• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

धोनी का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास एक युग की समाप्ति : योगी

Desk by Desk
16/08/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, खेल, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
धोनी का सन्यास

धोनी का सन्यास

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। भारत के सफलतम कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी को क्रिकेट जगत का जाज्वल्यमान नक्षत्र बताते हुये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विलक्षण प्रतिभा के धनी धोनी के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास की घोषणा एक युग की समाप्ति है।

योगी ने ट्वीट कर धोनी को देश का मान और युवाओं का प्रेरणाश्रोत बताया और उनकी नयी पारी के लिये शुभकामनायें दी।

माही ने किया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान,खेलते रहेंगे IPL

मुख्यमंत्री ने कहा “ विलक्षण प्रतिभा संपन्न, अद्भुत नायक, धैर्य के प्रतिमान, भारतीय क्रिकेट जगत के जाज्वल्यमान नक्षत्र एमएस धोनी द्वारा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा एक युग की समाप्ति है। आपने सदैव भारत का मान बढ़ाया है, आप युवाओं की प्रेरणा हैं। नवीन पारी के लिए मेरी शुभेच्छाएं।”

विलक्षण प्रतिभा संपन्न, अद्भुत नायक, धैर्य के प्रतिमान, भारतीय क्रिकेट जगत के जाज्वल्यमान नक्षत्र श्री @msdhoni जी द्वारा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा एक युग की समाप्ति है।

आपने सदैव भारत का मान बढ़ाया है, आप युवाओं की प्रेरणा हैं।

नवीन पारी के लिए मेरी शुभेच्छाएं!

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 15, 2020

सौरव गांगुली बोले- धोनी के संन्यास के साथ एक युग का अंत हो गया

उन्होने आज ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लेने वाले हरफनमौला सुरेश रैना को महान खिलाड़ी और उत्तर प्रदेश का रत्न बताया और उन्हे जीवन की नयी पारी की मंगलकामनायें दी।

योगी ने ट्वीट किया “ भारतीय क्रिकेट को अपनी आभा से ऊष्मित करने वाले महान खिलाड़ी, उत्तर प्रदेश के रत्न सुरेश रैना का खेल जीवन उपलब्धियों से पूरित रहा है। आपका धैर्य-आपका समर्पण भाव प्रेरणास्पद है। उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश को आप पर गर्व है। जीवन की नई पारी के लिए मंगलकामनाएं।”

भारतीय क्रिकेट को अपनी आभा से ऊष्मित करने वाले महान खिलाड़ी, उत्तर प्रदेश के रत्न श्री @ImRaina जी का खेल जीवन उपलब्धियों से पूरित रहा है।

आपका धैर्य-आपका समर्पण भाव प्रेरणास्पद है। उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश को आप पर गर्व है।

जीवन की नई पारी के लिए मंगलकामनाएं!

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 15, 2020

गौरतलब है कि क्रिकेट के तीनो फार्मेट में भारत को विश्वकप दिलाने वाले सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी ने स्वतंत्रता दिवस के दिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का एलान कर दिया। उन्होने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा, “मेरे करियर में आप सबके प्यार और सहयोग का बहुत-बहुत शुक्रिया। आज 1929 बजे से आप मुझे रिटायर समझें।”

धोनी के सन्यास की घोषणा के कुछ ही देर बाद सुरेश रैना ने खुद के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायर होने की घोषणा कर दी। रैना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है और इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, “माही आपके साथ खेलना अच्छा था। पूरे दिल से, गर्व के साथ, मैं आपकी इस यात्रा में शामिल होना चाहता हूं। थैंक यू इंडिया। जय हिन्द।”

Tags: 24ghante online.combcci newsCaptain Mahendra Singh retiredcricket news headlineCricket News in Hindicricket news Latest NewsDhoni retiresend of eraInternational CricketIPLMahi retired from international cricketms dhonisports newsteam indiaआईपीएलइंटरनेशनल क्रिकेटएमएस धोनीकप्तान महेंद्र सिंह ने लिया सन्यासमाही ने लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास
Previous Post

एमपी कांग्रेस का बड़ा दावा, बीजेपी केवल उपचुनाव होने तक खैर मना ले

Next Post

teej vrat : हरतालिका तीज व्रत रख रही हैं तो जान लें ये जरूरी नियम

Desk

Desk

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें सुनिश्चित: एके शर्मा

16/07/2026
Loot
उत्तर प्रदेश

बिजली विभाग के जेई से लूट, कैश और दो मोबाइल लेकर चलते ऑटो से फेंका

16/07/2026
Ashish Chauhan planted trees
उत्तराखंड

जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने किया वृक्षारोपण, कहा- पौधारोपण को बनाएं जन-आंदोलन

16/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चौंकाने वाला मोड़, SIT रिपोर्ट ने उठाए बड़े सवाल

16/07/2026
DRM Dayanand met CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री करेंगे सरोना और बालोद रेलवे स्टेशन का लोकार्पण, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार

16/07/2026
Next Post
hartalika teej

teej vrat : हरतालिका तीज व्रत रख रही हैं तो जान लें ये जरूरी नियम

यह भी पढ़ें

आबे-ट्रंप

आबे के इस्तीफे पर ट्रंप ने जताया दुख, कहा- मैं उन्हें अपना सर्वोच्च सम्मान देता हूं

29/08/2020
lawyers boycott judicial work

पुलिस द्वारा अधिवक्ता की पिटाई के विरोध में प्रयागराज के वकीलों ने किया न्यायिक कार्य का बहिष्कार

26/12/2020
lal krishna advani birthday

मोदी ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद, आडवाणी जी ने अपने हाथों से खिलाया केक, देखें Video

08/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version