• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्ट्रीट वेंडर्स की आय बढ़ाने को प्रदेश भर में लगाए जाएंगे दीपावली मेले

Writer D by Writer D
07/11/2023
in उत्तर प्रदेश, ललितपुर
0
Street Vendors

Street Vendors

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश के स्ट्रीट वेंडर्स (Street Vendors) एवं स्वयं सहायता समूहों की अतिरिक्त आय बढ़ाने के लिए योगी सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इसके तहत हर साल की तरह इस बार भी प्रदेश के सभी 75 जिलों में दीपावली के अवसर पर 9 से 11 नवंबर तक तीन दिवसीय दीपावली मेले का आयोजन कराने निर्णय लिया है, जहां एक स्थान पर स्ट्रीट वेंडर्स (Street Vendors)  एवं स्वयं सहायता समूहों द्वारा विभिन्न प्रकार के उत्पादों की बिक्री की जाएगी। यह तीन दिवसीय मेला पीएम स्वनिधि के तहत लगाया जाएगा। इसको लेकर राज्य शहरी आजीविका मिशन की आेर से आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

मेले के लिए जारी की गयी एसओपी

नगर विकास मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की मंशा के अनुरूप आम जनमानस को त्योहार से संबंधित उत्पादों को एक स्थान पर उपलब्ध कराने के साथ रेहड़ी-पटरी, खोमचे और स्वयं सहायता समूह की अतिरिक्त आय बढ़ाने के लिए इस बार भी दीपावली मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसको लेकर एसओपी जारी कर दी गई है। ऐसे में राज्य शहरी आजीविका मिशन की ओर से पीएम स्वनिधि के नोडल ऑफिसर, परियोजना निदेशक, सिटी प्रोजेक्ट ऑफिसर और डूडा आदि को पत्र जारी कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

एसओपी में सभी जिलाधिकारियों को खुले मैदान में मेले का आयोजन कराने के निर्देश दिये गये हैं, जहां पर पार्किंग के साथ फूड स्टॉल, झूले एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए पर्याप्त जगह हो। मेले स्थल पर बिजली, पानी, साफ-सफाई की पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये हैं। वहीं, मेले के आयोजन से पहले शहर के मुख्य बाजार और वेडिंग जोन में माइक के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाएगा। मेले के लिए जनपद स्तर पर मुख्य नोडल अधिकारी नामित किया जाएगा, जो नगर निकाय स्तरीय नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित कर कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्ट्रीट वेंडर्स (Street Vendors) को किया जाएगा सम्मानित

मेले को भव्य रूप से आयोजित करने के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति का गठन किया जाएगा, जो मेले के कार्यों की टाइमलाइन तैयार करेगी। मेले में स्ट्रीट वेंडर्स एवं स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों के साथ उनके परिवार के लिए चिकित्सा शिविर भी लगाया जाएगा, जहां चिकित्सीय सलाह के साथ दवा भी दी जाएगी। आयोजन स्थल पर स्ट्रीट वेंडर्स (Street Vendors) के परिवार के साथ खरीदारों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।

इनमें चित्रकला, स्लोगन, मेहंदी, रंगोली, नृत्य, गायन एवं व्यंजन बनाना शामिल है। इस दौरान पीएम स्वनिधि के तहत प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय ऋण आवेदनों को स्वीकृत कराकर ऋण वितरण के लिए बैंकों के स्टॉल लगाए जाएंगे।

बिजली उपभोक्ताओं को सरचार्ज में छूट देने के लिये एकमुश्त समाधान योजना

इस मौके पर स्वनिधि से समृद्धि के तहत वेंडर्स प्रोफाइलिंग एवं अन्य 8 योजनाओं से लिंकेज के लिए विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्ट्रीट वेंडर्स (Street Vendors) को एक्टिव करने वालों एवं अधिकतम डिजिटल लेनदेन के साथ अधिकतम कैशबैक प्राप्त करने वाले वेंडर्स को सम्मानित करने के निर्देश दिये गये हैं।

Tags: diwali meleluckniow newsstreet vendorsup news
Previous Post

बिजली उपभोक्ताओं को सरचार्ज में छूट देने के लिये एकमुश्त समाधान योजना

Next Post

सीएम धामी ने सिनेमा जगत से जुड़ी हस्तियों से की भेंट, उत्तराखंड में फिल्म उद्योग की सम्भावनाओं पर की चर्चा

Writer D

Writer D

Related Posts

Cow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की गो संरक्षण नीति से निकला गो सेवा के साथ रोजगार का नया रास्ता

01/08/2026
Mukhyamantri Shikshak Cashless Medical Scheme
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, 42% शिक्षक-कार्मिकों की पूरी हुई ई-केवाईसी

01/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मत्स्य पालन को गति देने के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश : केशव मौर्य

01/08/2026
rooftop solar plants
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर ऊर्जाः देश में लखनऊ का पहला स्थान, शीर्ष 100 में उत्तर प्रदेश के 17 जनपद

01/08/2026
Main Slider

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पैरामेडिकल छात्र सरफराज हिरासत में

01/08/2026
Next Post
CM Dhami

सीएम धामी ने सिनेमा जगत से जुड़ी हस्तियों से की भेंट, उत्तराखंड में फिल्म उद्योग की सम्भावनाओं पर की चर्चा

यह भी पढ़ें

Mithali

इंग्लैंड से हार के बाद मिताली ने बताया कहां हुई गलती

16/03/2022
Basant Panchami

माघ मेला-2026 का प्रतीक चिन्ह जारी, आध्यात्मिक ऊर्जा और नक्षत्रीय गणित का अद्भुत समन्वय

11/12/2025

हाई ब्लड प्रेशर से है परेशान तो इस तरह करें अजवायन का सेवन

11/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version