• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिल्ली में LG अनिल बैजल को बदलने की सुगबुगाहट, इन नामों पर चर्चा तेज

Desk by Desk
25/03/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली में एलजी अनिल बैजल के बदलने की सुगबुगाहट तेज हो गई है। सरकार से जुड़े सूत्रों के मुताबिक- नए एलजी की नियुक्ति पर चर्चा जोरों पर है। नए एलजी के लिए दमन और दीव के प्रशासक प्रफुल पटेल का नाम सबसे आगे चल रहा है। इसके अलावा पूर्व CAG राजीव महर्षि, पूर्व IAS शक्ति सिन्हा का नाम की भी चर्चा में है। दिल्ली में मौजूदा एलजी अनिल बैजल को 4 साल से ज्यादा हो चुके हैं।

बता दें कि बुधवार को दिल्ली राष्ट्रीय राज्य क्षेत्र शासन ( संशोधन) विधेयक 2021 बिल राज्यसभा से भी पास कर दिया गया है। लोकसभा इस विधेयक को पहले ही मंजूरी दे चुकी है। यानी संसद से इसे स्वीकृति मिल चुकी है औऱ अब यह राष्ट्रपति के पास मंजूरी के लिए जाएगा। इस बिल के जरिये दिल्ली निर्वाचित सरकार के मुकाबले लेफ्टिनेंट गवर्नर को ज्यादा शक्तियां दी गई हैं।

सैनिटाइजर से कैंसर का खतरा! 44 हैंड सैनिटाइजर में मिला खतरनाक केमिकल

बुधवार को विधेयक पर चर्चा के बाद कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने वॉकआउट किया है। विपक्ष के कई दलों ने इस विधेयक को संसद की प्रवर समिति को भेजे जाने की मांग की थी, जो सरकार ने मंजूर नहीं की। वहीं गृह राज्यमंत्री जी कृष्ण रेड्डी ने चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि दिल्ली को जो अधिकार है वह रहेंगे। उनसे कोई अधिकार छीना नहीं गया है, दिल्ली पूरा राज्य नहीं है। संविधान में जो अधिकार दिए गए वह नहीं छीने नहीं गए हैं।

वहीं आप सांसद संजय सिंह ने विधेयक का पुरजोर विरोध करते हुए कहा था कि जिस तरफ द्रौपदी का चीरहरण हुआ था वैसे ही संविधान का यहां हो रहा है। देश का संविधान कह रहा है बिना किसी संविधान संशोधन के दो करोड़ लोगों ने सरकार ने सरकार को चुना। हमारा क्या अपराध है?

दिल्ली में स्कूल खोला, मोहल्ला क्लिनिक खोला औऱ क्या यह हमारा अपराध है? लोगों को 200 यूनिट फ्री बिजली दी गई। यह सब इसीलिए किया गया है, क्योंकि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किसान को दिल्ली आने पर जेल में नहीं डाला। उन्होंने कहा कि यह बिल रद्द होना चाहिए। सभी सांसद आत्मा की आवाज पर फैसला करें। शिवसेना, अकाली दल ने भी बिल का विरोध किया। यह संघीय ढांचा के खिलाफ है।

एनसीपी ने भी विधेयक का विरोध किया और इसे काला दिन करार दिया। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की पार्टी बीजेडी ने भी इसका विरोध किया। बीजेडी सांसद प्रसन्ना आचार्य ने कहा कि हम बिल के खिलाफ हैं, लेकिन वॉकआउट कर रहे हैं। यह चुनी हुई सरकार के खिलाफ है।

Tags: Anil BaijaldelhiLieutenant governorअनिल बैजलअनिल बैजल को बदलने की सुगबुगाहटएलजीदिल्ली
Previous Post

सैनिटाइजर से कैंसर का खतरा! 44 हैंड सैनिटाइजर में मिला खतरनाक केमिकल

Next Post

क्रिप्टोकरेंसी व सार्वजनिक बैंकों के निजीकरण को लेकर बातचीत जारी : आरबीआई गवर्नर

Desk

Desk

Related Posts

Soldier
Main Slider

जंगल बना रहस्य! लापता सेना जवान का शव मिला, साथी की तलाश तेज़

10/10/2025
PM Modi
Main Slider

सदियों का सपना साकार: राम मंदिर पर धर्म ध्वजा फहराएंगे पीएम मोदी

10/10/2025
Karwa Chauth
धर्म

करवा चौथ आज, जानें आपके शहर में कितने बजे होगा चांद का दीदार

10/10/2025
Shahi Paneer
Main Slider

करवा चौथ के दिन ट्राई करें ये टेस्टी शाही पनीर, बढ़ेगी त्योहार की रौनक

10/10/2025
Karwa Chauth
धर्म

करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं न करें ये काम, हो सकते हैं अशुभ परिणाम

10/10/2025
Next Post

क्रिप्टोकरेंसी व सार्वजनिक बैंकों के निजीकरण को लेकर बातचीत जारी : आरबीआई गवर्नर

यह भी पढ़ें

कानपुर और वाराणसी में पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम

कानपुर और वाराणसी में पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम लागू, ये हुआ बदलाव

26/03/2021
Drumstick

योगी सरकार सहजन के उपयोग से एनीमिया पर करेगी वार

22/01/2025
accident

ट्रक और टेंपो में भीषण टक्कर, तीन की मौत, छ्ह की हालत गंभीर

30/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version