• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शीतला अष्टमी के दिन न करें ये काम, नाराज हो जाएंगी माता

Writer D by Writer D
18/03/2025
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
sheetla ashtami

sheetla ashtami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिंदू धर्म में हर साल चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को माता शीतला का व्रत रखा रखा जाता है। इसे शीतला अष्टमी (Sheetla Ashtami) व्रत कहा जाता है। ये व्रत बसौड़ा भी कहलाता है। शीतला अष्टमी पर माता को बासी भोग लगया जाता है। उसी बासी भोग से व्रत का पारण भी किया जाता है। शीतला अष्टमी के दिन व्रत के साथ-साथ माता शीतला की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है।

धार्मिक मान्यता है कि शीतला अष्टमी (Sheetla Ashtami) का व्रत और इस दिन माता की विशेष पूजा-अर्चना करने से जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। जीवन में खुशियां आती हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार, सृष्टि रचयिता ब्रह्मा जी ने माता शीतला को पूरे संसार को रोगमुक्त और सेहतमंद रखने की जि्म्मेदारी दी है। इसलिए शीतला अष्टमी के दिन माता की पूजा और व्रत करने से तमाम रोगों से मुक्ति मिल जाती है। हिंदू धर्म शास्त्रों में बताया गया है कि शीतला अष्टमी के दिन व्रत और पूजन में विशेष सावधानी बरतते हुए नियमों का पालन करना चाहिए। ऐसे मेंं आइए जानते हैं कि इस दिन क्या करना और क्या नहीं करना चाहिए।

कब है शीतला अष्टमी (Sheetla Ashtami) ?

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल चैत्र महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत 22 मार्च को सुबह 4 बजकर 23 मिनट पर शुरू हो रही है। वहीं इस तिथि का समापन 23 मार्च को सुबह 5 बजकर 23 मिनट पर हो जाएगा। हिंदू धर्म में उदयातिथि मान्य होती है। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, शीतला अष्टमी का व्रत 22 मार्च को रखा जाएगा। वहीं 22 मार्च को शीतला अष्टमी की पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 16 मिनट पर शुरू हो जाएगा। ये शुभ मुहूर्त शाम को 6 बजकर 26 मिनट तक रहेगा।

शीतला अष्टमी (Sheetla Ashtami) के दिन क्या करें

इस दिन सुबह स्नान करके साफ वस्त्र धारण करें।
फिर पूजा स्थल की साफ सफाई करें।
इसकेे बाद माता शीतला की विधि-पूर्वक पूजा करें।
पूजा के समय उनको तिलक लगाएं।
माता को काजल, मेंहदी और वस्त्र अर्पित करें।
माता को रात में बने घी के पकवान, चले की दाल और मीठे चावलों का भोग लगाएं।
शीतला अष्टमी की कथा का पाठ करें।
आटे का दीपक जलाकर माता की आरती करें।
इस दिन होलिका दहन वाली जगह जाकर भी दीपक अवश्य जलाएं।

क्या न करें

इस दिन घर में चूल्हा न जलाएं।
इस दिन माता को ताजे भोजन का भोग न लगाएं।
इस दिन प्याज, लहसुन, मांसाहार और शराब का सेवन न करें।
इन दिन नए और गहरे रंग के वस्त्र न पहनें।
इस दिन घर में झाड़ू न लगाएं। माता रुष्ठ होती हैं।
इस दिन सुई-धागे का उपयोग न करें।
इस दिन पशु-पक्षियों को परेशान न करें।

Tags: sheetla ashtami
Previous Post

मार्च में कब है मासिक शिवरात्रि? जानें मुहूर्त व पूजाविधि

Next Post

अप्रैल में इस दिन से गुंजेंगी शहनाई, नोट कर लें विवाह के शुभ मुहूर्त

Writer D

Writer D

Related Posts

Ice
Main Slider

बर्फ के ये फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप

24/06/2026
newborn
Main Slider

इस तरह से करें अपने लाडले की देखभाल

24/06/2026
Keshav Prasad Maurya
Main Slider

केशव मौर्य की पहल, CM आवास योजना में एसिड अटैक पीड़ितों को प्राथमिकता

23/06/2026
Khan Global Classes sealed after Lucknow fire
Main Slider

लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रयागराज में बड़ी कार्रवाई, खान ग्लोबल क्लासेस सील

23/06/2026
UP Police SI Exam
Main Slider

यूपी पुलिस भर्ती का अगला चरण शुरू, PET के लिए एडमिट कार्ड जारी

23/06/2026
Next Post
Marriage

अप्रैल में इस दिन से गुंजेंगी शहनाई, नोट कर लें विवाह के शुभ मुहूर्त

यह भी पढ़ें

Jio Plan: 450 रुपए वाला नया प्लान हुआ लॉन्च, मिलेंगे ढेर सारे फायदे, चेक करें वैलिडिटी

Jio ने नया प्लान हुआ लॉन्च, मिलेंगे ढेर सारे फायदे

12/01/2026
vijay babu

फेमस एक्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक्ट्रेस ने लगाए थे गंभीर आरोप

27/06/2022
किसान

शाहजहांपुर : धान तुलवाने को लेकर परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, मचा हड़कंप

06/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version