• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिव्यांग बोला- महाराज जी मेरी शादी नहीं हो पा रही नौकरी दे दो, CM योगी ने दिया ये जवाब

Writer D by Writer D
06/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

तीन दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रगोरखनाथ मंदिर में एक बार फिर जनता दर्शन किया। इस बार के जनता दर्शन में एक ऐसा वाकया हुआ, जिसके चलते वहां का माहौल कुछ देर के लिए हंसी-मजाक का हो गया।

हुआ यूं कि जनता दर्शन में तीसरे नंबर पर बैठे एक दृष्टिबाधित व्यक्ति के पास जैसे ही मुख्यमंत्री पहुंचे, उसने बिना देर किए मुख्यमंत्री से नौकरी की मांग कर दी। बाेला, महाराज जी मुझे चपरासी की ही नौकरी दे दीजिए। नौकरी न मिलने की वजह से शादी नहीं हो पा रही। वजह सुन वहां मौजूद मुख्यमंत्री समेत सभी लोग हंस पड़े।

चूंकि मुख्यमंत्री उसे पहले से पहचानते थे, इसलिए वह भी मजाक के मूड में आ गए। बाेले, तुम तो कल तक चुनाव का टिकट मांग रहे थे, आज नौकरी पर उतर आए। पहले तय कर लो करना क्या है? हालांकि उसके बाद मुख्यमंत्री ने उसका समस्या से जुड़ा आवेदन पत्र स्वीकार किया और निस्तारण का आश्वासन भी दिया। बाद में मंदिर प्रबंधन से जुड़े लोगों ने बताया कि वह व्यक्ति भटहट का रहने वाला सूरज है, जाे आए दिन मंदिर आता रहता है।

रविवार के जनता दर्शन में गोरखपुर और आसपास के क्षेत्र से अपनी समस्या लेकर करीब 200 लोग आए हुए थे। मुख्यमंत्री बारी-बारी से सभी के पास गए और समस्या से जुड़ा उनका आवेदन पत्र लिया। बहुत से आवेदन पत्र को उन्होंने तत्काल वहां मौजूद संबंधित अधिकारी को सौंप दिया और समस्या के जल्द निस्तारण का निर्देश दिया। हमेशा की इस बार भी पुलिस और राजस्व के मामले ज्यादा आए।

अखिलेश जी, क्या कारसेवकों पर गोली चलवाने का श्रेय नहीं लेंगे? : स्वतंत्रदेव

इसे लेकर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि स्थानीय स्तर पर समस्याओं का निस्तारण होना सुनिश्चित करें, जिससे लोगों को जनता दर्शन तक आने की जरूरत न पड़े। इससे पहले मुख्यमंत्री ने बाबा गोरखनाथ के दरबार और अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के समाधि स्थल पर जाकर मत्था टेका और उनकी पूजा-अर्चना की। गोसेवा के बाद उन्होंने मंदिर परिसर का भ्रमण भी किया। सात दिसंबर को आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के संबंध से पत्रकारों से बातचीत करने के बाद मुख्यमंत्री वाराणसी के लिए रवाना हो गए।

Tags: cm yogi darbargorakhpur newsjanta darbarjanta darbar in gorakhpurjanta darshanup news
Previous Post

अखिलेश जी, क्या कारसेवकों पर गोली चलवाने का श्रेय नहीं लेंगे? : स्वतंत्रदेव

Next Post

फ्लाईओवर पर धू-धू कर जली जनरथ बस, सवारियों ने कूदकर बचाई जान

Writer D

Writer D

Related Posts

Unwanted Hair
Main Slider

चेहरे के अनचाहे बालों को हमेशा के लिए हटाने के कारगार ब्यूटी टिप्स

25/07/2026
A New Model of Rural Prosperity through Cow Conservation
उत्तर प्रदेश

आधुनिक तकनीक, नवाचार और बाजार को जोड़कर गो पालन को ज्यादा लाभकारी बनाने पर मंथन

24/07/2026
Scholarship
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने छात्रवृत्ति व्यवस्था को बनाया समयबद्ध, 11 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन

24/07/2026
CM Dhami
Main Slider

हम सबसे पहले नकल के खिलाफ सख्त कानून लेकर आए: धामी

24/07/2026
CM Dhami
Main Slider

संत रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान, समरस समाज निर्माण पर मुख्यमंत्री का जोर

24/07/2026
Next Post

फ्लाईओवर पर धू-धू कर जली जनरथ बस, सवारियों ने कूदकर बचाई जान

यह भी पढ़ें

Varuthini Ekadashi

वरुथिनी एकादशी पर करें इन चीजों का दान, आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा

20/04/2025
कबीर मठ के प्रशासनिक अधिकारी की मौत Death of administrative officer of Kabir Math

कबीर मठ के प्रशासनिक अधिकारी की इलाज के दौरान मौत, बदमाशों ने मारी थी गोली

26/08/2020

हवाई साजिश बरकरार, जम्मू में फिर दिखा ड्रोन, BSF की फायरिंग के बाद हुआ गायब

02/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version