• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तुलसी पर जल अर्पित करते समय न करें ये काम, मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज

Writer D by Writer D
24/06/2022
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Tulsi

Tulsi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिंदू धर्म में तुलसी (Tulsi) के पौधे का विशेष महत्व है. हिंदू धर्म के अधिकतर लोगों के घर में तुलसी का पौधा अवश्य लगाया जाता है. धार्मिक शास्त्रों में भी तुलसी के पौधे को अन्य वनस्पतियों से ज्यादा शुभ और मंगलकारी माना गया है. भगवान विष्णु को तुलसी (Tulsi)  अतिप्रिय है. भोपाल के रहने वाले ज्योतिषाचार्य पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा कहते हैं कि मान्यता के अनुसार यदि आपके घर में तुलसी का पौधा लगा हुआ है तो रोज सुबह स्नान करके बाद तुलसी में जल अवश्य देना चाहिए. ऐसा माना जाता है कि इससे जीवन में आने वाली परेशानियां और दुर्भाग्य दूर होता है.

-एकादशी के दिन न दें तुलसी (Tulsi) में जल

धार्मिक मान्यता है कि एकादशी के दिन तुलसी के पौधे में जल नहीं दिया जाना चाहिए. ऐसा माना जाता है कि एकादशी वाले दिन तुलसी में जल देने से माता लक्ष्मी रुष्ठ होती हैं. इससे व्यक्ति के जीवन में कई प्रकार की आर्थिक परेशानियां आ सकती हैं. इसके अलावा यह भी मान्यता है कि इस दिन तुलसी माता भगवान विष्णु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं, इसलिए एकादशी के दिन तुलसी में जल देने से बचना चाहिए.

-बिना सिलाई के वस्त्र

पुराणों में बताए विवरण के अनुसार तुलसी के पौधे में जल देते समय हमेशा इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपने बिना सिलाई का एक वस्त्र पहना हुआ है. सिले हुए कपड़े पहनकर तुलसी में जल देने से लाभ प्राप्त नहीं होता.

-सूर्योदय में करें जल अर्पण

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी में जल देने का सबसे उपयुक्त समय सुबह सूर्योदय काल का है. ऐसा माना जाता है कि सूर्योदय के समय तुलसी में जल देने से विशेष लाभ की प्राप्ति होती है और आर्थिक संकटों से छुटकारा मिलता है.

-अधिक मात्रा में ना दें जल

तुलसी के पौधे में अधिक मात्रा में जल नहीं चढ़ाया जाना चाहिए. ऐसा करने से तुलसी के पौधे की जड़ें सड़ जाती हैं. जिससे तुलसी का पौधा सूख सकता है और ऐसा माना जाता है कि घर में लगा तुलसी का पौधा सूख जाना अच्छा नहीं होता.

-दक्षिण दिशा में न रखें तुलसी (Tulsi) 

वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी के पौधे को कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं रखना चाहिए. ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ जाता है. इसके साथ ही इस दिशा में तुलसी रखने से बुरा प्रभाव भी पड़ता है.

Tags: AstrologyAstrology tipstulsi
Previous Post

24 जून राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Next Post

Presidential Election: NDA प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू आज करेंगी नामांकन, पीएम मोदी बनेंगे प्रस्तावक

Writer D

Writer D

Related Posts

Khan Global Classes sealed after Lucknow fire
Main Slider

लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रयागराज में बड़ी कार्रवाई, खान ग्लोबल क्लासेस सील

23/06/2026
UP Police SI Exam
Main Slider

यूपी पुलिस भर्ती का अगला चरण शुरू, PET के लिए एडमिट कार्ड जारी

23/06/2026
Mussoorie Municipality Office
Main Slider

उत्तराखंड में हड़कंप, मसूरी नगर पालिका और CM आवास को बम से उड़ाने की धमकी

23/06/2026
Bulldozers to be used on Lucknow fire tragedy building
Main Slider

लखनऊ अग्निकांड: 15 मौतों के बाद जागा LDA, अब ध्वस्त होगी मौत की इमारत

23/06/2026
Monsoon
Main Slider

48 घंटे में बिहार पहुंचेगा मानसून, जानिए यूपी में कब बरसेंगे बादल

23/06/2026
Next Post
Draupadi Murmu

Presidential Election: NDA प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू आज करेंगी नामांकन, पीएम मोदी बनेंगे प्रस्तावक

यह भी पढ़ें

जम्मू-कश्मीर में शीतलहर जारी

जम्मू-कश्मीर में शीतलहर जारी, पारा हिमांक बिंदु से नीचे ही बना रहा

27/01/2021
नेतरहाट आवासीय विद्यालय

नेतरहाट आवासीय विद्यालय में छठी क्लास में नामांकन की आवेदन प्रक्रिया हुई शुरू

02/08/2020
The entire family was found dead

खेत में मिला युवक का शव

28/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version