• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

छठी मईया को नाराज कर सकती हैं आपकी ये गलतियां, करें ये उपाय

Writer D by Writer D
26/10/2025
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Chhath Puja

Chhath Puja

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

छठ पर्व (Chhath) बिहार और झारखंड के साथ देश के कई अन्य हिस्सों में भी धूमधाम से मनाया जाता हैं। इस दौरान महिलाएं घर की सुख-शांति व संतान के सुखी जीवन की कामना करने के लिए निर्जला व्रत रखती है। छठ पूजा के दौरान कुछ नियम तय है जिनकी अवेहलना करने से छठी मईया नाराज हो जाती हैं। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपको कुछ खास नियम बताने जा रहे हैं जिनकी पालना कर व्रत का पूरा फल मिलता है। ज्योतिषशास्त्र अनुसार इस अवसर पर भगवान की पूजा करने के साथ कुछ खास उपाय करने से सूर्यदोष से मुक्ति व शुभफल की प्राप्ति होती है।

छठ पूजा (Chhath Puja) दौरान ना करें ये गलतियां

– आमतौर पर बच्चे चीजों को बिना धोएं छूने लगते हैं। ऐसे में गंदे हाथों से पूजा का सामान छूने से वह अपवित्र हो सकता है। इसलिए बच्चों को पूजा सामग्री से दूर रखें। साथ ही सामग्री को साफ और सही जगह पर रखें। इसके अलावा खुद भी हाथ धोकर ही चीजों को छुएं। गंदे हाथों से छुई सामग्री को इस्तेमाल करने से बचें।

– अगर आपने कोई मन्नत मांगी या संकल्प लिया है तो उसे जल्द से जल्द पूरा कर लें। नहीं तो आपको छठी मईया की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।

– अगर आप छठ पर्व का व्रत रख रही हैं तो इस दौरान खाने में लहसुन-प्याज न डालें। धार्मिक मान्यताओं अनुसार किसी भी व्रत व शुभ तिथि पर प्याज-लहसुन खाने से बचना चाहिए।

– इसमें भगवान सूर्य देव की पूजा करने का महत्व है। मगर सूर्य देव को जल चढ़ाने के लिए चांदी, स्टील या प्लास्टिक के बर्तन का इस्तेमाल न करें।

– छठ पूजा का प्रसाद उस जगह पर बनाने से बचना चाहिए जहां रोजमर्रा में खाना बनता है। ऐसे में आप अपनी किचन की जगह किसी अन्य जगह की सफाई करें। उस स्थान को पवित्र करके प्रसाद बनाएं।

– व्रती महिलाओं को बेड या चारपाई पर सोने से बचना चाहिए। इस दौरान महिलाओं को जमीन पर कपड़ा बिछाकर ही सोना चाहिए।

छठ पर्व (Chhath Puja) के इन उपायों से दूर होगा सूर्य दोष

– छठ पर्व (Chhath Puja) पर सूर्य देव की कृपा पाने के लिए सुबह जल्दी से नहाकर साफ कपड़े पहनें। अब सूर्य देव को अर्घ्य दें। उसके बाद गुड़ और कच्चे चावल लेकर उसे चलते हुए जल में बहा दें। इसके साथ ही पके हुए चावल में गुड़ और दूध मिलाकर खाएं। इस उपाय से आप पर भगवान सूर्य देव की कृपा बनी रहेगी।

– छठ पूजा के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान सूर्य देव को अर्घ्य दें। इसके लिए घर की पूर्व दिशा की ओर मुख करके कुश के आसन पर बैठ जाएं। फिर रुद्राक्ष की माला लेकर ‘ऊं आदित्याय विदमहे दिवाकराय धीमहि तन्नो सूर्य: प्रचोदयात्’ मंत्र की 5 माला जप करें। इससे आपके जीवन की समस्त समस्याएं दूर होगी।

– छठ पूजा पर्व तांबे का सिक्का या चौकोर टुकड़ा लेकर उसे बहते जल में प्रवाहित कर दें। मान्यता है कि इस उपाय से कुंडली में सूर्यदोष कम होने में मदद मिलती है।

– लाल कपड़े में गेहूं के कुछ दानें और गुड़ को बांधकर दान करें। धार्मिक मान्यताओं अनुसार इससे मनचाहा फल मिलता है।

Tags: Chhath Puja
Previous Post

अक्षय नवमी के दिन करें ये उपाय, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

Next Post

कब है आंवला नवमी? जानें पूजा का समय, विधि और महत्व

Writer D

Writer D

Related Posts

Panchayat Election
Main Slider

यूपी में पंचायत चुनाव कब होंगे? हाईकोर्ट के आदेश के बाद बढ़ी सियासी हलचल

14/10/2026
Constable Exam
Main Slider

योगी सरकार में पुलिस भर्ती को मिली रफ्तार, यूपी पुलिस के 32,679 पदों का अंतिम परिणाम जारी

14/10/2026
Muskan Rastogi
Main Slider

नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा

14/10/2026
Main Slider

अखिलेश यादव को बड़ा झटका, अभय सिंह समेत तीन नेताओं ने थामा BJP का दामन

14/10/2026
Main Slider

दिवाली से पहले किसानों को ₹5,000, किस राज्य की सरकार ने किया ऐलान?

14/10/2026
Next Post
Amla Navami

कब है आंवला नवमी? जानें पूजा का समय, विधि और महत्व

यह भी पढ़ें

लालू यादव

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर राजद नेता लालू प्रसाद को बंगले में किया गया शिफ्ट

06/08/2020
Ashutosh Tandon

आशुतोष टंडन ने लखनऊ पूर्वी विधान सभा क्षेत्र में किया 26 कार्यों का शिलान्यास

28/09/2021
cm dhami

उत्तराखंड में भ्रष्टाचार सहन नहीं किया जाएगाः सीएम धामी

25/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version