• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिनेश शर्मा ने कहा- राज्य विश्वविद्यालयों में सकारात्मक बदलाव की दिशा में आगे बढी सरकार

Writer D by Writer D
10/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मेरठ, राजनीति
0
dr. dinesh sharma

dr. dinesh sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा ने कहा कि सरकार राज्य के विश्वविद्यालयों में सकारात्मक बदलाव की दिशा में आगे बढ़ चुकी है और नई शिक्षा नीति के अनुरूप बदलाव लाए जा रहे है।

राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल की वर्चुअल उपस्थिति एवं प्रमुख शिक्षाविद प्रो0 एम एन पटेल ,कुलपति प्रो नरेन्द्र कुमार तनेज,की उपस्थिति में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित करते हुए श्री शर्मा ने कहा कि इस बात के पुरजोर प्रयास हो रहे हैं कि प्रदेश में विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा के अवसर मिल सकें। उच्च शिक्षा का तेजी से प्रसार सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। शिक्षा को रोजगारपरक बनाने के लिए औद्योगिक प्रतिष्ठानों के साथ तालमेल पर भी जोर दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पहले के समय में गावों में बालिकाओं की शिक्षा पर जोर नहीं दिया जाता था तथा उन्हें सामाजिक सहभागिता से भी दूर रखा जाता था लेकिन समय के साथ इसमें बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि आज लडकियां हर क्षेत्र में सफलता के नित नए कीर्तिमान बना रही हैं। यह हर्ष का विषय है कि यहां पर मेडल पाने वालों में छात्राएं अधिक हैं। उन्होंने छात्रों से भी और अधिक मेहनत करने की अपील की।

डा0 शर्मा ने कहा कि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय एक ऐसा विश्वविद्यालय है जिसमें 4000 से अधिक विद्यार्थी 250 से अधिक शिक्षक हैं। यह सौर ऊर्जा से आच्छादित है। उन्होंने कहा कि कुलाधिपति द्वारा विश्वविद्यालयों को क्षय रोग के निदान में भूमिका निभाने को कहा गया था जिसमें यह विश्वविद्यालय अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि सत्र नियमितीकरण , समय पर परीक्षा , नए पाठयक्रमों के संचालन तथा रोजगार परक शिक्षा के क्षेत्र में भी इस विश्वविद्यालय ने काफी अच्छा काम किया है। कोरोना काल में पठन पाठन में व्यवधान नहीं हुआ तथा आनलाइन शिक्षा की सुचारू व्यवस्था विश्वविद्यालय में बनी रही है।

सिद्धार्थनाथ ने वर्चुअल ट्रेड फेयर का किया उद्घाटन, कहा- प्रदेश का निर्यात में अग्रणी स्थान

उन्होंने कहा कि आनलाइन सम्बद्धता,आनलाइन कक्षाए व आनलाइन प्रमाण पत्र देने की व्यवस्था सभी राज्य विश्वविद्यालयों में लागू हुई है। नकलविहन परीक्षा के साथ सुधार भी तेज हुए हैं। नई शिक्षा नीति के अनुरूप पाठयक्रम में बदलाव किए जा रहे हैं। सभी विश्वविद्यालयों से 70 प्रतिशत पाठ्यक्रम एक समान रखते हुए 30 प्रतिशत पाठयक्रम अपने हिसाब से बनाने को कहा गया है।

श्री शर्मा ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि वर्चुअल क्लासरूम के साथ ही ई-लर्निंग की व्यवस्था ठीक प्रकार से लागू हो। क्षेत्रीय भाषा के साथ विदेशी भाषा के अध्यापन का कार्य सभी विश्वविद्यालयों में शुरू हो सके । प्रयास किसा जा रहा है कि औद्योगिकि प्रतिष्ठानों के साथ विश्वविद्यालयों का तालमेल बढे। शोध को प्रोत्साहन के साथ ही शोध पत्रों को शोध गंगा पोर्टल पर अपलोड कराया जा रहा है जिससे कि गुड प्रेक्टिस को अन्य जगहों पर भी अपनाया जा सके। सभी राज्य विश्वविद्यालयों में दीनदयाल शोध पीठ की स्थापना की गई है। उन्होंने कहा कि रज्जू भय्या विश्वविद्यालय में एक ऐसा संस्थान बनाया है जिसमें विज्ञान के क्षेत्र में शोध किया जाएगा।

Tags: Dr. Dinesh Sharmaup news
Previous Post

कृषि व्यवसाय को आधुनिकता देकर अधिक लाभकारी बनाया जाए : आनंदीबेन

Next Post

Google ने “सैटेलाइट मैन ऑफ इंडिया” के जन्मदिन पर बनाया खास Doodle

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में परिषदीय शिक्षा की गुणवत्ता को नई गति, शिक्षक संकुल बैठकों से संवरेगा शिक्षण

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

स्वयं सहायता समूह से मिली ताकत, सैनिटरी नैपकिन का कारोबार खड़ा कर 30 गांवों तक पहुंचाया

21/10/2026
Main Slider

संस्कारों से ही बनेगा सशक्त भारत: CM धामी

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी पुलिस को नई ताकत: बजट 2.7 गुना बढ़ा, 2.26 लाख से अधिक भर्तियां

21/10/2026
Next Post
Professor Udupi Ramchandra Rao's Birthday

Google ने "सैटेलाइट मैन ऑफ इंडिया" के जन्मदिन पर बनाया खास Doodle

यह भी पढ़ें

answer key

BPSC ने जारी की शिक्षक भर्ती परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी, ऐसे करें चेक

16/09/2024

कान्हा नगरी में मिले चार विदेशी कोरोना संक्रमित, छाया धाम हुआ सील

29/11/2021
Cheeks

सर्दियों में फटते हैं गाल, इन उपायों से दूर करें ये समस्या

31/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version