• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वादे वो ही कीजिये जिसे पूरा करने का जज्बा हो: महाना

Writer D by Writer D
16/03/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Satish Mahana

satish mahana

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना (Satish Mahana) ने आज कहा कि लोकतान्त्रिक व्यवस्था में चुनाव एक बार तो जीता जा सकता है मगर कई बार चुनाव जीतने के लिये सकारात्मक कार्यशैली और प्रतिभा ही काम आती है।

कृषि क्षेत्र से जुड़े विधायकों के साथ संवाद कार्यक्रम में श्री महाना ने कहा कि क्षेत्र के जनप्रतिनिधि पर उस क्षेत्र की जनता की पैनी निगाह रहती है। लोकतंत्र में जनता सबसे बड़ी ताकत होती है और विधायिका की उसके प्रति सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है। उन्होने कहा कि जनता से बढ़चढ़कर वादे न कीजिए, काम कराने का उतना ही वादा कीजिए जितना पूरा किया जा सकता हो। काम पूरा कराने की नहीं बल्कि काम को पूरा कराने के प्रयास की गारंटी दीजिए क्यांकि यदि जनता का काम पूरा नहीं करा पाए तो फिर उसका आपसे विश्वास उठ जाएगा।

उन्होंने विधायकों को जनता का ज्यादा से ज्यादा काम कराने की प्रवृत्ति डालने का सुझाव दिया। उन्होने कहा कि यूपी विधानसभा की चर्चा नहीं होती थी लेकिन यहां हो रहे बदलावों की चर्चा अब देश की दूसरी विधानसभाओं में भी हो रही है। हम सबको मिलकर यूपी विधानसभा के प्रति पुरानी धारणा को बदलने का प्रयास करना है। उन्होंने विधायकों को आश्वस्त किया कि यूपी विधानसभा में अभी और भी बदलाव देखने को मिलेंगे।

मंत्रिमंडल में पर्यटन और वन संरक्षण अधिनियम संशोधन सहित कई विषयों पर मुहर

विधान सभा अध्यक्ष(Satish Mahana)  ने कहा कि पिछले कुछ दशकों से विधानसभा के प्रति उदासीनता का भाव था जिसे अब खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। जनता की जरूरतों को एक विधायक से अधिक कोई नहीं जान सकता है।

इसलिए कृषि क्षेत्र से जुडे विधायकों के अनुभव का लाभ जनता को दिलाने के लिए छोटे-छोटे समूहों का गठन करके उन्हें फूड प्रोसेसिंग कम्पनियों में भेजने पर विचार किया जाएगा जिसका लाभ ऐसी कम्पनियों को भी मिलेगा। जल्द ही विधायकों के समूह बनाकर सम्बन्धित मंत्रियों और अधिकारियों के साथ भी समन्वय बैठकों का आयोजन किए जाने पर विचार किया जा रहा है।

Tags: Lucknow NewsSatish Mahana
Previous Post

मंत्रिमंडल में पर्यटन और वन संरक्षण अधिनियम संशोधन सहित कई विषयों पर मुहर

Next Post

दिशा पटानी के हॉट फोटोशूट से बढ़ी प्रशंसकों की धड़कन

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर योगी ने किया गुरु को नमन

30/09/2026
उत्तर प्रदेश

‘लाल टोपी वालों के कारनामे भूली नहीं है यूपी की जनता’, अखिलेश पर अनिल राजभर का तीखा हमला

30/09/2026
Electricity Bill
Main Slider

योगी सरकार का उपभोक्ताओं को बड़ा तोहफा, लगातार चौथे महीने बिजली बिल में राहत

30/09/2026
Main Slider

मुश्किल घड़ी में ‘अभिभावक’ बनी योगी सरकार, वाराणसी के 11,219 परिवारों को 191 करोड़ से अधिक की मदद

30/09/2026
AK Sharma
Main Slider

अखिलेश यादव के बिजली वाले बयान पर एके शर्मा का पलटवार, बोले- जब सत्ता में थे तब किसानों को बिजली-पानी क्यों नहीं दिया?

30/09/2026
Next Post
Disha Patani

दिशा पटानी के हॉट फोटोशूट से बढ़ी प्रशंसकों की धड़कन

यह भी पढ़ें

shweta palak tiwari

मां श्वेता तिवारी और बेटी पलक के बीच दिखी शानदार बॉन्डिंग

05/10/2020
electrocution

करंट की चपेट में आने से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम

22/07/2021
भीषण टक्कर

संतकबीरनगर: कंटेनर और कार में भीषण टक्कर, दो भाइयों समेत पांच की मौत

15/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version