• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘आर्थिक तबाही’ के लिए वित्त मंत्री खुद दें इस्तीफा या फिर मोदी करें बर्खास्त : रणदीप ​सुरजेवाला

Desk by Desk
03/09/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

नई दिल्ली। कांग्रेस जीडीपी व विकास दर में भारी गिरावट और बेरोजगारी को लेकर लगातार हमलावर है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने गुरुवार को मोदी सरकार पर देश को आर्थिक आपातकाल की तरफ धकेलने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इस ‘आर्थिक तबाही’ के लिए वित्त मंत्री खुद दें इस्तीफा या फिर मोदी करें बर्खास्त: रणदीप ​सुरजेवाला वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को खुद इस्तीफा दे देना चाहिए या फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उन्हें बर्खास्त करना चाहिए।

सुरजेवाला ने कहा कि मौजूदा हालात में सरकार के भीतर ‘बड़ी राजनीतिक और वित्तीय सर्जरी’ की जरूरत है। जीडीपी में गिरावट, बेरोजगारी और राज्यों को जीएसटी के बकाये से जुड़े आंकड़ों का हवाला देते हुए संवाददाताओं से कहा कि आज देश में चारों ओर आर्थिक तबाही का घनघोर अंधेरा है।

LIVE – Press Briefing by Shri @rssurjewala https://t.co/7MRsKLubqq

— AICC Communications (@AICCMedia) September 3, 2020

देश में रोजी, रोटी, रोजगार खत्म हो गए हैं और धंधे, व्यवसाय व उद्योग ठप पड़े हैं। अर्थव्यवस्था बर्बाद हो गई है और जीडीपी पाताल में है। देश को आर्थिक आपातकाल की ओर धकेला जा रहा है। वित्त मंत्री के ‘दैवीय घटना’ (एक्ट ऑफ गॉड) वाले बयान का उल्लेख करते हुए उन्होंने दावा किया कि 6 साल से ‘एक्ट ऑफ फ्रॉड’ से अर्थव्यवस्था को डुबोने वाली मोदी सरकार अब इसका जिम्मा ‘एक्ट ऑफ गॉड’ यानी भगवान पर मढ़कर अपना पीछा छुड़वाना चाहती है। सच ही है, जो भगवान को भी धोखा दे रहे हैं, वो इंसान और अर्थव्यवस्था को कहां बख्शेंगे!।

लोगों का विश्वास मोदी सरकार से पूरी तरह उठ चुका

उनके मुताबिक, 73 साल में पहली बार जीडीपी दर पहली तिमाही में घटकर माइनस 24 प्रतिशत होने का मतलब है कि देशवासियों की औसत आय धड़ाम से गिरेगी। अगर पूरे साल में अगर जीडीपी नकारात्मक 11 प्रतिशत तक भी गिरी, तो आम देशवासी की आय में बढ़ोतरी होने की जगह सालाना 14,900 रुपये कम हो जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों का विश्वास सरकार से पूरी तरह उठ चुका है। लघु, छोटे और मध्यम उद्योगों से पूछिए, तो वो बताएंगे कि बैंक न तो कर्ज देते हैं और न ही वित्तमंत्री की बात में कोई वज़न। मोदी सरकार का 20 लाख करोड़ का ‘जुमला आर्थिक पैकेज’ भी डूबती अर्थव्यवस्था, आर्थिक तबाही व गिरती जीडीपी को रोकने में फेल साबित हुआ।

73 साल में पहली बार केंद्र सरकार घोषित रूप से डिफॉल्टर हो गई

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि 73 साल में पहली बार केंद्र सरकार घोषित रूप से डिफॉल्टर हो गई है। वित्त सचिव ने 11 अगस्त, 2020 को संसद की वित्तीय मामलों की स्थायी समिति को साफ तौर से कहा कि भारत सरकार जीएसटी में प्रांतों का हिस्सा नहीं दे सकती व प्रांत कर्ज लेकर काम चलाएं। उन्होंने कहा कि देश को इस हालात में पहुंचाने के लिए क्या प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को अपने पद पर रहना चाहिए? यह सवाल में देश के लोगों के विवेक पर छोड़ता हूं।

 

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए सरकार को सोनिया गांधी और राहुल गांधी की ओर से सुझाए गए उपायों पर अमल करना चाहिए, जिनमें लोगों के खाते में पैसे डालने का सुझाव प्रमुख है।

Tags: Fm nirmala sitharama should resigns or PM Narendra Modi sack her for economic catastrophe amidst coronavirus in india says CongressRandeep surjewalaरणदीप सुरजेवाला
Previous Post

पहली बार ट्रेन से बांग्‍लादेश भेजे 100 ट्रैक्‍टर, राजधानी ट्रेनों की बढ़ी स्पीड

Next Post

दिल्ली हिंसा: यूएपीए मामले में जामिया के छात्र की जमानत याचिका खारिज

Desk

Desk

Related Posts

उत्तराखंड

उत्तराखंड के 500 नर्सेज और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य

23/10/2026
Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड में विकास कार्यों के लिए ₹496 करोड़ की स्वीकृति

23/10/2026
पंजाब

आपत्तिजनक शब्दावली पर घिरे सुखपाल खैहरा, पंजाब विधानसभा से हुए निलंबित

23/10/2026
पंजाब

किसानों को बड़ी राहत, पंजाब के 80% खेतों तक पहुंचा नहरी पानी: भगवंत मान

23/10/2026
Next Post

दिल्ली हिंसा: यूएपीए मामले में जामिया के छात्र की जमानत याचिका खारिज

यह भी पढ़ें

CM Bhajanlal Sharma

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की जनसुनवाई, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

05/05/2025
सोनाक्षी

सोनाक्षी और उनके सलाहकार पर लाखों रुपये लेकर कार्यक्रम में न आने का आरोप

05/03/2022
Shakti Sadan

महिलाओं की सुरक्षा को संबल देंगे शक्ति सदन, 10 जिलों में नये आश्रय केंद्र की जल्द होगी शुरुआत

18/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version