• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूजा से जुड़ी इन चीजों को ना रखें जमीन पर, छिन जाएंगी घर की सुख-शांति

Writer D by Writer D
10/11/2024
in धर्म, फैशन/शैली
0
worship

worship

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हर घर में अपने इष्टदेव रखे जाते हैं और उनकी पूजा (Worship) की जाती हैं ताकि घर में सकारात्मकता रहते हुए सुख-समृद्धि का आगमन हो। लेकिन अक्सर देखा जाता हैं कि कई लोग पूजा के दौरान अनजाने में कई ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जो इष्टदेव को रूष्ट कर देती हैं और घर में परेशनियों का आगमन होता हैं। देखा जाता हैं कि पूजा (Worship) के दौरान लोग कुछ चीजों को जमीन पर रख देते हैं जो शुभ नहीं होता हैं और इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे है जिन्हें जमीन पर रखने से घर की सुख-शांति छिनते हुए कंगाली का आगमन होता हैं।

शिवलिंग

शिवलिंग को भगवान शिव का प्रतीक माना जाता है। हिंदू धर्म के अनुसार, शिव में पूरे ब्रह्मांड की ऊर्जा समाहित है लेकिन इसे जमीन पर नहीं रखना चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश कर जाती है। शिवलिंग को हमेशा पूजा स्थल पर किसी साफ जगह पर स्थापित करें।

पूजा का दीया

पूजा के दौरान घर में दीपक जलाना बहुत शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि दीपक से निकलने वाली रोशनी घर में सकारात्मकता लाती है। इसलिए पूजा का दीपक कभी भी जमीन पर नहीं रखना चाहिए। दीपक को हमेशा थाली या मंदिर में दीपक स्टैंड में रखें।

जमीन पर न लगाएं शालिग्राम

हिंदू धर्म में शालिग्राम को अत्यधिक पूजनीय माना जाता है। माना जाता है कि जिस घर में शालिग्राम की स्थापना होती है वहां सुख-समृद्धि का वास होता है लेकिन इसे जमीन पर रखने से धन हानि की संभावना बढ़ जाती है। मंदिर की सफाई करते समय भी शालिग्राम को जमीन पर ना रखें।

शंख

सत्यनारायण की कथा से लेकर जन्माष्टमी में कृष्ण के स्नान तक शंख का विशेष महत्व है लेकिन इसे हमेशा पूजा स्थल पर स्थापित करना चाहिए। इसे जमीन पर रखने से घर की शांति भंग और धन हानि हो सकती है।

भगवान की मूर्ति

अक्सर लोग सफाई करते समय भगवान की मूर्ति को जमीन पर रख देते हैं लेकिन ऐसा करना गलत है। भगवान की मूर्ति को कभी भी जमीन पर नहीं रखना चाहिए। माना जाता है कि भगवान की मूर्ति को जमीन पर रखने से उनका अपमान होता है और घर की शांति भंग होती है। मंदिर की सफाई करते समय मूर्ति को किसी कपड़े या थाली में रखें।

सोने या सोने के आभूषण

धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान विष्णु को सोना बहुत प्रिय है क्योंकि वह मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है। ऐसे में कभी भी सोने या सोने के आभूषण को जमीन पर ना रखें। इससे भगवान विष्णु सहित सभी देवताओं का अपमान है। यहां तक ​​कि पैरों में कभी भी सोने के आभूषण नहीं पहनने चाहिए। सोने के गहनों को हमेशा कपड़े में लपेटकर सुरक्षित स्थान पर रखें।

Tags: Astrology tips
Previous Post

इस दिन से शनि 138 दिन चलेंगे उलटी चाल, जानें अपनी राशि पर प्रभाव

Next Post

खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Paneer Tikka Roll
Main Slider

घर पर आसानी से बनाये लाजवाब ‘पनीर टिक्का रोल’, झटपट नोट करें इसकी रेसिपी

28/08/2026
Facial
फैशन/शैली

घर पर ही करें फेशियल, मिलेगा पार्लर जैसा निखार

28/08/2026
Rakhi
Main Slider

रक्षाबंधन के बाद राखी कब उतारनी चाहिए? जानिए नियम और परंपरा

28/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर करें ये उपाय, धन से भर जाएगा भाई का घर

28/08/2026
Pets
फैशन/शैली

ऐसे करें अपने पालतू की देखभाल, लापरवाही पड़ सकती है भारी

28/08/2026
Next Post
Noida Road Accident

खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

यह भी पढ़ें

murder

TMC नेता की पीट-पीटकर हत्या, BJP पर लगा आरोप

31/10/2021
Maya Devi

झुग्गी से पक्के मकान में पहुंची माया देवी, संकट में सहारा बनी योगी सरकार

20/12/2025
Scaffolding collapses at Ennore Thermal Power Plant

एन्नोर थर्मल पावर प्लांट में गिरी मचान, 9 मजदूरों की मौत

30/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version