• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हेयर कलर करने के दौरान न करें ये गलतियां, बालों को होता हैं नुकसान

Writer D by Writer D
11/04/2023
in फैशन/शैली
0
Hair Color

Hair Color

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लुक्स को लेकर प्रयोग करना एक सामान्य बात है। खुद को अलग और आकर्षक दिखाने के लिए महिलाएं अपने बालों की मदद लेना पसंद करती हैं। इसके लिए आजकल महिलाएं बालों में कलर (Hair Color) करना पसंद करती हैं। इन दिनों बालों को कलर कराने का ट्रेंड काफी छाया हुआ है। यह कलर टेम्परेरी और परमानेंट दोनों होते हैं। इससे बालों की सफेदी छिपाने के साथ ही इन्हें नया लुक भी दिया जा सकता हैं। लेकिन यह तभी प्रभावी दिखता हैं जब इस दौरान सावधानियां बरती जाए। अगर आप भी बालों में कलर करना चाहते हैं और पार्लर की जगह घर पर ही इसे आजमाना चाहते हैं, तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं हेयर कलर (Hair Color) करने के दौरान होने वाली गलतियों के बारे में जिनसे आपको बचने की जरूरत हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में…

बालों पर ज्यादा समय तक ना लगाएं रखे डाई

बालों पर कलर (Hair Color) करते समय कुछ लोगों को लगता है कि जितना लंबे वक्त के लिए वह कलर को लगा रहने देंगे उतना ही अच्छा कलर आएगा लेकिन यह सही नहीं है। लंबे समय तक बालों पर कलर लगाए रखने से आपके बालों को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए बालों पर सिर्फ 20 से 30 मिनट तक ही कलर को लगाएं और इसे धो ले।

स्कैल्प पर ना लगाएं कलर

कई बार लोग अपने सफेद बालों को छुपाने के लिए अपने स्कैल्प पर भी रंग लगाने लगते हैं। सफेद बालों को छुपाने के लिए अपने स्कैल्प को रंग देना बिल्कुल भी सही नहीं है। इसकी वजह से स्कैल्प ड्राई हो सकता है। साथ ही साथ स्कैल्प पर अलग तरह की समस्या जैसे कि स्कैल्प का ड्राई होना आदि भी आपके सामने खड़ी हो सकती है।

गर्म पानी से बाल न धोएं

कुछ लोगों को गर्म पानी से नहाने और बाल धोने की आदत होती है। गर्म पानी से नहाना रिलैक्सिंग हो सकता है लेकिन हेयर कलर के लिए नुकसानदायक होता है। गर्म पानी से नहाने से बाल कमजोर हो जाते है। साथ ही बालों का रंग भी फेड हो जाता है। आप बालों को धोने के लिए गर्म पानी की बजाय गुनगुने पानी से बाल धोएं। यह सिर्फ आपके बालों की केयर ही नहीं करता है बल्कि बालों को मजबूती भी देता है।

गलत शैंपू लगाना

कलर करने के बाद एक्सपर्ट्स आपको वहीं शैंपू लगाने की सलाह देते हैं जिससे आपके बालों का कलर फेड नहीं होता है। लेकिन कई बार हम उनकी इस बात को नजर अंदाज कर अपने रेगुलर शैंपू का इस्तेमाल करने लगते हैं। जिसकी वजह से बालों का रंग फेड होने लगता है। दरअसर कलर प्रोटेक्टिंग शैंपू आपके बालों के रंग को प्रोटक्ट करने का काम करता है। कलर्ड हेयर शैंपू में वहीं इंग्रीडिएंट्स होते हैं जो आपके बालों के रंगो को फेड होने से बचाता है। इससे आपके बालों में कलर लंबे समय तक रहता है।

धूप में जाने से बचें

हेयर डाई एक तरह का टाइम टेकिंग प्रोसेस है, ऐसे में आपको बेहतर रिजल्ट के लिए समय देने की आवश्यकता होती है। तेज धूप या फिर अधिक देर तक सूरज की रोशनी में रहने से बालों से कलर गायब हो सकता है। अगर आप हेयर डाई लगाने के बाद ज्यादा से ज्यादा समय घर के बाहर रहने वाली हैं तो उसकी सुरक्षा के लिए स्कार्फ या फिर हैट कैरी कर सकती हैं।

हीट प्रोटेक्टर का इस्तेमाल न करना

पहले लोग बालों को स्ट्रेट और स्टाइल करने के लिए पार्लर जाते थे। लेकिन अब धीरे- धीरें ट्रेंड बदलता जा रहा है। लोग घर पर ही स्टाइलिंग टूल्स का इस्तेमाल कर बालों को सेट कर लेते है। अगर आपने बालों को कलर करवाया है तो बिना हीट प्रोटेक्टर के इस्तेमाल किए अगर टूल्स का यूज करती हैं तो बाल जल्दी फेड हो जाते है। हीट प्रोटेक्टर में मौजूद सिलिकोसिस और मॉश्चराइजिंग एजेंट बालों को डैमेज होने से बचाता है। साथ ही रंगों को फेड होने से भी बचाता है।

बहुत जल्दी दोबारा डाई करना

कई बार महिलाएं हेयर डाई का प्रभाव कम दिखने पर अगले दिन ही दोबारा बालों को कलर करना शुरू कर देती हैं। यह आपके बालों को ना सिर्फ डैमेज करेगा बल्कि स्किन के लिए नुकसानदेह भी साबित हो सकता है। कम से कम 6 हफ्ते बाद ही दोबारा डाई करने की कोशिश करें। आजकल कई अलग-अलग ब्रांड में कलर उपलब्ध हैं, ऐसे में उन पर दिए गए दिशा निर्देशों को पालन करते हुए डाई लगाएं।

Tags: beauty tips in hindihair colorhair color tipshair color tips in hindihair treatmentthings to keep in mind doing hair color
Previous Post

चाहते हैं अपनी स्किन को बनाना मुलायम, करें इन शुगर स्क्रब का इस्तेमाल

Next Post

कड़वा नीम दिलाएगा आपको ग्लोइंग स्किन, ऐसे करें इस्तेमाल

Writer D

Writer D

Related Posts

Shardiya Navratri
धर्म

नवरात्रि में कलश स्थापना से पहले जुटा लें ये सामग्री, जानें पूरी लिस्ट

11/10/2026
Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
Main Slider

नवरात्रि के पहले दिन कब करें घटस्थापना? जानें दोनों शुभ मुहूर्त

10/10/2026
Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर से, हाथी पर आएंगी मां दुर्गा; इस बार 9 नहीं 10 दिन होगी पूजा

08/10/2026
Next Post
Neem

कड़वा नीम दिलाएगा आपको ग्लोइंग स्किन, ऐसे करें इस्तेमाल

यह भी पढ़ें

Jio से 42GB कम डेटा देता है Airtel, रिचार्ज से पहले जान लें कीमत-बेनिफिट्स

Airtel देता है Jio से 42 GB कम डेटा, रिचार्ज से पहले जान लें कीमत और फायदे

28/11/2025
hairstyle

पार्टी के हिसाब से करें हेयरस्टाइल, दिखेंगी अट्रैक्टिव

19/02/2025
मलबे में दबे कई लोग

देहरादून में गिरी बहुमंजिला इमारत के मलबे में दबे कई लोग, 3 लोगों की मौत

15/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version