• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अव्यवस्था जब आला अधिकारियों को दिख रही है, तो आपके जेई से लेकर एसई तक का क्या काम: डीएम

Writer D by Writer D
17/05/2025
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
DM Savin Bansal

DM Savin Bansal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून: मुख्यमंत्री की प्रेरणा और मार्गदर्शन में जिलाधिकारी सविन बंसल (DM Savin Bansal) जनपद देहरादून में सजगता के साथ विकास कार्याे को तेजी से आगे बढ़ाने में जुटे है। शहर की सड़कों पर भूमिगत विद्युत, पेयजल, सीवर, ओएफसी और गैस पाइप लाइन बिछाने संबंधी कार्याे की प्रगति को लेकर जिलाधिकारी ने शनिवार को परियोजना समन्वय समिति की बैठक ली। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभाग जनमानस की सुरक्षा और सुविधा को सर्वाेपरि रखते हुए विकास कार्याे को समयबद्धता और गुणवत्ता के साथ मानसून से पहले पूरा किया जाए। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों एवं निजी कम्पनी के पदाधिकारियों को कड़े शब्दों हिदायत दी कि जब आला अधिकारियों को जब सड़क पर अव्यवस्थाएं दिख रही हैं तो आपके विभाग के जेई से लेकर अधीक्षण अभियंता तक क्या काम है। उन्होंने हिदायत दी की विभाग अपनी कार्यप्रणाली में तत्काल सुधार लाएं।

जिलाधिकारी (DM Savin Bansal) ने विभागों को पूर्व में जारी अनुमति के तहत पूरे किए गए कार्याे समीक्षा करते हुए नए कार्याे को 15 जून तक पूर्ण करने की सर्शत अनुमति दी। जिलाधिकारी ने कहा कि सड़कों पर रात्रि 10 से सुबह 05 बजे तक ही जनउपयोगी सेवा संबंधी विकास कार्य करने की अनुमति होगी।

उन्होंने (DM Savin Bansal) विभागों को निर्देशित किया कि पर्याप्त संख्या में मैनपॉवर और मशीनरी लगाते हुए प्रत्येक दशा में मानसून से पहले जनउपयोगी सेवा संबधी कार्याे को पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। जिस साइट पर काम चल रहा हो वहां पर सुरक्षा के दृष्टिगत बेरिकेडिंग की जाए। ताकि जानमाल का खतरा रहे और काम पूरा होने के तुंरत बाद सड़क से मलबा का उचित निस्तारण कराते हुए सड़क रेस्टोरेशन कार्याे को निर्धारित मानक और शर्ताे के अनुसार पूरा कराया जाए।

जिलाधिकारी(DM Savin Bansal) विभागों को सख्त हिदायत दी कि सडक पर गढ़ढा खोद कर खुला मिला तो संबंधित विभाग के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ ही कडी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि संबंधित विभाग के जेई और एई विकास कार्याे की साइट पर स्वयं मॉनिटरिंग करें। ठेकेदार के भरोसे पर काम न छोडा जाए।

कहा कि इसमें लापरवाही मिली तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी (DM Savin Bansal) ने विकास कार्याे की निगरानी और जन समस्याओं के समाधान के लिए गठित क्यूआरटी को संचालित कार्याे पर नजर रखने और जनसमस्याओं को त्वरित समाधान करने के निर्देश भी दिए। कहा कि कार्यों को मानकों के अनुरूप कराया जाए तथा कार्यों के दौरान जनमानस की सुविधा तथा सुरक्षा विशेष ध्यान रखा जाए।

बैठक में एफआईयू उत्तराखंड जल संस्थान, पीआईयू उत्तराखंड पेयजल संसाधन एवं निर्माण, उत्तराखंड जल संस्थान राजपुर, पिथूवाला, यूयूएसडीए, पीआईयू पिटकुल, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, गेल गैस लिमिटेड, रिलायंस जिओ, स्मार्ट सिटी व नगर निगम द्वारा संचालित और नए जनउपयोगी सेवा से संबंधित विकास कार्याे को 15 जून से पहले पूरा करने की सर्शत अनुमति प्रदान की गई।
बैठक में अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा, एसडीएम स्मृता परमार, एसडीएम कुमकुम जोशी, अधीक्षण अभियंता मुकेश परमार, अपर नगर आयुक्त हेमंत कुमार वर्मा सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: DM Savin Bansal
Previous Post

ई-रूपी प्रणाली राज्य के अन्नदाताओं के लिए एक नई पहल: सीएम धामी

Next Post

प्रशासन का लक्ष्यः हर घर तक शुद्ध पेयजल की निर्बाध आपूर्ति -डीएम

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

विकसित भारत के निर्माण में सभी की भागीदारी जरूरी: CM Dhami

15/08/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री

15/08/2026
CM Vishnudev Sai honored officers and employees of police and city army.
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने पुलिस एवं नगर सेना के अधिकारी-कर्मचारियों को किया सम्मानित

15/08/2026
CM Vishnudev Sai inaugurated the photography exhibition
छत्तीसगढ़

देश की आजादी में छत्तीसगढ़ के वीर नायकों का योगदान नई पीढ़ी तक पहुंचाना हमारा दायित्व : मुख्यमंत्री साय

15/08/2026
Governor-CM Dhami released the book 'Devbhoomi Samvad' and 'The Governor'
उत्तराखंड

राज्यपाल-मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि संवाद’ और ‘द गवर्नर’ पुस्तक का किया विमोचन

15/08/2026
Next Post
DM Savin Bansal

प्रशासन का लक्ष्यः हर घर तक शुद्ध पेयजल की निर्बाध आपूर्ति -डीएम

यह भी पढ़ें

Life Imprisonment

मुजफ्फरनगर सामूहिक हत्याकांड में 11 साल बाद फैसला, 16 को उम्रकैद

04/07/2022
Kalashtami

आज मनाई जाएगी कालाष्टमी, जानें पूजाविधि व सामग्री

24/09/2024
कांग्रेस नेता प्रदीप जैन

यह तानाशाहों की सरकार है जिसमें विरोध करने की इजाजत नहीं : प्रदीप जैन

28/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version