• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इटावा रेलवे स्टेशन पर इंक्वायरी काउंटर से हुआ डिंपल यादव जिंदाबाद का एनाउंसमेंट

Writer D by Writer D
27/11/2022
in Main Slider, इटावा, उत्तर प्रदेश
0
Suspended

Slogans of 'Dimple Yadav Zindabad' raised from Etawah Railway Inquiry

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इटावा। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन से खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर 5 दिसंबर को उपचुनाव होना है। सपा ने पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव (Dimple Yadav) को अपना प्रत्याशी बनाया है। चुनाव को लेकर प्रचार किया जा रहा है। डिंपल यादव (Dimple Yadav) के प्रचार को लेकर इटावा में गुरुवार रात को हंगामा मच गया।

जानकारी के मुताबिक, इटावा रेलवे स्टेशन (Etawah Railway) के रेलवे इंक्वायरी से ‘डिंपल यादव जिंदाबाद’ के नारे लगाए गए। 15-20 बार लगाए गए इन नारों को सुन स्टेशन पर मौजूद हर व्यक्ति हैरान हो गया। फिर पता चला कि कुछ अराजक तत्व रेलवे इंक्वायरी ऑफिस में जबरन घुस आए थे और उन्होंने ‘डिंपल यादव जिंदाबाद’ के नारे लगाए। घटना को लेकर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।

बताया गया कि इटावा रेलवे स्टेशन (Etawah Railway) पर शनिवार की रात इंक्वायरी अनाउंसमेंट से ट्रेनों की जानकारी की जगह ‘डिंपल यादव जिंदाबाद’ के नारे सुनाई दिए। नारों को सुन स्टेशन पर मौजूद हर व्यक्ति हैरान हो गए।

स्टेशन पर मौजूद यात्री लाल बाबा ने बताया कि वह गाड़ी के अनाउंसमेंट को सुनने के लिए बैठे हुए थे। तभी अचानक से ‘डिंपल यादव जिंदाबाद’ के नारों की आवाज माइक से सुनाई देने लगी। कई बार डिंपल यादव जिंदाबाद के नारे लगाए गए। मैं किसी का समर्थक नहीं हूं मेरे लिए सभी बराबर हैं। लेकिन जब मुझे पता चला कि रेलवे इंक्वायरी से नारे लगाए गए तो मैंने इसका विरोध किया। क्योंकि सरकारी मशीनों का ऐसा उपयोग करना बहुत ही ज्यादा गलत है।

मामले में स्टेशन पार्किंग में कार्यरत कर्मचारी मोहित चतुर्वेदी ने कहा, गुरुवार की रात लगभग ग्यारह बजे हुए थे। स्टेशन पर जहां से ट्रेनों की जानकारी का अनाउंसमेंट होता है वहां से राजनीतिक नारे सुनाई दिए थे। लोग ‘डिंपल यादव जिंदाबाद’ के नारे लगा रहे थे। जब मैंने वहां जाकर देखा तो इंक्वायरी अनाउंसमेंट काउंटर के बाहर कई और यात्री भी खड़े हुए थे। सभी नारे सुन कर बहुत हैरान थे और इसका विरोध कर रहे थे।

लोग जबरन घुस आए थे: इंक्वायरी कर्मचारी

वहीं, रेलवे अनाउंसमेंट कर्मचारी मुकेश कुमार ने बताया कि रात्रि में मौजूद तैनात इंक्वायरी कर्मचारी मंशा मुंडा से इस संबंध में जानकारी ली गई है। उसने बताया है कि रात में कुछ लोग जबरन ऑफिस में घुस आए थे। और फिर उन्होंने माइक छीनते हुए डिंपल यादव जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। जिन्होंने जबरदस्ती इस तरह की नारेबाजी की है, उन सभी की शिकायत रेलवे प्रशासन में कर दी गई है।

Tags: Dimple yadavEtawah newsmainpuri by-election
Previous Post

योगी का वीडिया ट्वीट कर स्वतंत्रदेव ने ‘आप’ पर बोला हमला

Next Post

Shraddha Murder Case: जेल में पूरी रात आराम से सोता रहा आफताब, दिखा टेंशन फ्री

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

डेयरी क्षेत्र में 22 कंपनियां करेंगी 695.18 करोड़ का निवेश

30/09/2026
Main Slider

महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर योगी ने किया गुरु को नमन

30/09/2026
उत्तर प्रदेश

‘लाल टोपी वालों के कारनामे भूली नहीं है यूपी की जनता’, अखिलेश पर अनिल राजभर का तीखा हमला

30/09/2026
Electricity Bill
Main Slider

योगी सरकार का उपभोक्ताओं को बड़ा तोहफा, लगातार चौथे महीने बिजली बिल में राहत

30/09/2026
Main Slider

मुश्किल घड़ी में ‘अभिभावक’ बनी योगी सरकार, वाराणसी के 11,219 परिवारों को 191 करोड़ से अधिक की मदद

30/09/2026
Next Post
Aftab Poonawala

Shraddha Murder Case: जेल में पूरी रात आराम से सोता रहा आफताब, दिखा टेंशन फ्री

यह भी पढ़ें

NHM Rajasthan

NHM राजस्थान में 1500 अतिरिक्त पदों पर भर्ती की मंजूरी

19/10/2020
drowning

तालाब में डूबने से किशोर की मौत

15/09/2023
Car

तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर दो की मौत

22/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version