• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह को कांग्रेस ने किया आउट, राहुल गांधी के खिलाफ की थी टिप्पणी

Writer D by Writer D
11/06/2025
in Main Slider, मध्य प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Laxman Singh

Laxman Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के छोटे भाई और पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह ( Laxman Singh) को कांग्रेस पार्टी ने 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। कांग्रेस अनुशासन समिति ने ये कदम लक्ष्मण सिंह की ओर से पार्टी विरोधी गतिविधियों और वरिष्ठ नेताओं, विशेष रूप से पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ की गई टिप्पणियों के चलते उठाया है।

दरअसल, लक्ष्मण सिंह ( Laxman Singh) ने बीते दिनों एक विवादास्पद बयान दिया था, जिसमें उन्होंने राहुल गांधी, रॉबर्ट वाड्रा और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पर निशाना साधा था।

उन्होंने उमर अब्दुल्ला पर आतंकवादियों से मिले होने का गंभीर आरोप लगाया था। इसके अलावा उन्होंने राहुल गांधी को नसीहत देते हुए कहा था कि पार्टी के नेताओं को सोच-समझकर बोलना चाहिए, नहीं तो उन्हें चुनाव में इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा। लक्ष्मण सिंह ने ये भी कहा था, ‘अगर पार्टी को मुझे निकालना है तो आज ही निकाल दे।’

लक्ष्मण सिंह के इस बयान को पार्टी को नुकसान पहुंचाने वाले बताया गया और हाल ही में जब राहुल गांधी भोपाल में संगठन की बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे थे तो उन्होंने कहा था कि पार्टी के खिलाफ बोलने वालों पर कार्रवाई होगी। राहुल गांधी ने दो टूक कहा था कि पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने वालों को पार्टी में रखने की कोई जरूरत नहीं है।

कौन हैं लक्ष्मण सिंह ( Laxman Singh)

आपको बता दें कि लक्ष्मण सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के छोटे भाई हैं। वह मध्य प्रदेश की राजनीति में एक जाना-माना चेहरा हैं। वो पांच बार सांसद रह चुके हैं। हालांकि, बीते दिनों की पार्टी में सक्रियता भी कम देखी गई है।

Tags: congressLaxman Singhmadhya pradesh news
Previous Post

दुनिया का कोई मत, मजहब और संप्रदाय बताए कि पांच हजार वर्ष का इतिहास कितनों का हैः योगी

Next Post

ई-कॉमर्स सेक्टर की दिग्गज कंपनी Meesho ने बदला अपना नाम, अब कहलेगा ये

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

पंचायत सहायकों को मुख्यमंत्री योगी की बड़ी सौगात, मानदेय में 50 फीसदी की बढ़ोतरी

16/09/2026
Main Slider

शी जिनपिंग की तबीयत पर बड़ा दावा, BRICS से लौटते ही अस्पताल ले जाने की बात; आधिकारिक पुष्टि नहीं

16/09/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

जन्मदिन पर मुख्यमंत्री धामी को प्रधानमंत्री, शाह, राजनाथ, योगी समेत कई नेताओं की बधाई

16/09/2026
CM Dhami celebrated his birthday among divang children
Main Slider

दिव्यांग बच्चों के बीच मुख्यमंत्री धामी ने मनाया जन्मदिन

16/09/2026
Main Slider

माफिया और मच्छर की तरह समाप्त हो गया इंसेफेलाइटिस : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

16/09/2026
Next Post
Meesho

ई-कॉमर्स सेक्टर की दिग्गज कंपनी Meesho ने बदला अपना नाम, अब कहलेगा ये

यह भी पढ़ें

akshay kumar

अक्षय कुमार को कटनी की कोर्ट में हाजिर होने का आदेश, जानें क्या है पूरा मामला

27/02/2021
Neet exam

NTA NEET प्रवेश परीक्षा में फिजिक्स ने किया छात्रों को परेशान

14/09/2020
विशाखा

UPSC में छठवीं रैंक पाने वाली विशाखा ने इंजीनियर की नौकरी छोड़ की थी तैयारी

05/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version