• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जनपद एवं सत्र न्यायालय सिद्धार्थनगर में हर्षपूर्वक मनाया गया हिंदी दिवस समारोह

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला जज प्रमोद कुमार शर्मा एवं संचालन पूर्ण कालिक सचिव चंद्रमणि ने किया

Jai Prakash by Jai Prakash
15/09/2021
in Main Slider, इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, बस्ती, राष्ट्रीय, लखनऊ, सिद्धार्थनगर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सिद्धार्थनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिद्धार्थनगर के तत्वावधान में जनपद एवं सत्र न्यायालय सिद्धार्थनगर में राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर जिला जज प्रमोद कुमार शर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव चंद्रमणि द्वारा किया गया। हिंदी दिवस के अवसर पर प्रकाश डालते हुये भारतीय सिविल सिद्धार्थ बार के महामंत्री कृपाशंकर त्रिपाठी ने भारतीय संस्कृति में हिंदी भाषा के महत्व को बताते हुए कहा कि यह हमारी संस्कृति की आधारभूत संरचना है, हमारे देश पर तमाम विदेशी आक्रांताओं ने आक्रमण किया और सदियों तक गुलामी की जंजीरों में जकड़े रखकर अपनी भाषा को जबरिया थोपने का कार्य करते रहे किन्तु सफल नहीं हो सके और कोई भी भाषा हमारी मातृभाषा हिंदी का स्थानापन्न नहीं हो सकी और देश की आज़ादी के बाद हिंदी हमारे संविधान के अनु०२४३ द्वारा हिंदी को राजभाषा का दर्जा मिला हुआ है। हम आभारी हैं अपने देश के कवियों, साहित्यकारों, क्रांतिकारियों एवं देश को आज़ादी दिलाने वाले समस्त लोगों के जिन्होंने हिंदी भाषा को जीवंत रखा। हिंदी भाषा ही एक मात्र भाषा के जिसके शब्दालंकारों से शरीर का रोम-रोम पुलकित एवं रोमांचित हो उठता है। जिला बार अध्यक्ष सत्यदेव सिंह ने भी आयोजन को संबोधित करते हुए हिंदी भाषा की उपयोगिता व महत्व पर प्रकाश डाला। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय सुनील बंसल द्वारा हिंदी भाषा के उत्थान पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि हिंदी भाषा को तमाम कालखण्डों में विभाजित कर इसका अध्ययन किया जाता है और हमारी हिंदी भाषा तमाम कालखण्डों से होकर गुजरती हुई एक अविरल सरिता के रूप में अनवरत प्रवाहित होती रही है, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी हिंदी भाषा को वर्तमान में जो स्थान मिलना चाहिए वह दक्षिण भारतीयों की वजह से नहीं मिल सका है हमें इस दिशा में अनवरत प्रयत्नशील रहना होगा। कार्यक्रम में अपने अध्यक्षीय भाषण के दौरान जिला जज प्रमोद कुमार शर्मा कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए सहित्यकार भारतेंदु हरिश्चंद्र की उक्ति ‘निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति को मूल, बिन निज भाषा ज्ञान के, मिटै न हिय को शूल’.. से प्रारंभ करते हुए कहा कि जिस तरह से हमारे जीवन में माता का स्थान है वही स्थान हमारी हिन्दी भाषा का है इसीलिए यह हमारी मातृभाषा कहलाती है, कोई भी भाषा इसका स्थान नहीं ले सकती। विश्व की हिंदी भाषा ही एकमात्र भाषा है कि इसमें जो शब्द लिखे होते हैं वही पढ़े, बोले और वास्तविक रूप में समझे जाते हैं जबकि बिश्व में सर्वाधिक प्रचलित अंग्रेजी भाषा में शब्द और वाक्य लिखा कुछ और जाता है उच्चारित कुछ होता है तथा समझा कुछ और जाता है। एक मात्र हिन्दी भाषा ही हमारी उन्नति का मूल है इसके बिना हम जल बिन मछली की तरह हैं। यह हमारी मातृभाषा, राजभाषा और देवभाषा भी है। हिंदी दिवस कार्यक्रम के दौरान राज कुमार बंसल प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय शकील उर रहमान अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय कक्ष संख्या ०१. डा० राकेश कुमार नैन अपर जिला एवं सत्र / विशेष न्यायाधीश, एस०सी० / एस०टी० एक्ट, प्रमोद कुमार सिंह द्वितीय अपर जनपद न्यायाधीश कक्ष सं०-०३ हिमांशु दयाल श्रीवास्तव अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एफ०टी०सी०) कोर्ट सं०-०१, श्री चन्द्रमणि पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शैलेश कुमार मौर्या मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, संदीप पारचा सिविल जज (सी०डि०),सौरभ ओझा सिविल जज (जू०डि०), सुश्री मनीषा गुप्ता न्यायिक मजिस्ट्रेट, नवनीत कुमार सिंह अपर सिविल जज (जू०डि०) कक्ष सं०-०२,आशुनैना मौर्या सिविल जज (जू०डि०) / एफ०टी०सी० संख्या-०१, श्वेता विश्वकर्मा सिविल जज (जू०डि०) / एफ०टी०सी० संख्या ०२, कविन्द्र पाण्डेय वरिष्ठ अधिवक्ता, देवेश श्रीवास्तव पी०आर०ओ० अध्यक्ष सिविल सिद्धार्थ बार, पंकज कुमार सिंह कोषाध्यक्ष सिविल बार, सत्यनारायण व न्यायालय के कर्मचारीगण व अधिकारीगण उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम का संचालन श्री चन्द्रमणि पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिद्धार्थनगर द्वारा किया गया।

Previous Post

कसूरी मेथी खाने से सेहत को होते हैं लाभ, जानिए इसके कमाल के फायदे

Next Post

टाइफॉयड के बुखार में करें इन 5 चीजों का सेवन होता है फायदेमंद

Jai Prakash

Jai Prakash

District Correspondant Siddharthnagar www.24GhanteOnline.com

Related Posts

Main Slider

पीआरडी जवानों को योगी सरकार का दोहरा तोहफा, ड्यूटी भत्ता बढ़ा और कैशलेस इलाज को मंजूरी

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में छाता चीनी मिल में 3.96 करोड़ लीटर क्षमता का लगेगा एथेनॉल प्लांट

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे के लिए योगी कैबिनेट की मंजूरी, 1,008.67 करोड़ रुपये होंगे खर्च

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर और हरदोई जिले में बनेंगे तीन नए बस स्टेशन, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट: पूर्व अग्निवीरों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, जेल वार्डर-प्रवर्तन सिपाही भर्ती में मिलेगा 20% क्षैतिज आरक्षण

15/09/2026
Next Post
Typhoid treatment

टाइफॉयड के बुखार में करें इन 5 चीजों का सेवन होता है फायदेमंद

यह भी पढ़ें

Pakistan Zindabad

तिरंगा रैली में स्कूली बच्चों ने लगाए ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे, 5 छात्र सस्पेंड

14/08/2022

ऑटो चालक ने फांसी लगाकर समाप्त कर ली अपनी जीवन लीला

21/06/2021
मुंबई में कोरोना से मौत

कोरोना का कहर : आधे घंटे के अंतराल में पति-पत्नी ने तोड़ा दम, बेटा-बहू और पोती भी संक्रमित

23/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version