• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सोते समय अपने सिरहाने ना रखें ये चीजें, घेर लेंगी परेशानियां

Writer D by Writer D
20/10/2024
in धर्म, फैशन/शैली
0
sleeping

sleeping

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वास्तु शास्त्र व्यक्ति के जीवन में बहुत महत्व रखता हैं जिसमें बताई गई बातों से व्यक्ति का जीवन प्रभावित होता हैं। वास्तु के अनुसार घर में रखी गई चीजों की अपनी विशेष ऊर्जा होती हैं जिसका अच्छा और बुरा प्रभाव घर के वातावरण को प्रभावित करता हैं। अगर घर में वास्तु दोष हो जाए तो कलह-कलेश और धन संबंधी समस्याएं बनी रहती हैं। इसी तरह वास्तु में सोते (Sleeping) समय भी कुछ नियम बताए गए हैं जिनकी पालना की जानी जरूरी हैं। वास्तु अनुसार कुछ चीजें ऐसी हैं जिन्हें सोते (Sleeping) समय अपने सिरहाने नहीं रखा जाना चाहिए क्योंकि ये जीवन में नकारात्मकता और अशुभता लाती है। तो आइए जानते हैं वो कौन सी चीजें हैं जिन्हें सिरहाने के पास रख कर नहीं सोना चाहिए…

पैसा या पर्स

लोगों की एक आम आदत होती है बिस्तर के आस-पास पैसे या पर्स रखने की। लेकिन पैसे को लक्ष्मी जी का रूप माना जाता है इसलिए धन से जुड़ी कोई भी वस्तु आपको सिरहाने रखकर नहीं सोना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि पैसे को बिस्तर में रखने से माता लक्ष्मी रूठ जाती हैं और बेवजह ही धन हानि होने लगती है।

कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण

इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के स्वचालित माना जाता है, क्योंकि यह हर समय चलते ही रहते हैं। जैसे घड़ी, मोबाइल,लैपटॉप और वीडियो गेम जैसी चीजें कभी भी सिरहाने के पास रखकर नहीं सोना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, यह चीजें आपकी नींद में बाधाएं उत्पन्न कर सकती हैं। यह चीजें आपके स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक होती हैं। इनमें से निकलने वाली किरणें मस्तिष्क के लिए नुकसानदायक होती हैं।

किताबें, अखबार और मैगजीन

बहुत से लोग रात को सोने से पहले किताबें पड़ते हैं और सोते समय इन्हें अपने सिरहाने के पास ही रख लेते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार, इन चीजों को कभी भी सिरहाने रखकर नहीं सोना चाहिए। यह चीजें आपकी जिंदगी में नेगेटिव एनर्जी लेकर आती हैं और आपका जीवन तनावग्रस्त हो सकता है।

जूते-चप्पल

अक्सर लोग सोने से पहले अपने बेड के पास जूते-चप्पल उतारकर सोते हैं। लेकिन वास्तु के अनुसार, कभी भी बेड के पास या अपने सिरहाने के पास जूते-चप्पल नहीं रखने चाहिए। इससे जीवन में निगेटिव एनर्जी आती है।

भूलकर भी न रखें पानी की बोतल

रात को कई लोगों को पानी पीने की भी आदत होती है। ऐसे में कई व्यक्ति पानी की बोतलों को सिरहाने रखकर ही सो जाते है। वास्तु के अनुसार, कभी भी यह बोतलें सिरहाने रखकर नहीं सोना चाहिए। पानी का संंबंधी चंद्र ग्रह से माना जाता है। ऐसे में यदि आप पानी की बोतल सिरहाने रखकर सोते हैं तो आपको मानसिक बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।

सोना चांदी

हिंदू धर्म में सोने चांदी को बहुत पवित्र माना जाता है और इनकी पूजा भी की जाती है इसलिए वास्तु के अनुसार कभी भी इन सामग्रियों को अपने सिरहाने नहीं रखना चाहिए। ये आपके लिए नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं और उन्नति में बाधा डाल सकते हैं।

दवाइयां

सोते समय कभी भी सिरहाने पर दवाइयां नहीं रखनी चाहिए क्योंकि ये जीवन में वास्तु दोष का कारण बन सकती हैं। वास्तु के अनुसार ऐसा माना जाता है कि यदि सोते समय आप दवाइयां अपने बेड पर या फिर भी सिरहाने पर न रखें क्योंकि ये आपके जीवन में बीमारियों का कारण भी बन सकता है।

Tags: sleeping vastu tipsVastu TipsVastu Tips In Hindi
Previous Post

Rising Rajasthan: एक हजार करोड़ के निवेश करारों पर बनी सहमति, 3 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर होंगे सृजित

Next Post

दिवाली पर घर को चमकाने में मदद करेगी ये छोटी सी चीज

Writer D

Writer D

Related Posts

Furniture
फैशन/शैली

प्लास्टिक फर्नीचर पर लगे गए है दाग, इन टिप्स की मदद से चमकाए

03/05/2026
Maggi
खाना-खजाना

बच्चों के लिए बनाएं ये डिश, खुशी से उछल पड़ेंगे

03/05/2026
cutlets
खाना-खजाना

चाय के साथ एन्जॉय करें टेस्टी कटलेट, देखें रेसिपी

03/05/2026
Lemon
धर्म

दो रुपए की चीज आपको बना सकती है मालामाल, आज़माएं ये छोटे से उपाय

03/05/2026
money plant
Main Slider

मनी प्लांट घर पर होने के बाद भी नहीं हो रहा लाभ, तो हो सकती है ये वजह

03/05/2026
Next Post
Lemon

दिवाली पर घर को चमकाने में मदद करेगी ये छोटी सी चीज

यह भी पढ़ें

CM Dhami

जनता से सीधे जुड़ते हैं मुख्यमंत्री धामी

04/09/2022
kartik aryan

कार्तिक के फैंस के लिए खुशखबरी, इस फिल्म के रीमेक में करेंगे काम..

05/09/2021

102 वर्ष की जनकराजी व 101 वर्ष की तिलवासी को डीएम ने दिया धन्यवाद

22/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version