• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

DM ने सरकारी डॉक्टर को लिया हिरासत में, डॉक्टरों के साथ थाने पहुचे CMO

Writer D by Writer D
27/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम, राजनीति
0
government doctor in custody

government doctor in custody

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद में रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी) के निर्धारित लक्ष्य को पूरा न करने पर आरआरटी प्रभारी को जिलाधिकारी के स्कॉर्ट ने सोमवार की देर रात समीक्षा बैठक के बाद सिटी मजिस्ट्रेट की रिपोर्ट पर हिरासत में ले लिया।

स्कॉर्ट ने आरआरटी प्रभारी पर मुकदमा दर्ज कराए जाने के लिए उन्हें स्वरूप नगर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इस मामले की जानकारी पर जिले भर के चिकित्सा अधिकारियों व कर्मियों में गहरा आक्रोश फैल गया और दर्जनों स्वास्थ्य कर्मी सीएमओ के साथ थाने का घेराव करने पहुच गए।

चिकित्सा अधिकारी व कर्मियों ने जिला प्रशासन पर अपनी नाकामी छुपाने के लिए दुर्व्यवहार पूर्ण कारवाई किए जाने का आरोप लगाया और चेतावनी दी की कारवाई अगर वापस न ली गई तो मंगलवार से स्वास्थ सेवा में लगे कर्मचारी काम ठप कर हड़ताल पर चले जाएंगे। जिला प्रशासन और स्वास्थ विभाग की इस अहम की तकरार में कोरोना महामारी के बीच मरीजों को मिलने वाला इलाज सहित चिकित्सा सेवाओं व कोविड सैम्पलिंग के साथ जांच किए जाने की व्यवस्था चरमराने की आशंका बढ़ गई है।

ऑक्सीजन एक्सप्रेस 70 टन ‘प्राणवायु’ ऑक्सीजन लेकर दिल्ली पहुंची

दरअसल, 23 अप्रैल को पतारा सीएचसी अधीक्षक डॉ. नीरज सचान को जिले में रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी) का अतिरिक्त प्रभार आईसीसीसी के अधिकारी डॉ. आर. एन. सिंह ने सौंपा था। इसके अंतर्गत जिले में 40 टीमें घर-घर जाकर कोविड जांच के लिए सैम्पलिंग करते हैं। सोमवार की रात जिला प्रशासन द्वारा जनपद में कोविड महामारी को लेकर समीक्षा बैठक की गई। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट हिमांशु गुप्ता द्वारा आरआरटी की जांच में लापरवाही बरतने व लक्ष्य से कम सैम्पल लिए जाने पर कार्यवाही की संस्तुति करने की रिपोर्ट जिलाधिकारी आलोक तिवारी को सौंप दी। इस रिपोर्ट पर जिलाधिकारी ने बैठक के बाद डॉ. नीरज सचान को अपने स्कॉर्ट से हिरासत में लेकर स्वरूप नगर थाने भेजते हुए मुकदमा दर्ज किए जाने के आदेश दे दिए।

इस मामले की जानकारी मिलते ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अनिल मिश्रा के साथ दर्जनों चिकित्सा अधिकारी व कर्मी देर रात थाने पहुच गए। सभी ने जिला प्रशासन पर इस कार्यवाही को तानाशाही बताया और गहरा रोष व्यक्त किया।

PM मोदी ने हनुमान जयंती पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

इस बीच डॉ. सचान की जिले में तैनात डॉक्टर पत्नी अनु सचान भी थाने में आ पहुची और पुलिस पर राजपत्रित अधिकारी को थाने में इस तरह से न बैठाए जाने की लिखित आपत्ति की। उन्होंने कहा कि तीन दिन पूर्व ही पति को आरआरटी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया। जबकि जिले में वर्तमान में पिछली वर्ष की अपेक्षा पांच गुना केस सामने आ रहे हैं लेकिन सैम्पलिंग में वही 40 टीमें ही अभी भी काम कर रही हैं। उन्होंने कार्यवाही को अव्यवहारिक बताया।

इस दौरान थाने में एडीसीपी अभिषेक अग्रवाल व सीएमओ डॉ. अनिल मिश्रा के बीच बातचीत चली। वहीं इस सम्बंध में कानपुर के मंडलायुक्त डॉ राजशेखर व अपर स्वास्थ्य निदेशक डॉ. जीके मिश्रा की भी बातचीत हुई। सूत्रों की माने तो, वार्ता जिलाधिकारी द्वारा किसी भी हाल में पीछे न हटने पर बेनतीजा रही। वार्ता विफल होने से मंगलवार को जिले की स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ने का संकट गहरा गया। खबर लिखे जाने तक सीएमओ चिकित्सा अधिकारियों के साथ थाने में बैठे हुए हैं।

Tags: government doctor in custodykanpur news
Previous Post

PM मोदी ने हनुमान जयंती पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

Next Post

दो बसों में आमने-सामने टक्कर में तीन की मौत, सीएम योगी ने जताया शोक

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

चक्रवात ‘अर्णब’ को लेकर यूपी में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

26/10/2026
Main Slider

लखनऊ समिट में 15 MoU पर हस्ताक्षर, 5 निवेशकों को LOC जारी

26/10/2026
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश अनलिमिटेड पोटेंशियल का स्टेट, प्रगति और गति से दुनिया को दे रहा जवाब: सीएम योगी

26/10/2026
Main Slider

BJP की यूपी कार्यसमिति का ऐलान, मोदी-योगी समेत कई दिग्गज शामिल

26/10/2026
Main Slider

बेटियों की सुरक्षा का भरोसा देख मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

26/10/2026
Next Post
bus accident

दो बसों में आमने-सामने टक्कर में तीन की मौत, सीएम योगी ने जताया शोक

यह भी पढ़ें

प्रतापगढ़ में दलितों पर हमला : मुख्य आरोपी असगर अली समेत सभी पर लगेगा गैंगस्टर

30/07/2020

महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए भीड़ ने बैरिकेड्स गिराए, श्रद्धालुओं की एंट्री अब बंद

26/07/2021
Change your SBI account number at home

अपने एसबीआई अकाउंट के नंबर को घर बैठे ऐसे बदले

17/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version