• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बार-बार होते सिरदर्द को न करें अनदेखा, हो सकती है ये बड़ी बीमारी

Writer D by Writer D
09/03/2025
in फैशन/शैली
0
Migraine

Migraine

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

माइग्रेन में बहुत तेज दर्द होता है और इसके साथ कई बार मिचली, उल्टी और प्रकाश की सेंसिटिविटी भी होती है। यह कई घंटों से लेकर तीन दिन तक रह सकता है। माइग्रेन युवाओं से लेकर अधेड़ उम्र वालों में सामान्य है।

पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में यह ज्यादा देखने को मिलता है। यह वंशानुगत होने के साथ-साथ जीवनशैली कारकों के परिणाम स्वरूप भी हो सकता है। सामान्य तौर पर यह सिर के आधे हिस्से को प्रभावित करता है, जिसके चलते इसे आधासीसी या अधकपारी भी कहा जाता है, लेकिन यह अक्सर पूरे सिर को भी प्रभावित कर सकता है।

माइग्रेन व अन्य सिरदर्द में अंतर:

माइग्रेन का सिरदर्द (Headache) गंभीर प्राथमिक सिरदर्द होता है जो आमतौर पर एक खास समय की अवधि में होता है, जबकि अन्य सिरदर्द विभिन्न कारणों से हो सकते हैं, जैसे मेनिन्जाइटिस, ट्यूमर और ब्रेन हेमरेज। वे कुछ न्यूरोलाजिकल समस्याओं जैसे दृश्य हानि, स्मृतिलोप, असंतुलन या अंगों की कमजोरी के साथ तीव्र या पुराने हो सकते हैं। इसके अन्य कारणों का पता लगाने के लिए ब्रेन स्कैन जैसी जांच की आवश्यकता होती है।

उपचार:

माइग्रेन का समय पर इलाज न किए जाने पर यह गंभीर समस्या बन जाता है। इसलिए यदि समय से न्यूरोलाजिस्ट को दिखाया जाए और इसका मूल्यांकन किया जाता रहे एवं उपयुक्त दवाओं का सेवन किया जाए तो लक्षणों की गंभीरता को कम करने और जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद मिल सकती है। अब ऐसी प्रभावी और सुरक्षित दवाएं उपलब्ध हैं जो शुरुआत में ही माइग्रेन के दर्द को रोक सकती हैं। इसके अलावा दर्द की आवृत्ति को नियंत्रित करने के लिए तीन से छह महीने की अवधि में विभिन्न प्रकार की दवाएं दी जाती हैं, जिसे माइग्रेन प्रोफायलैक्सिस कहा जाता है। एपिसोडिक और क्रोनिक माइग्रेन के इलाज के लिए विशिष्ट दवाओं का उपयोग किया जाता है। माइग्रेन के उपचार में भी नई प्रगति हुई है, जैसे कि सिर की त्वचा के विभिन्न बिंदुओं पर इंजेक्शन का उपयोग माइग्रेन की आवृत्ति को कम करने में मदद करता है।

माइग्रेन का कोई स्थायी इलाज नहीं है और यह आमतौर पर एक निश्चित उम्र के बाद अपने आप दूर भी हो जाता है। माइग्रेन से परेशान लोग स्वयं से तरह-तरह की दर्द निवारक दवाओं का सेवन करते हैं जो सेहत के लिए ठीक नहीं है। कारण, दर्द निवारक दवाओं का अधिक सेवन किडनी समेत शरीर के अन्य अंगों को प्रभावित करता है। इसलिए चिकित्सकों द्वारा माइग्रेन के लिए बार-बार दर्द निवारक दवाएं लेने की सलाह नहीं दी जाती है, क्योंकि इससे समय के साथ सिरदर्द की हालत बिगड़ सकती है। माइग्रेन के इलाज का सबसे महत्वपूर्ण पहलू है जीवनशैली में बदलाव। माइग्रेन मुक्त जीवन जीने के लिए नियमित व्यायाम, योग, ध्यान, वजन नियंत्रित रखना, प्रतिदिन समय पर भोजन, प्रतिदिन एक निर्धारित समय पर नींद लेना, पर्याप्त मात्रा में पानी पीना और इंटरनेट मीडिया से ब्रेक लेना फायदेमंद रहता है। इसके साथ ही सकारात्मक सोच व खुश रहना भी अनिवार्य है।

Tags: hradachemigrain
Previous Post

कपड़ों पर लग गया है खून का दाग, हटाने के ये है आसान टिप्स

Next Post

प्रेगनेंसी में भी आप दिखेंगी स्टाइलिश, अपनाएं ये फैशन टिप्स

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair
फैशन/शैली

बालों की हर समस्या का रामबाण इलाज है ये औषधि, इस्तेमाल करते ही दिखेगा रिजल्ट

08/07/2026
Spots
फैशन/शैली

आपकी रसोई में छिपा है खूबसूरती का राज

08/07/2026
Hair Fall
फैशन/शैली

झड़ते बालों की समस्या होगी दूर, मिलेंगे लंबे घने बाल

08/07/2026
Tangy Tomato Rice
Main Slider

चावलों से बनाएं ये स्पेशल डिश, घर में सबको आएगा पसंद

08/07/2026
health
फैशन/शैली

इस उम्र के पुरुषों को नहीं करना चाहिए इन चीजों का सेवन

08/07/2026
Next Post
Pregnancy

प्रेगनेंसी में भी आप दिखेंगी स्टाइलिश, अपनाएं ये फैशन टिप्स

यह भी पढ़ें

Dussehra

दशहरा पर बन रहे हैं 3 अद्भुत संयोग, प्राप्त होगा दोगुना फल

09/10/2023
Mukhtar Ansari in Banda Jail

मुख्तार को नहीं मिला 15 नंबर बैरक, कड़ी सुरक्षा के बीच यह बैरक बना नया ठिकाना

07/04/2021
Mahant Narendra Giri

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे

08/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version