• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लिपस्टिक लगाते समय न करें ये गलती, बन जाएंगी मजाक का पात्र

Writer D by Writer D
14/02/2026
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Lipstick

Lipstick

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हर महिला सुंदर दिखने की चाहत रखती हैं और इसके लिए वे मेकअप का सहारा लेना पसंद करती हैं। कामकाजी महिला हो या फिर होममेकर हर महिला के बैग में आपको मेकअप के लिए लिपस्टिक (Lipstick) जरूर मिल जाएगी। लिपस्टिक चेहरे की खूबसूरती को और भी ज्यादा बढ़ा देती है। लेकिन कई बार लड़कियां लिपस्टिक लगाते समय कुछ गलतियां कर बैठती हैं। ये ऐसी गलतियां होती है जिससे आपके लिप्स का लुक बिगड़ जाता है। कई बार तो लड़कियां ये भी नहीं समझ पातीं कि उन्होंने गलती कहां की है। ऐसे में आज हम आपको लिपस्टिक (Lipstick) लगाते समय ध्यान रखी जाने वाली बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनको लेकर सावधानी बरतने की जरूरत हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में…

हाइड्रेट रखें लिप्स

लिपस्टिक (Lipstick)  लगाने के बाद लिप्स को सूखने या फिर ड्राई होने से बचाने के लिए आपको अपने लिप्स को हाइड्रेट रखने की जरूरत है। इसलिए लिए लिपस्टिक लगाने से पहले अपने होंठों पर पेट्रोलियन जेली या फिर कोई भी लिप बाम लगाएं। इसके बाद इसे समान रूप से अपने होंठों पर फैलाएं और करीब 10 मिनट बाद इसे पोछ लें। इसके बाद लिपस्टिक लगाएं। इससे आपके लिप्स ड्राई नहीं होंगे।

ड्राई लिपस्टिक (Lipstick)  का अधिक इस्तेमाल

ऐसी लिपस्टिक (Lipstick)  का इस्तेमाल करने से बचें, जो होंठों को रूखा बना देती हैं। ज्यादातर लिक्विड लिपस्टिक ड्राई नहीं करती हैं। शुगर लिक्विड लिपस्टिक बहुत ज्यादा ड्राई करती है और कलरबार की लिक्विड लिप्स्टिक ऐसा नहीं करती। ऐसे में सोच-समझकर ही अपने लिए लिपस्टिक का चुनाव करें।

एक ही कोट लगाना

देखा जाता है कि महिलाएं लिपस्टिक (Lipstick)  का सिर्फ एक ही कोट अपने होंठों पर लगाती हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए। यदि आपको लिपस्टिक को अपने होंठों पर लम्बे समय तक बनाए रखना है तो इसके 2-3 कोट जरूर लगाने चाहिए। इसका भी एक तरीका है। पहले लिपस्टिक का एक कोट लगा लें। फिर उस पर पाउडर लगाएँ और उसके बाद दूसरा कोट लगायें। इस तरह लिपस्टिक लगाने से वह लंबे समय कायम रहती है।

थोड़ा कम लगाएं लिपस्टिक (Lipstick) 

लिक्विड लिपस्टिक (Lipstick) मैट लिपस्टिक या फिर अन्य सामान्य लिपस्टिक की तुलना में चिपचिपी ज्यादा होती है। ऐसे में अगर आप इसे काफी ज्यादा लगाते हैं तो आपके लिप्स का लुक बिगड़ सकता है। इसलिए कोशिश करें कि लिक्विड लिपस्टिक लिप पर कम ही लगाएं। आप चाहें तो इसे एप्लाई करने के लिए होंठों के दो जगह पर डॉट करें और फिर ब्रश की मदद से इसे अपने होंठों पर फैलाएं।

आउटलाइन सही ढंग से बनाए

लिपस्टिक (Lipstick)  के पहले लीप लाइनर से होंठों पर आउटलाइन बनाना बेहद आवश्यक है। अगर आपके होंठ पतले हैं तो फिर आपको यह स्टेप बिलकुल भी नहीं भूलना है। पतले होंठ वाली महिलाओं को अपने होंठों से थोड़ा बाहर की तरफ लीप लाइनर लगाते हुए आउटलाइन बनानी चाहिए। अगर आपके होंठ थोड़े बड़े हैं तो लीप लाइनर को थोड़ा अंदर की ओर चलाएं।

लिप्स को रगड़ने से बचें

कई महिलाएं लिपस्टिक (Lipstick)  लगाने के बाद अपने होंठों को रगड़ने लग जाती है। इससे लिपस्टिक फैलने की संभावना होती है। लिक्विड लिप कलर लगाने के बाद अपने लिप्स को गलती से भी न रगड़ें। ऐसा करने से आपके लिप्स का लुक पैची नजर आ सकता है।

होठों की शेप के हिसाब से चुने रंग

जी हां ये बात बहुत ही कम लड़कियां जानती हैं लिपस्टिक (Lipstick) के रंग का असर आपकी लिप शेप पर भी पड़ता है। अगर आप दार्क कलर की लिपस्टिक लगाती हैं तो इसमें आपके होंठ पतले नज़र आते हैं। जिन लड़कियों के होंठ पतले होते हैं उसे लाइट कलर की लिप्सटिक या फिर लिपस्टिक के ग्लॉसी शेड्स ही लगाने चाहिए। इनफेक्ट होठों के सेंटर में सिर्फ लिपस्टिक लगाएं और बाकि लिप्स पर इसे स्मज कर लें इससे आपके लिप्स की शेप भी अच्छी बनेगी और आपके होंठ भी मोटे दिखेंगे।

Tags: beautybeauty tips in hidilipslips care tipslipstick care tipsmistakes while applying lipstick
Previous Post

Valentine Day पर ऐसे तैयार हो लड़के, गर्लफ्रेंड हो जाएगी इंप्रेस

Next Post

अपने घर में जरूर रखें ये चीजें, नहीं होगी धन-वैभव की कमी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से की मुलाकात

15/10/2026
Main Slider

उत्तराखंड के हर जिले में बनेगा कंप्यूटर आधारित परीक्षा केंद्र, मुख्य सचिव ने निर्माण कार्यों में देरी पर जताई नाराजगी

15/10/2026
Main Slider

कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: मुख्यमंत्री योगी

15/10/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने स्वच्छता कर्मियों को किया सम्मानित, बोले मानदेय काटने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

15/10/2026
Main Slider

मां से मिलने के लिए बेटी बेचैन, मुस्कान से जेल में मुलाकात की तैयारी

15/10/2026
Next Post
tulsi

अपने घर में जरूर रखें ये चीजें, नहीं होगी धन-वैभव की कमी

यह भी पढ़ें

Dog Crying

रात में कुत्ते का रोना शुभ या अशुभ, जानें इस बारे में मान्यताएं

11/10/2025

एक महीने बाद शुरू होगी सबरीमाला की तीर्थयात्रा, केरल सरकार ने शुरू की तैयारी

06/10/2021
Road Accident

डम्पर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल

13/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version