• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विवादों के बीच धीरेंद्र शास्त्री को मिली जान से मारने की धमकी, बोला- तेरहवीं की तैयारी कर लेना

Writer D by Writer D
24/01/2023
in मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
0
Dhirendra Shastri

Dhirendra Shastri

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

छतरपुर। विवादों के बीच बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Shastri) को जान से मारने की धमकी मिली है। शास्त्री के मध्य प्रदेश स्थित छतरपुर जिला निवासी चचेरे भाई लोकेश गर्ग के मोबाइल नंबर पर धमकी भरा कॉल आया था। पुलिस ने केस दर्ज कर इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

जिले के बमीठा थाना इलाके के गढ़ा गांव में रहने वाले लोकेश गर्ग (27 साल) बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Shastri)  के चचेरे भाई हैं। बीते रविवार की रात 9:15 बजे पर अज्ञात का कॉल आया। रिसीव करने पर दूसरी तरफ से शख्स बोला कि धीरेंद्र से बात कराओ।

जब लोकेश गर्ग ने कहा कि कौन धीरेंद्र (Dhirendra Shastri) ? तो कॉल करने वाले ने कहा कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री। इसके जवाब में लोकेश बोले कि  हामरी उन तक पहुंच नहीं है। बात करा पाना आसान नहीं है। यह सुन दूसरी तरफ से शख्स बोला कि मेरा नाम अमर सिंह है। तुम धीरेंद्र की तेरहवीं की तैयारी कर लेना और फोन काट दिया।

फरियादी की शिकायत पर बमीठा थाना पुलिस ने धारा 506 और 507 के तहत एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सामानों की हेराफेरी करने वाला फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय गिरफ्तार

गौरतलब है कि बागेश्वर धाम सरकार के नाम से विख्यात हो चुके छतरपुर जिले (मध्य प्रदेश) के गढ़ा गांव निवासी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Shastri)  इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल, महाराष्ट्र के नागपुर में अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर एक कार्यक्रम के दौरान चमत्कार करने के नाम पर अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगाया गया था। इसको लेकर पुलिस को केस दर्ज करने की दरख्वास्त दी गई थी। इस समिति का दावा था कि धीरेंद्र शास्त्री एफआईआर के डर से दो दिन पहले ही कथा को समाप्त कर नागपुर से चले गए। इसके बाद से बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के पक्ष और विपक्ष में सोशल मीडिया से लेकर टेलीविजन जगत में बहस छिड़ गई।

उधर, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपनी सफाई में कहा कि बागेश्वर धाम पर होने जा रहे एक बड़े उत्सव के चलते वह अपनी प्रस्तावित तीन कथाओं में से 2-2 दिन कम कर रहे हैं। बता दें कि नागपुर के बाद उनकी कथा छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित हो रही है। यहां भी शास्त्री ने मीडिया के सामने चमत्कार दिखाने का दावा किया।

Tags: bagheswar dhamDhirendra Shastrimadhya pradesh newsmp newsNational news
Previous Post

गुप्त नवरात्रि: तीसरे दिन करें त्रिपुर सुंदरी साधना, जानिए पूजा विधि

Next Post

आजम खान की विधायकी रद्द करने वाले जज का प्रमोशन, बनाए गए ADJ मऊ

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

न्याय, सुशासन और जनकल्याण ही रामराज्य की मूल भावना : धामी

20/10/2026
Amit Shah
पंजाब

झोटा हत्याकांड की जांच करेगी CBI, अमित शाह ने परिवार को दिया इंसाफ का भरोसा

20/10/2026
पंजाब

झोटा हत्याकांड में एक्शन पर अमित शाह ने थपथपाई CM मान की पीठ

20/10/2026
Main Slider

आप बोल भी नहीं पा रहे हैं, तो गाएंगे कैसे? धामी के मंत्री ने दलेर मेहंदी को मंच पर लताड़ा

20/10/2026
Main Slider

UKSSSC भर्ती परीक्षा स्थगित, नई तारीखें जल्द होंगी घोषित

20/10/2026
Next Post
Nishant Mann

आजम खान की विधायकी रद्द करने वाले जज का प्रमोशन, बनाए गए ADJ मऊ

यह भी पढ़ें

Bhagat Singh

‘आतंकवादी थे भगत सिंह….’, पाकिस्तान की पंजाब सरकार का कोर्ट में बयान

11/11/2024
Horoscope

09 अगस्त राशिफल: जानिए कैसा बीतेगा आपका आज का दिन

09/08/2022
shikshak bharti

बीटेक डिग्री वाले नहीं बन सकते गणित के टीचर, HC ने योग्यता में छूट देने से किया इंकार

23/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version