बेबस थीं, लेकिन दिन रात साये की तरह अपने पति के साथ रहने वाली सायरा के दिल पर क्या गुजर रही थी इस दर्द का अंदाजा कोई नहीं लगा सकता। शाहरुख खान दिलीप कुमार और सायरा बानो के मुंहबोले बेटे हैं। जब शाहरुख सायरा के पास पहुंचे तो वो वैसे ही टूट गईं जैसे कोई मां अपने बेटे को देखकर अपने आंसू नहीं रोक पाती। शाहरुख खान ने भी एक बेटे की तरह सायरा को ढांढस बंधाया, लेकिन उनके चेहरे पर बरकरार दर्द हर किसी की आंखें नम कर गया।

शाहरुख खान, सायरा बानो

7 जुलाई की शाम को दिलीप कुमार को सांताक्रूज कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। अपने सितारे को अंतिम विदाई देने के लिए फैंस का हुजूम उमड़ पड़ा। हमेशा साथ रहने वाले दिलीप सायरा के साथ ऐसा पहली बार हुआ कि दिलीप किसी दूसरे सफर पर निकल गए और सायरा पीछे ही रह गईं।

दिलीप कुमार को पद्म भूषण और पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। जिस तरह का अभिनय दिलीप कुमार करते थे वो लाखों-करोड़ों की प्रेरणा थे। उनका अभिनय, उनकी मोहब्बत, उनकी सफलता सब कुछ एक सीख देती थी जो उनके साथ काम करने वालों और सिर्फ उन्हें देखने वालों ने भी समझा था। आज दिलीप भले ही सायरा के साथ नहीं है, लेकिन उनके दिल में सिर्फ उनके कोहिनूर ही बसते हैं जो आखिरी सांस तक उनके साथ ही रहेंगे।

Tags: Bollywood ImagesBollywood Photosdilip and saira love storydilip kumardilip kumar and saira banu moviesdilip kumar deathdilip kumar death newsentertainmentLatest Bollywood PhotographsLatest Bollywood photossaira and dilipsaira banu
Previous Post

ब्लॉक प्रमुख नामांकन में जमकर हुआ बवाल, सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में हुई भिड़ंत

Next Post

धर्मेंद्र बोले- सायरा ने जब कहा, देखो धर्म, साहब ने पलक झपकाई.. मेरी जान निकल गई

Writer D

Writer D

Related Posts

Mayur Dixit
Main Slider

युवाओं को इंटर्नशिप, नेतृत्व और कौशल विकास से जोड़ने पर जोर, मयूर दीक्षित ने दिए निर्देश

13/07/2026
CM Yogi
Main Slider

भदरसा का नाम ‘भरत नगर’ होने से श्रद्धालु गदगद आस्था को मिला सम्मान

13/07/2026
NEET re-exam OMR sheet released
Main Slider

NEET री-एग्जाम की OMR शीट जारी, जानें कब तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

13/07/2026
Another milestone in the Yogi government
Main Slider

योगी सरकार में एक और मील का पत्थर, 45 मिनट में लखनऊ से कानपुर

13/07/2026
CM Dhami inspected the construction work of Dehradun Science City
Main Slider

देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र: मुख्यमंत्री धामी

13/07/2026
Next Post

धर्मेंद्र बोले- सायरा ने जब कहा, देखो धर्म, साहब ने पलक झपकाई.. मेरी जान निकल गई

यह भी पढ़ें

Leopard

गांव में तेंदुए ने किया हमला, लोगों में दहशत का माहौल

28/12/2020
Paneer Biryani

विकेंड पार्टी को स्पेशल बनाएगी ये बिरयानी

10/06/2026
CM Dhami

राज्य स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

08/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version