• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मोदी के सहारे न बैठें, 2024 में सत्ता पाने के लिए करें काम : राम माधव

Desk by Desk
11/08/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अमरावती। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने मंगलवार को आंध्र प्रदेश के पार्टी नेताओं को बड़ी नसीहत दी है। कहा कि वह केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम के सहारे न बैठे रहें, बल्कि 2024 में राज्य में सत्ता पाने के लिए पूरे दमखम के साथ काम करें।

उन्होंने कहा कि मोदी के कंधों पर बंदूक रखकर लड़ाई में उतरने की कोशिश न करें। यदि आप ऐसा करते हैं तो आप उसी एक प्रतिशत पर रहेंगे।

ऋषिकेश और बमकेश पांडे ने जय हिंद गाने के साथ इंडियन आर्मी को दिया ट्रिब्यूट

माधव ने कहा कि मोदी अगले 10-15 साल तक प्रधानमंत्री रहेंगे। हम उनके सुशासन और लोगों के अनुकूल उनके कार्यक्रमों से लाभ अर्जित करेंगे, लेकिन केवल इतना ही पर्याप्त नहीं है। उद्देश्य एक शक्तिशाली ताकत के रूप में उभरने का है। भाजपा महासचिव एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे जिसमें विधान परिषद सदस्य सोमू वीरराजू ने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में दायित्व संभाला।

‘सत्ता में आने के लिए दमखम से करना होगा काम’

माधव ने कहा कि आंध्र प्रदेश में विपक्ष की स्थिति में एक खालीपन है। उन्होंने कहा कि हमें उस खालीपन को भरना है और 2024 में सत्ता में आने के लिए पूरे दमखम के साथ काम करना है।

भाजपा नेता ने कहा कि हर चीज के लिए दिल्ली (नेतृत्व) से न कहें। जो भी जरूरत होगी, दिल्ली करेगी, लेकिन पार्टी की स्थानीय इकाई को मेहनत करनी चाहिए और लोगों के लिए लड़ना चाहिए।

ऐसे रहे थे 2019 विधानसभा के नतीजे

बता दें 2019 में आंध्र प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में जगन मोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआर कांग्रेस पार्टी को बहुमत मिला था जिसके बाद जगन राज्य के मुख्यमंत्री बने थे। आंध्र प्रदेश की 175 सीटों में से जगन मोहन रेड्डी की वाईएसआरसीपी ने 151 सीटों पर कब्जा जमाया था, जबकि चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी 23 सीटों में ही सिमट कर रह गई थी। एक सीट जनसेना के खाते में गई थी।

10 साल पहले पिता राजशेखर रेड्डी की मौत के बाद से ही राजनीतिक संघर्ष में लगे रेड्डी की पार्टी ने विधानसभा और लोकसभा चुनावों में पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी का सूपड़ा साफ कर दिया था। 2014 में हुए आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में टीडीपी ने 115 और वाईएसआर कांग्रेस ने 70 सीटों पर जीत हासिल की थी।

Tags: 2024 में सत्ता पाने के लिए करें कामAndhra PradeshBharatiya janta partyDo not sit with the support of ModiGeneral Secretary Ram MadhavJagan Mohan ReddyRam Madhavwork to get power in 2024आंध्र प्रदेशजगन मोहन रेड्डीभारतीय जनता पार्टीमोदी के सहारे न बैठेंराम माधवराष्ट्रीय महासचिव राम माधव
Previous Post

ऋषिकेश और बमकेश पांडे ने जय हिंद गाने के साथ इंडियन आर्मी को दिया ट्रिब्यूट

Next Post

सुशांत के पिता SC में बोले- मेरे बेटे को फांसी से लटकते किसी नहीं देखा…

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

चार बार के विधायक अनिल शर्मा को सीएम योगी की श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की ग्रीन मोबिलिटी को मिली रफ्तार, नोएडा इलेक्ट्रिक बस डिपो की 100 ई-बसों का शानदार प्रदर्शन

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

चार दिव्यांग बच्चों वाले परिवार की दूर हुई छत और पढ़ाई की चिंता, परिवार के लिए योगी सरकार बनी सहारा

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

पूरे प्रदेश में जल निकासी व्यवस्था को लेकर अधिकारी अलर्ट मोड में रहें: ए.के. शर्मा

15/09/2026
बिहार

राष्ट्र के विकास को गति देने में अभियंताओं का योगदान महत्वपूर्ण: नीतीश कुमार

15/09/2026
Next Post
सुशांत केस Sushant case

सुशांत के पिता SC में बोले- मेरे बेटे को फांसी से लटकते किसी नहीं देखा...

यह भी पढ़ें

Janhvi Kapoor Dhadak

2018 में फिल्म धड़क को लेकर ट्रोलर ने जाह्नवी कपूर से कही थी ये बात?

25/08/2020
CM Yogi expresses grief over Daroga's murder

जनपक्षीय पत्रकारिता के अप्रतिम हस्ताक्षर थे रोहित सरदाना : योगी ​आदित्यनाथ

30/04/2021
CM Yogi

सत्ता का कभी गुलाम नहीं हो सकता है कोई संत या योगी: सीएम योगी

01/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version