• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘हर घर तिरंगा’ संग ‘घर-घर वृक्ष’ अभियान पर भी जोर

Writer D by Writer D
13/08/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
Tiranga

Tiranga

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। देशभर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में ‘हर घर तिरंगा’ (Har Ghar Tiranga) का अभियान जोर-शोर से चल रहा है। देशवासियों को राष्ट्रप्रेम से जोड़ने वाले ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के साथ ही वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) पर्यावरण संरक्षण को लेकर ‘घर-घर पौधा’ अभियान भी चला रहा है। विकास प्राधिकरण की ओर से लोगों को एक तिरंगा (Tiranga) के साथ ही नि:शुल्क एक पौधा भी दिया जा रहा है। यही नहीं शहर में 6 जगह पर तिरंगा हॉट एयर बैलून भी उड़ाए गये हैं। इनके जरिये जनता में देशप्रेम की भावना का संचार किया जा रहा है।

विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष ईशा दुहन ने बताया कि राष्ट्रप्रेम के साथ साथ हम पर्यावरण संरक्षण को भी ध्यान में रखते हुए अभियान चला रहे हैं। इसके लिये हम संत गुरू रविदास पार्क एवं स्मारक तथा पड़ाव स्थित पं. दीन दयाल उपाध्याय स्मारक पार्क में आने वाले आगंतुकों को टिकट काउंटर के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज एवं पौधा उपहार स्वरूप प्रदान कर रहे हैं। लोगों से राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ साथ पौधरोपण करने के लिये भी प्रेरित किया जा रहा है।

केदारनाथ मंदिर समिति ने निकाली तिरंगा रैली

वाराणसी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष ईशा दुहन ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा सौ फीट की ऊंचाई पर 6 स्थानों पर तिरंगा हॉट एयर बैलून भी उड़ाए जा रहे हैं। ये बैलून वाराणसी विकास प्राधिकरण की ओर से ऐसे स्थानों से उड़ाए जा रहे हैं, जिसे हर काशीवासी के साथ-साथ पर्यटक भी देख सकेंगे।

ईशा दुहन के अनुसार वाराणसी के वीडीए ऑफिस, संत गुरु रविदास पार्क एवं स्मारक तथा पड़ाव स्थित पं. दीन दयाल उपाध्याय स्मारक पार्क, लालपुर आवासीय योजना, दशाश्वमेध प्लाजा एवं पद्म विभूषण गिरिजा देवी सांस्कृतिक संकुल पर हॉट एअर बैलून स्थापित किए गए हैं। इनके माध्यम से ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम का व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंप कार्यालय का उद्घाटन

वीडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 15 अगस्त को प्रधानमंत्री आवास योजना हरहुआ पर पतंग उत्सव का भी आयोजन किया जा रहा है।

Tags: har ghar tirangaPlantationvaranasi news
Previous Post

केदारनाथ मंदिर समिति ने निकाली तिरंगा रैली

Next Post

आज हर देशवासी के मन में सेना के प्रति सम्मान का भाव है: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं में भिड़ंत, गाली-गलौज और थप्पड़ जड़ने का आरोप

03/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
Next Post
cm yogi

आज हर देशवासी के मन में सेना के प्रति सम्मान का भाव है: सीएम योगी

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

instagram

कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में मदद करेंगे Instagram ने दो नए फीचर

18/12/2020
AK Sharma

कार्यकर्ता पार्टी की ‘रीढ़ की हड्डी’ हैं : ए.के. शर्मा

24/08/2024

क्रिप्टोकरेंसी व सार्वजनिक बैंकों के निजीकरण को लेकर बातचीत जारी : आरबीआई गवर्नर

25/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version