• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरोना के इलाज में कोताही पर डीएम और मेडिकल कालेज प्रिंसिपल होंगे जवाबदेह

Desk by Desk
19/08/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ, स्वास्थ्य
0
कोरोना का इलाज Treatment of corona

कोरोना का इलाज

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कोविड-19 को कंट्रोल करने के लिए सख्त निर्देश दिए है। योगी ने अस्‍पतालों की व्‍यवस्था को चुस्‍त-दुरुस्‍त बनाने के साथ कहा कि कोरोना मरीजों को अच्‍छा इलाज देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

कोविड चिकित्सालयों में पर्याप्त संख्या में बेड्स की व्यवस्था की जाए। बेड्स की संख्या में वृद्धि इस प्रकार की जाए, जिससे सरप्लस बेड्स भी उपलब्ध हो सकें: मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी

— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) August 19, 2020

योगी ने बताया कि कोरोना के इलाज के लिए हर जिले को तीन से पांच करोड़ रुपए अतिरिक्‍त उपलब्‍ध कराए गए हैं। जिलाधिकारी अपने-अपने जिले में इस धनराशि से कोविड-19 के इलाज की सारी आवश्‍यक सुविधाएं सुनिश्चित कर लें।

उन्होंने बताया कि सभी मेडिकल कॉलेज अपने बजट से कोविड-19 के इलाज के लिए दवाइयां और अन्य आवश्यक सामग्री खरीद लें। मेडिकल कॉलेजों को उपलब्ध कराई गई धनराशि का पूरा इस्‍तेमाल मरीजों के बेहतर इलाज पर किया जाना चाहिए। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि यदि किसी प्रकार की उदासीनता बरती गई तो सम्‍बन्धित प्रिंसिपल की जवाबदेही तय की जाएगी। किसी भी दशा में दवा के अभाव में मरीज का इलाज प्रभावित नहीं होना चाहिए। बुधवार को मुख्‍यमंत्री के अधिकारिक ट्विटर पर यह जानकारी दी।

कमाल राशिद खान : बॉलीवुड के मक्कारों अब ये पब्लिक तुमको भी…

मुख्‍यमंत्री योगी ने कांटेक्ट ट्रेसिंग में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इसके जरिए से कोविड-19 के प्रसार को नियंत्रित करने में मदद मिल रही है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा का कांटेक्ट ट्रेसिंग की जाए।

उन्‍होंने प्रदेश में 80,000 रैपिड एन्टीजन टेस्ट तथा RT-PCR विधि से 45,000 टेस्ट प्रतिदिन करने के लिए सभी प्रयास करने का निर्देश दिया है। 40 लाख 75 हजार से अधिक टेस्ट्स के साथ यूपी कोरोना जांच के मामले में देश का पहला राज्य बन गया है। सीएम ने इस पर संतोष व्यक्त करते हुए टेस्टिंग गतिविधियों को पूरी क्षमता से संचालित करने का निर्देश दिया।

अस्‍पतालों में सरप्‍लस बेड के इंतजाम का आदेश

मुख्‍यमंत्री ने कोविड अस्‍पतालों में पर्याप्त संख्या में बेड्स की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया है। उन्‍होंने कहा कि बेड्स की संख्या में वृद्धि इस प्रकार की जाए कि हर अस्‍पताल में सरप्लस बेड्स उपलब्ध हों।

50 प्रतिशत एम्‍बुलेंस कोरोना के लिए हो उपयोग

मुख्‍यमंत्री ने हर जिले में 50 प्रतिशत ‘108’ तथा एएलएस एम्बुलेंस सेवाओं का उपयोग कोविड प्रकरणों में और बाकी 50 प्रतिशत का उपयोग नॉन कोविड प्रकरणों में करने का भी निर्देश दिया है।

Tags: answerablebedscm yogicoronacorona treatmentCOVID-19District Magistratesfacilities in covid hospitalshindi newsmedical colleges principalsMedicinesnews in hindiordertreatmenttreatment of coronauttar pradesh hospitalsइंतजामउत्‍तर प्रदेश में कोरोना का इलाजकोरोना इलाजकोरोना इलाज में लापरवाहीकोरोना का इलाजकोविड-19 अस्पतालजवाबदेहडीएमदवाईप्रिंसिपलबेडमेडिकल कालेजयूपीसीएम योगीसुविधाओं
Previous Post

कमाल राशिद खान : बॉलीवुड के मक्कारों अब ये पब्लिक तुमको भी…

Next Post

सुशांत केस में SC के फैसले का स्वागत, सीबीआई जांच में सहयोग करुंगा : अनिल देखमुख

Desk

Desk

Related Posts

CM Vishnudev Sai
Main Slider

नक्सलवाद के बाद अब बस्तर में विकास की नई इबारत लिखने का संकल्प : मुख्यमंत्री साय

04/09/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ

04/09/2026
उत्तर प्रदेश

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को नई रफ्तार, महिला स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम : केशव मौर्य

04/09/2026
New record for the Excise Department under the Yogi government.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में आबकारी विभाग का नया रिकॉर्ड, पांच माह में 24,795 करोड़ रुपये राजस्व

04/09/2026
PM Surya Ghar Yojana.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में पीएम सूर्य घर योजना में यूपी ने और तेज की रफ्तार

04/09/2026
Next Post
अनिल देखमुख Anil Dekhmukh

सुशांत केस में SC के फैसले का स्वागत, सीबीआई जांच में सहयोग करुंगा : अनिल देखमुख

यह भी पढ़ें

cm tirath singh ravat

सचिवालय पहुंचे सीएम तीरथ सिंह रावत, बैठने से पहले कुर्सी को किया नमन

14/03/2021
अखिलेश यादव Akhilesh Yadav

भाजपा के प्रदर्शन ने बता दिया की पांच दिन भी सरकार चलने लायक नहीं : अखिलेश

28/09/2020
IGRS Portal

गौतमबुद्धनगर और श्रावस्ती आईजीआरएस संतुष्ट फीडबैक में सबसे आगे

22/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version