• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इनके सेवन से करें शुगर लेवल नियंत्रित

Writer D by Writer D
20/10/2025
in Main Slider, फैशन/शैली, स्वास्थ्य
0
Diabetes

Diabetes

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

डायबिटीज अर्थात मधुमेह (Diabetes) आज के समय की सबसे बड़ी परेशानी बना हुआ हैं जिससे सिर्फ बुजुर्ग ही नहीं बल्कि युवा और बच्चे भी पीड़ित हैं। डायबिटीज एक गंभीर और आजीवन रहने वाली बीमारी है। इसमें रक्त में मौजूद ग्लूकोज या शुगर का स्तर बढ़ जाता है और ऐसे में यह जानलेवा भी हो सकता है। एक डायबिटीज मरीज के लिए सबसे बड़ी चुनौती होती है अपना ब्लड शुगर लेवल मैनेज करके रखना और उसके लिए आपका खानपान संतुलित होना चाहिए। एक बार किसी को इस बीमारी के होने का पता चल जाता है, तो सबसे पहले खानपान पर ही प्रतिबंध लगता है। ऐसे में डायबिटीज (Diabetes) मरीज हमेशा असमंजस में रहते हैं कि क्या खाया जाए। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे फलों की जानकारी देने जा रहे हैं जिनका सेवन डायबिटीज मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता हैं। तो आइए जानते हैं, डायबिटीज के मरीज डाइट में किन फलों को शामिल कर सकते हैं।

आड़ू

एक रिपोर्ट के अनुसार, आड़ू एक ऐसा फल है, जिसका सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीज कर सकते हैं। इसमें फाइबर अधिक होता है। विटामिन ए, सी, पोटैशियम से भरपूर यह फल अचानक से ही एक बार में ब्लड शुगर बढ़ा देता है। आड़ू में मौजूद बायोएक्टिव कंपाउंड डायबिटीज के कारण होने वाले मोटापे और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से भी लड़ सकता है। आड़ू हर दिन खाने से सूजन, प्रतिरक्षा प्रणाली और पाचन में सुधार करने में भी मदद कर सकता है

अमरूद

अमरूद डायबिटीज (Diabetes) को नियंत्रित करता है और यह कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए सबसे अच्छा फूड है। अमरूद में विटामिन ए और विटामिन सी होता है और इसमें उच्च मात्रा में डाइटरी फाइबर होते हैं। इस फल का ग्लूकोज़ इडेक्स भी कम होता है।

जामुन

आयुर्वेद में वर्षों से जामुन को इंसुलिन संवेदनशीलता को ठीक करने के लिए किए इस्तेमाल किया जाता है। इस फल में शुगर की मात्रा कम होती है। यदि आप इसका सेवन हर दिन करते हैं, तो काफी हद तक ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखा जा सकता है। दरअसल, कुछ काले फलों में मौजूद कम्पाउंड और एंटीऑक्सीडेंट स्टार्च को ऊर्जा में बदलने और ब्लड शुगर लेवल को बनाए रखने में मदद करते हैं।

बेरीज़

बेरीज़ में जहां एंटी ऑक्सीडेंट्स अच्छी मात्रा में होते हैं इसलिए ये ना केवल आपके शरीर को फ्री-रेडिकल्स से लड़ने में मदद करती हैं। डायबिटीज के रोगी अपने शुगर लेवल को हेल्दी रखने के लिए बेरीज़ को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं जैसे स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी और ब्लैकबेरी, रसबेरी, क्रैनबेरी, चॉकोबेरी आदि।

एवोकाडो

एवोकाडो में शुगर की मात्रा कम होती है और जीआई स्कोर लगभग 40 होता है। 1 कच्चे एवोकाडो में लगभग 0।66 ग्राम शुगर की मात्रा होती है। इसमें कार्बोहाइड्रेट कम और यह हेल्दी फैट से भरपूर होता है। एवोकाडो आपके पेट को लम्बे समय तक भरा रखता है और आपके ब्लड शुगर लेवल को अचानक बढ़ने नहीं देता है।

सेब

सेब एक बहुत ही स्वादिष्ट और हेल्दी फल है। सेब में फ्रुक्टोज होता है। इसका सेवन करने के बाद ब्लड शुगर लेवल पर न के बराबर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसमें फाइबर होता है। ये पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है। एक अध्ययन के अनुसार अगर कम मात्रा में इसका सेवन किया जाए तो ये टाइप 2 डायबिटीज के जोखिम को कम कर सकता है।

Tags: best fruits for diabetesdiabetes-friendly fruitsfruits for blood sugar controlfruits for diabetes patientsfruits to lower blood sugarsugar level control for diabetes
Previous Post

शादी के बाद पहली रसोई के लिए ट्राई करें ये रेसिपीज, ससुराल में सब हो जाएंगे इंप्रेस

Next Post

बीमारियों का कारण बनते हैं मच्छर, शुरू कर दीजिए सावधानी बरतना

Writer D

Writer D

Related Posts

Pimples
फैशन/शैली

पिंपल्स से निजात दिलाएंगे ये उपाय

04/07/2026
Shani Trayodashi
Main Slider

आज करें ये काम, शनिदेव चमका देंगे किस्मत

04/07/2026
Maa Lakshmi
धर्म

मां लक्ष्मी को ऐसे करें प्रसन्न, मिलेगा मनचाहा वरदान

04/07/2026
Havan
धर्म

बची हुई हवन सामग्री का ऐसे करें उपयोग, घर में होगी मां लक्ष्मी की कृपा

04/07/2026
Diapers
Main Slider

लाडले के लिए डायपर ना बन जाएं परेशानी

04/07/2026
Next Post
Mosquito

बीमारियों का कारण बनते हैं मच्छर, शुरू कर दीजिए सावधानी बरतना

यह भी पढ़ें

IED

आतंकी साजिश हुई नाकाम, राष्ट्रीय राजमार्ग पर मिला विस्फोटक; सेना ने किया नष्ट

09/12/2024
नितिन गडकरी

उद्याेगवार एवं क्षेत्रवार अध्ययन की जरुरत : गडकरी

15/08/2020
35 thousand seats in Bihar

बिहार के सरकारी और प्राइवेट BEd कॉलेजों में प्रवेश परीक्षा आज

22/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version