• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिल्ली और फरीदाबाद की सीमा में टोल मुक्त होगा डीएनडी एक्सप्रेस-वे

Desk by Desk
19/07/2020
in Categorized
0
डीएनडी एक्सप्रेस वे

डीएनडी एक्सप्रेस वे

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फरीदाबाद| छह लेन का डीएनडी एक्सप्रेस-वे (एनएच-148एनए) दिल्ली और फरीदाबाद की सीमा में टोल टैक्स मुक्त होगा। वाहन चालक बिना टोल टैक्स चुकाए यहां सफर कर सकेंगे। इससे दिल्ली-नोएडा और गाजियाबाद आने-जाने वाले लोगों को खासा फायदा होगा। यह एक्सप्रेस वे फरीदाबाद की सीमा से गुजरने वाला पहला टोल टैक्स मुक्त एक्सप्रेस वे होगा। कुछ अरसे पहले मुख्यालय स्तर पर इसका  फैसला हो चुका है।

यह एक्सप्रेस वे दिल्ली में डीएनडी फ्लाईओवर के नजदीक महारानी बाग से शुरू होगा और इसे सोहना के पास केएमपी(कुंडली-मानेसर-पलवल) एक्सप्रेस वे और मुंबई को जाने वाले वडोदरा एक्प्रेस से जोड़ा जाएगा। इसकी कुल लंबाई 59 किलोमीटर होगी। दिल्ली से सोहना की ओर इस एक्सप्रेस-वे के जिस स्थान पर 54 किलोमीटर पूरे होंगे, वहां पर टोल टैक्स बैरियर बनाया जा सकता है। इस कारण इस एक्सप्रेस वे पर फरीदाबाद और दिल्ली के बीच सफर करने वाले वाहन चालकों को टोल टैक्स चुकाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों का आनंद दोगुना हो जाएगा।

दिल्ली के मिंटो रोड पर भारी जरभराव से डूबे टैम्पो ड्राइवर की मौत

इस एक्सप्रेस वे को दिल्ली सराय काले खां बस अड्डे से भी जोड़ा जाएगा। सराय काले खां के पुल से लेकर डीएनडी एक्सप्रेस वे  की शुरू होने वाली जगह के बीच एक पुल भी बनाया जाएगा। पुल के जरिए इस एक्सप्रेस वे को सराय काले खां बस अड्डे के सामने बने सराय काले खां के पुल से जोड़ा जाएगा। इससे आईएसबीटी जाने वाले वाहन चालकों का सफर भी सुहाना हो जाएगा।

फरीदाबाद में दिल्ली-आगरा-19 पर बदरपुर बॉर्डर पर बने पुल से दिल्ली आने-जाने के लिए टोल टैक्स चुकाना होता है। गुरुग्राम-फरीदाबाद आने-जाने के लिए भी वाहन चालकों को टोल देना पड़ता है। इसी तरह वाहन चालकों को बल्लभगढ़-सोहना सड़क पर टोल टैक्स की मार झेलनी पड़ती है। केजीपी (कुंडली-गाजियाबाद-पलवल) एक्सप्रेस वे से गुजरने के लिए लोगों को टोल टैक्स देना पड़ता है। फरीदाबाद से होडल जाने के लिए भी हाईवे पर टोल टैक्स देना पड़ रहा है। जब दिल्ली-आगरा हाईवे-19 की परियोजना का काम पूरा हो जाएगा तो फरीदाबाद की सीमा के नजदीक पलवल की सीमा में गदपुरी में टैक्स टैक्स वैरियर शुरू होगा। यहां टोल टैक्स प्लाजा बनकर तैयार हो चुका है। यहां के लोगों को पलवल जाने के लिए भी टोल टैक्स देना होगा।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण इस एक्सप्रेस वे के लिए फरीदाबाद, गुरुग्राम, पलवल और नूंह की करीब 150  हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित कर चुका है। कुछ जिलो में प्राधिकरण ने किसानों को उनकी जमीन के बदले भुगतान करना भी शुरू कर दिया है। यह एक्सप्रेस वे फरीदाबाद में सीकरी, हरफला, जाजरू, कैलगांव, भनकपुर गांव, नंगला जोगियान और मोहला, पलवल में पारोली, खेड़ली जीता, सहराला, कलवाका  और गुरुग्राम के हाजीपुर और लोह सिंघानिया गांव से यह एक्सप्रेस वे गुजरेगा। एक्सप्रेस वे का कुछ हिस्सा नूंह जिले में भी पड़ेगा।

विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1.42 करोड़ के पार, 6 लाख से अधिक की मौत

ये होगा रूट

यह एक्सप्रेस वे डीएनडी फ्लाईओवर के पास महारानी बाग से कालिंदीकुंज से नहर किनारे होते हुए फरीदाबाद को जोड़ेगा। दिल्ली में यह एलिवेटेड भी होगा। फरीदाबाद की सीमा में सेक्टर-37 के सामने गुरुग्राम-आगरा नहर पर छह लेन का पुल बनाकर बाईपास से जोड़ा जाएगा। फिर बाईपास को कैल गांव तक 12 लेन का एक्सप्रेस वे बनाया जाएगा। कैल गांव के पास इंटरचेंज बनेगा। इंटरचेंज से वाहन चालक दिल्ली-आगरा हाईवे-19 और डीएनडी एक्सप्रेस वे पर उतर और चढ़ सकेंगे। वहीं एक्सप्रेस-वे फ्लाईओवर के जरिए दिल्ली-आगरा हाईवे-19 के कैल गांव व्हीकल अंडरपास को पार करेगा। फिर यह सीधा केएमपी एक्सप्रेस-वे और वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेस में जा मिलेगा।

डीएनडी एक्सप्रेस वे की टेंडर प्रक्रिया तीन जुलाई से मुख्यालय स्तर पर शुरू हो चुकी है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम शुरू होगा। फरीदाबाद-दिल्ली में यह एक्सप्रेस-वे टोल टैक्स मुक्त होगा। कुछ अरसे पहले मुख्यालय स्तर पर यह फैसला हो चुका है। इस एक्सप्रेस वे के बनने से दिल्ली-आगरा हाईवे-19 पर वाहनों का दबाव भी कम होगा।

Tags: Delhi Faridabad BorderDelhi Noida ExpresswayDNDDND ExpresswayToll Free DND Expresswayटोल फ्री होगा डीएनडी एक्सप्रेस-वेडीएनडीडीएनडी एक्सप्रेस वेदिल्ली नोएडा एक्सप्रेस-वेदिल्ली फरीदाबाद बॉर्डर
Previous Post

रविशंकर प्रसाद ने कहा- डेटा पर कभी भी समझौता नहीं करेगी सरकार

Next Post

देश के इन 4 राज्यों में 4 लाख से अधिक लोगों ने दी कोरोना को मात, रिकवरी दर 59.24 प्रतिशत

Desk

Desk

Related Posts

Categorized

दीपावली तक अमेठी को मिलेगी साइबर सुरक्षा की नई सौगात, 3.69 करोड़ से बन रहा अत्याधुनिक भवन अंतिम चरण में

05/10/2026
Suresh Khanna
Categorized

योगी के मुख्यमंत्री बनते ही लागू हुआ ‘रूल ऑफ लॉ’, यूपी का पूरा परिदृश्य 360 डिग्री बदला : सुरेश खन्ना

28/09/2026
CM Dhami
Categorized

60 साल शासन करने वाली कांग्रेस देश विदेश मे फैला रही अफवाह : धामी

10/09/2026
forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
Next Post
कोरोना वायरस

देश के इन 4 राज्यों में 4 लाख से अधिक लोगों ने दी कोरोना को मात, रिकवरी दर 59.24 प्रतिशत

यह भी पढ़ें

CM Dhami launched the poster of the Hindi film "5 September"

फिल्म निर्माण का पसंदीदा गंतव्य बन रहा है उत्तराखंड: मुख्यमंत्री

18/07/2025
Manisha Rawat

डबल इंजन सरकार ने बनाया मनीषा रावत को चॉकलेट निर्माता

03/03/2026
Amazon

दिखने लगा ट्रंप टैरिफ का असर, दिग्गज कंपनियों ने रोका भारत में आयात

08/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version