• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘दीदी’ के मुंह से संविधान और मान-सम्मान की बातें अच्छी नहीं लगती : दिलीप घोष

Writer D by Writer D
30/05/2021
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय
0
dilip ghosh

dilip ghosh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

‘यास’ चक्रवाती तूफान से हुए नुकसान की समीक्षा बैठक के लिए पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक का मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा बहिष्कार किये जाने को लेकर भाजपा के कई नेताओं ने ममता बनर्जी पर हमला बोला है।

रविवार को खड़गपुर में प्रातः भ्रमण के बाद बागदा में चाय पर चर्चा के दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी  पर हमला बोलते हुए कहा कि ममता बनर्जी के मुंह से संविधान और मान सम्मान की बाते अच्छी नहीं लगती है।

उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया ने देखा है कि क्या हुआ। सीएम मुख्य सचिव के साथ वहां गई और कुछ ही देर में उन्हें  साथ लेकर बाहर निकल गयीं। यह किस तरह की शिष्टता है? यह कैसा सम्मान? ममता बनर्जी के मुंह से संविधान और मान-सम्मान की बाते अच्छी नहीं लगती। वह हर मुद्दे पर राजनीति करना चाहती हैं।

सरकार ने लोगों की मदद के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर, निजी चैनलों से की यह अपील

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले शुक्रवार को बंगाल  के ‘यास’ से प्रभावित इलाकों  का निरीक्षण करने पहुंचे थे। कलाईकुंडा में  सीएम व अन्य अधिकारियों के साथ उनकी बैठक पहले से तय थी। उनके पहुंचने के लगभग 30 मिनट के बाद सीएम ममता बनर्जी वहां पहुंचीं। पीएम के साथ अलग बैठक के दौरान ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री को नुकसान की रिपोर्ट सौंपी और कक्ष से निकल गईं।

ममता सरकार के द्वारा राशन परियोजना को लेकर दिलीप घोष ने  कटाक्ष करते हुए कहा कि राहत, राशन, टीकाकरण सब दरवाजे तक पहुंचेगा। लेकिन यह कब पहुंचेगा? पश्चिम बंगाल में अशांति कम नहीं हुई है। तरह-तरह के मुद्दों को लेकर अशांति हो रही है।

सचिवालय में बम की सूचना से मचा हडकंप, पुलिस फोर्स तैनात

वोट से पहले, वोट के दौरान, वोट के बाद कोई ना कोई मुद्दा लगा ही रहता है। अभी ‘यास’  मुद्दा है जिनका अब समाधान नहीं हो रहा है। आम लोगों का कहना है कि पश्चिम बंगाल की समस्याओं का कोई समाधान नहीं है। वे भी राजनीतिक दबाव के कारण रास्ता भटक गए हैं।

Tags: Bengal NewsDilip Ghosh
Previous Post

सरकार ने लोगों की मदद के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर, निजी चैनलों से की यह अपील

Next Post

इस प्रदेश में जारी हुई कोरोना कर्फ्यू की नई गाइडलाइन, इन जिलों में नहीं मिलेगी छूट

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

घरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, योगी सरकार ने बढ़ाया राजस्व सुधारों का दायरा

23/10/2026
Transfer
Main Slider

यूपी में 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 को निर्वाचन कार्यालय में तैनाती

22/10/2026
Earthquake
Main Slider

तिब्बत में भूकंप के तेज झटके, 7.0 तीव्रता से दहला इलाका

22/10/2026
Main Slider

पंजाब विधानसभा के दरवाजे विद्यार्थियों के लिए खुले, CM मान ने बढ़ाया हौसला

22/10/2026
Main Slider

कुछ लोग भारत को भी नेपाल और बांग्लादेश बनाना चाहते थे : धामी

22/10/2026
Next Post
corona curfew

इस प्रदेश में जारी हुई कोरोना कर्फ्यू की नई गाइडलाइन, इन जिलों में नहीं मिलेगी छूट

यह भी पढ़ें

salman-katreena

सलमान खान और कैटरीना कैफ जल्द शुरू करेंगे ‘टाइगर सीरीज’ की शूटिंग

13/08/2020
Women should pay special attention during pregnancy

प्रेगनेंसी के दौरान महिलाएं रखें खास ध्यान

07/05/2026
मोदी और शाह से मिलने दिल्ली पहुंचे CM बोम्मई

मोदी और शाह से मिलने दिल्ली पहुंचे CM बोम्मई, कर्नाटक मंत्री मण्डल विस्तार पर चर्चा की संभावना

30/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version